फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mrunal thakur dance on dhanush song video viral on social media and also she follows actor sister in instagram

Mrunal Thakur: धनुष संग डेटिंग रूमर्स के बीच उनके गाने पर झूमती नजर आईं मृणाल, अभिनेता की बहनों को किया फॉलो

Fri, 08 Aug 2025 01:46 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 08 Aug 2025 01:46 PM IST
सार

Mrunal Thakur Viral Video: इस समय सोशल मीडिया पर धनुष और मृणाल ठाकुर के बीच अफेयर्स की खबरें फैल रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें धनुष के गाने पर झूमते देखा जा सकता है। साथ ही अभिनेत्री ने कुछ ऐसा किया, जो चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन
Mrunal thakur dance on dhanush song video viral on social media and also she follows actor sister in instagram
मृणाल ठाकुर और धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से साउथ सुपरस्टार धनुष और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की डेटिंग की खबरें चल रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें धनुष की आगामी फिल्म के गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही एक जानकारी मिल रही है कि मृणाल ठाकुर ने धनुष की बहनों को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर लिया है, जिसने दोनों के रिश्तों को लेकर अफवाहों को हवा दे दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

विज्ञापन

वायरल वीडियो में झूमती दिखीं मृणाल ठाकुर
हाल ही में सोशल मीडया पर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो पिछले महीने का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को कार में बैठे देखा जा सकता है। साथ ही वह वीडियो में अपने फैंस से पूछती हुई नजर आ रही हैं कि क्या उन्होंने उनकी फिल्म के लिए टिकट बुक करा ली है। इसके बाद अभिनेत्री धनुष की आगामी फिल्म 'इडली कढ़ाई' के गाने ‘एन्ना सुगम' को गाते हुए झूमती दिख रही हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


धनुष की बहनों को इंस्टा पर किया फॉलो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि कहा जा रहा है कि हाल ही में मृणाल ठाकुर ने धनुष की बहनों, डॉ. कार्तिका कृष्णमूर्ति और विमला गीता को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा एक्टर की बहनों ने भी उन्हें फॉलो किया है। इस खबर ने धनुष-मृणाल के अफेयर्स की चर्चाओं को बढ़ा दिया है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बात नहीं कही है। 



यह खबर भी पढ़ें: Udaipur Files Movie X Review: 'उदयपुर फाइल्स' सिनेमाघरों में रिलीज, फिल्म देखकर क्या बोले नेटिजन्स? जानिए


पहली पत्नी से धनुष का हो चुका है तलाक
आपको बता दें कि अभिनेता धनुष की शादी पहले सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से हुई थी। उन्होंने 2004 में शादी की थी, लेकिन 18 साल की शादी के बाद 2022 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की। फिर 2024 में अभिनेता ने आधिकारिक तौर पर अलग होने की घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed