मिस्टर फैजू रिसेप्शन: दावत-ए-इश्क के गवाह बने सितारे, शिल्पा ने अपने लुक तो गौरव ने अपने अंदाज से लूटी महफिल
Mr Faisu And Tanya Wedding Reception: मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दीकी का सोमवार को मुंबई में ग्रेंड रिसेप्शन हुआ। इस जश्न की रात में टीवी से लेकर सोशल मीडिया के कई सेलेब्स हिस्सा बने। अपने खूबसूरत आउटफिट से इन स्टार्स ने इस पार्टी को और भी खास बना दिया।
विस्तार
मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दीकी ने बीते दीनों मदीना में निकाह किया था। इसके बाद अब कपल ने मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया है। जहां कपल के कई करीबी दोस्त शामिल हुए। इस जश्न में मन्नारा चोपड़ा से लेकर गौरव खन्ना ने शिरकत की। देखें तस्वीरें…
रिसेप्शन की झलकियां
शादी के नौ दिन बाद, सोमवार 19 अक्टूबर को मुंबई में मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दीकी ने वलीमा रिसेप्शन दिया। इस समारोह में उनके करीबी दोस्त और खास लोग शामिल हुए। रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इनमें नवविवाहित जोड़ा कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए और साथ में पोज देता दिखाई दे रहा है।
फराह खान का जलवा
निर्देशक फराह खान भी मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दिकी के रिसेप्शन में शामिल हुईं। इस खास मौके पर फराह डार्क पिंक कलर के सूट में नजर आईं। वहां पहुंच कर उन्होंने पैपराजी के लिए कई पोज भी दिए।
शिल्पा शिंदे पहुंची
मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दीकी के इस खूबसूरत दिन पर बिग बॉस 11 की विनर रहीं शिल्पा शिंदे भी शामिल हुईं। उन्होंने इस खास मौके पर लाल रंग का सूट पहन रखा था।
सना खान भी पति संग पहुंचीं
अभिनेत्री सना खान अपने पति मुफ्ती अनस सैयद के साथ कपल का रिसेप्शन अटेंड करने पहुंचीं।
मुनव्वर फारुकी भी हुए शामिल
कॉमेडियन और अभिनेता मुनव्वर फारुकी और उनकी दूसरी पत्नी महजबीन कोटवाला भी मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दीकी के इस मुबारक मौके के गवाह बने। मुनव्वर ने जहां ब्लैक कलर का कुर्ता पहन रखा था। वहीं उनकी पत्नी ने गुलाबी रंग का सूट पहना था।
निक्की तंबोली बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची
निक्की तंबोली अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल के साथ इस जश्न में शामिल हुईं। निक्की जहां लाल और सिल्वर कलर की ड्रेस में दिखीं वहीं अरबाज ब्लैक कोट में नजर आए।
मनीषा रानी ने लुक से लूटी महफिल
मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दीकी के इस हाई प्रोफाइल रिसेप्शन में मनीषा रानी काफी खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने गोल्डन आइवरी शेड का लहंगा पहना था। इसके साथ ही कम ज्वेलरी के साथ हैवी मांग टीका लगाया हुआ था।