फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mukesh Bhatt says Awarapan 2 delay due to injury not Dhurandhar 2 or Toxic

'धुरंधर 2' या 'टॉक्सिक' की वजह से नहीं पोस्टपोन हुई 'आवारापन 2', फिल्म टलने की यह है असली वजह

Fri, 09 Jan 2026 11:57 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 09 Jan 2026 11:57 PM IST
सार

Awarapan 2: इमरान हाशमी की अदाकारी वाली फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। अब इस फिल्म की रिलीज पोस्टपोन हो गई है। मुकेश भट्ट ने बताया है कि इसे क्यों पोस्टपोन किया गया है।

विज्ञापन
Mukesh Bhatt says Awarapan 2 delay due to injury not Dhurandhar 2 or Toxic
आवारापन, मुकेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुकेश भट्ट ने फिल्म 'आवारापन 2' की रिलीज में देरी को लेकर चल रही अटकलों पर बात की है। उन्होंने साफ किया है कि 2007 की फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल को बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' जैसी बड़ी फिल्मों से टक्कर से बचने के लिए पोस्टपोन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने इसे पोस्टपोन करने की दूसरी वजह बताई है। 
विज्ञापन

मुकेश भट्ट ने अटकलों पर विराम लगाया
अफवाहें थीं कि यह फिल्म, जो असल में अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, उसे 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के साथ संभावित क्लैश से बचने के लिए रीशेड्यूल किया जा रहा है। हालांकि, मुकेश भट्ट ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा, 'मैं 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' से नहीं डरता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Mukesh Bhatt says Awarapan 2 delay due to injury not Dhurandhar 2 or Toxic
आवारापन 2 इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम-@therealemraan
इस वजह से पोस्टपोन हुई 'आवारापन 2'
मुकेश भट्ट ने पीटीआई को बताया, 'आवारापन 2 की रिलीज डेट मई या जून तक बढ़ा दी गई है, क्योंकि फिल्म की शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी का एक्सीडेंट हो गया था और उनकी सर्जरी हुई थी। इस वजह से उन्हें 45 दिनों तक एक्शन करने की इजाजत नहीं है। इसलिए, सभी एक्शन सीक्वेंस बाद में शूट किए जाएंगे।'

सिनेमाघर में चल रही थी 'द राजा साब'; फैंस ने जला दी कन्फेटी; वीडियो देख भड़क गए यूजर्स

विज्ञापन

'आवारापन 2' की संभावित स्टारकास्ट
नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में इमरान हाशमी अपना रोल दोहरा रहे हैं। खबरों के अनुसार फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी को अहम किरदारों के लिए साइन किया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक'
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इसका सीक्वल 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज होगा। यश की अदाकारी वाली फिल्म 'टॉक्सिक' को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। उम्मीद है इन दोनों में क्लैश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed