फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mr Bachchan actor ravi teja to reunite with actress Sreeleela for film RT 75 with Bhanu Bhogavarapu reports

Ravi Teja: 'आरटी 75' में इस मशहूर अभिनेत्री के साथ रोमांस करेंगे रवि तेजा, अभिनेता की नई फिल्म पर बड़ा अपडेट

Tue, 28 May 2024 10:42 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 28 May 2024 10:42 AM IST
सार

रवि तेजा ने उगादी पर अपनी नई फिल्म 'आरटी 75' का एलान किया था, जिसमें उनके किरदार का भी खुलासा किया गया था। अब इस फिल्म में मुख्य नायिका का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का भी खुलासा हो गया है।

विज्ञापन
Mr Bachchan actor ravi teja to reunite with actress Sreeleela for film RT 75 with Bhanu Bhogavarapu reports
रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ सुपरस्टार रवि तेजा इन दिनों अपनी फिल्म 'मिस्टर बच्चन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही उन्होंने उगादी के अवसर पर अपनी नई फिल्म का भी एलान किया था। उनकी 75वीं फिल्म का अस्थाई नाम आरटी75 है। इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों के बीच भरपूर उत्साह है और वे इससे जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर नई दिलचस्प जानकारी का खुलासा हो गया है, जो इसकी अभिनेत्री के बारे में है।

विज्ञापन


रवि के किरदार का खुलासा
रवि तेजा अपनी 75वीं फिल्म में लक्ष्मण भेरी की भूमिका निभाएंगे। इसका निर्देशन समाजवरगमन के लेखक भानु भोगवरपु करेंगे। भानु भोगवरपु इस फिल्म के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। फिल्म के एलान के साथ इसका एक पोस्टर भी जारी किया गया था, जिसमें अभिनेता के किरदार के बारे में जानकारी दी गई थी कि उनके किरदार का नाम लक्ष्मण भेरी होगा।
विज्ञापन

Panchayat Season 3 Review: दो सीजन में ही निचुड़ गया फुलेरा का रस, अब छिलका निचोड़ रहे टीवीएफ के अलमबरदार
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बार साथ काम करेंगे श्रीलीला-रवि तेजा
अब फिल्मी गलियारों में फिल्म को लेकर नई चर्चाएं हो रही हैं। ऐसा लगता है कि फिल्म में मुख्य नायिका का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री  को चुन लिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार रवि तेजा अपनी नई फिल्म में अभिनेत्री श्रीलीला के साथ रोमांस करेंगे। इससे पहले रवि तेजा और श्रीलीला दोनों ने 2022 की एक्शन एंटरटेनर 'धमाका' में 'पल्सर बाइक' में साथ नजर आए थे। अब आरटी 75 में दोनों दूसरी बार साथ काम करेंगे। हालांकि, इस खबर को लेकर आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।
Panchayat season 3: फीस के लिए सचिव जी और प्रधान जी के बीच कांटे की टक्कर, जानिए पंचायत 3 के स्टार्स की कमाई

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
समाजवरागमना और गीतांजलि मल्ली वचिंडी के लेखक भानु भोगवरपु 'आरटी 75' के साथ निर्देशन में अपना पहला कदम रख रहे हैं। भीम्स सेसिरोलेओ संगीत तैयार कर रहे हैं। वहीं, सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमा बैनर श्रीकारा स्टूडियो बैनर के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म जून के आखिरी हफ्ते में फ्लोर पर आएगी और अगले साल जनवरी में संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Janhvi Kapoor: 'एक हिट के बाद मानूंगी कि अच्छा काम कर रही हूं', अपनी फ्लॉप फिल्मों पर जान्हवी ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed