फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Yaariyan 2 Review T Series Divya Khosla Kumar Radhika Vinay Anaswara Bhagyashree Priya Prakash Meezaan Pearl

Yaariyan 2 Review: रुला देगी पति की सहेली को खोजती दिव्या खोसला की फिल्म, मीजान जाफरी को फिर मिला अच्छा मौका

Thu, 19 Oct 2023 10:19 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Thu, 19 Oct 2023 10:19 AM IST
विज्ञापन
Yaariyan 2 Review T Series Divya Khosla Kumar Radhika Vinay Anaswara Bhagyashree Priya Prakash Meezaan Pearl
यारियां 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
यारियां 2
कलाकार
दिव्या खोसला कुमार , मीजान जाफरी , अनस्वरा राजन , यश दासगुप्ता , भाग्यश्री बोरसे , पर्ल वी पुरी , वरीना हुसैन , प्रिया प्रकाश वैरियर , लिलेट दुबे और मुरली शर्मा
लेखक
राधिका राव और विनय सप्रू
निर्देशक
राधिका राव और विनय सप्रू
निर्माता
भूषण कुमार और दिव्या खोसला कुमार
रिलीज
20 अक्तूबर 2023
रेटिंग
3/5

दुलकर सलमान, फहाद फासिल, निविन पॉली और नजरिया नजीम जैसे कलाकारों की नौ साल पहले रिलीज हुई एक मलयालम फिल्म है, ‘बैंगलोर डेज’। बजट सिर्फ आठ करोड़ रुपये और कारोबार लागत के पांच गुना से भी ज्यादा यानी करीब 45 करोड़ रुपये। कहानी ये दो भाइयों और एक बहन के आपसी रिश्तों की तो है ही, इनकी अपनी अपनी अतरंगी प्रेम कहानियों की भी है। बरसों पहले स्नेहा उल्लाल को ऐश्वर्या राय बच्चन से मिलती जुलती शक्ल के चलते सुपरस्टार बनाने की कोशिश कर चुकी निर्देशक जोड़ी राधिका राव और विनय सप्रू ने इसी मलयालम फिल्म की रीमेक बनाई है, ‘यारियां 2’। फिल्म ‘यारियां 2’ एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है और इसका संगीत इसका साथी भी है और बराती भी।

विज्ञापन

Yaariyan 2 Review T Series Divya Khosla Kumar Radhika Vinay Anaswara Bhagyashree Priya Prakash Meezaan Pearl
यारियां 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सीक्वल से आगे की फिल्म

फिल्म ‘यारियां 2’ की कहानी आज के दौर के युवाओं की दोस्ती की कहानी बिल्कुल नहीं है। फिल्म का प्रचार दो भाइयों व एक बहन की साथ साथ चलती तीन दिलचस्प प्रेम कहानियों के तौर पर किया गया होता तो इस पारिवारिक मनोरंजक फिल्म का बॉक्स ऑफिस परिणाम पक्का एक नया इतिहास रचने में कामयाब होता। फिल्म ये राजश्री ब्रांड की है, प्रचार इसका अनुराग कश्यप टाइप फिल्म की तरह कर दिया गया है। अपने पति की गर्लफ्रेंड के घर में अपने पति को सम्मान दिलाने की कोशिश करती एक पत्नी की ये मार्मिक कहानी है। और जब दिव्या खोसला कुमार का किरदार इस पूरी प्रक्रिया से फिल्म के दूसरे हिस्से में गुजरता है तो बरबस आंखें नम हो ही आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Yaariyan 2 Review T Series Divya Khosla Kumar Radhika Vinay Anaswara Bhagyashree Priya Prakash Meezaan Pearl
यारियां 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शिमला से मुंबई पहुंची कहानी

कहानी हिमाचल प्रदेश की है। एक मां अपनी लाडली को सौंदर्य प्रतियोगिता जिताने और साथ ही उसकी शादी कराने के लिए भी जो कुछ कर सकती है, कर रही है। बेटी सामान्य नहीं है। उसका बीमारी का इतिहास है। और, जो उससे शादी करने आया है, वह भी अपना एक अतीत लेकर आया है। इस युवती के दो चचेरे भाई हैं। एक बाइकर है। दूसरा कहीं साधारण सी नौकरी कर रहा है। दोनों को बुलावा जाता है। शादी होती है और कहानी मुंबई आ जाती है। यहां एक बंद कमरे में छुपी यादें हैं। जमाने की रफ्तार से भागती एक एयर होस्टेस की अपने बॉयफ्रेंड को जलाने के लिए एक आम लड़के को इस्तेमाल करने की कोशिशें हैं। और है, एक खूबसूरत सी लड़की जो वीटी स्टेशन पर टिकट बांटती है। आईवी लीग की यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाती है और फिर भी चाहती है कि उसे प्यार करने वाला उसे रोक ले।

विज्ञापन

Yaariyan 2 Review T Series Divya Khosla Kumar Radhika Vinay Anaswara Bhagyashree Priya Prakash Meezaan Pearl
यारियां 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

म्यूजिक वीडियो सरीखी पूरी फिल्म

फिल्म ‘यारियां 2’ की पटकथा बिखरी बिखरी सी जरूर है लेकिन शायद यही इस फिल्म की आत्मा है। बेघर, बंजारा, आवारा सी बहकती भटकती चलती है ये कहानी। राधिका राव और विनय सप्रू का टी सीरीज में अपना एक अलग रौला रहा है। फ्रेम में जो कुछ भी दिख रहा है, वो सब ये दोनों ने खुद ही सजाया है। कपड़े, स्टाइलिंग से लेकर बेक्ड समोसा, डायट कोक और रे बैन का चश्मा तक सब। डिज्नी के फैंटेसी लैंड से दिखते फ्रेम बनाने की कोशिश में राधिका और विनय मेहनत बहुत करते हैं। डिज्नीलैंड जैसी दुनिया में बेहद दर्द भरी तीन कहानियां सजाई हैं राधिका और विनय में। कहीं कहीं यहां दर्शकों को म्यूजिक वीडियो डायरेक्टर से फिल्म निर्देशक बने अनुभव सिन्हा की ‘तुम बिन’ भी याद आ सकती है।


Karan Johar: करण जौहर डेटिंग एप पर भी झेल चुके हैं रिजेक्शन की मार, दिलचस्प किस्सा सुना बयां किए जज्बात

Yaariyan 2 Review T Series Divya Khosla Kumar Radhika Vinay Anaswara Bhagyashree Priya Prakash Meezaan Pearl
यारियां 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिव्या और मीजान का असरदार अभिनय

दिव्या खोसला कुमार फिल्म की हीरोइन है और फिल्म ‘यारियां’ का पूरा आभामंडल उन्हीं का है। वह किरदार के साथ अपनी सांसों को सम पर लाने का पूरा समय लेती हैं। और, एक बार जब उनका अभिनय फिल्म के दूसरे हिस्से में अपनी रवानी पर आता है तो वह देखने लायक होता है। दिव्या खोसला के बारे में मैं पहले भी कह चुका हूं कि वह मौजूदा दौर की अनन्या पांडे, सारा अली खान जैसी तमाम अभिनेत्रियों से कहीं बेहतर कलाकार हैं, बस उन्हें सही किरदार और नया निर्देशन मिलने की जरूरत है। मीजान जाफरी में भी हिंदी सिनेमा की होप दिखती है। उनकी कद काठी. आवाज और आंखें प्रभावी हैं। इकरूह अवस्थी बनीं अनस्वरा राजन के साथ उनकी जोड़ी कमाल दिखती है। हां, अनस्वरा ने अपने संवादों की डबिंग भी खुद ही की होती तो कुछ और बात होती। लाडली के पति बने यश दासगुप्ता और दूसरे कजिन बने पर्ल वी पुरी ने भी अपनी अपनी जगह कोशिशें अच्छी की हैं।


दुखद: साउथ सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के घर पसरा मातम, बहन नागा सरोजा का हुआ निधन

Yaariyan 2 Review T Series Divya Khosla Kumar Radhika Vinay Anaswara Bhagyashree Priya Prakash Meezaan Pearl
यारियां 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नए चेहरों का भी मिला साथ

फिल्म ‘यारियां’ में दो नए चेहरे भी हैं। मलयालम सिनेमा से आईं अनस्वरा की ये पहली हिंदी फिल्म है और उनकी देहयष्टि हिंदी सिनेमा की प्रेम कहानियों के लिए बिल्कुल सही है। अभिनय भी उनका अच्छा है। लेकिन, हिंदी दर्शकों का दिल जीतने के लिए उनका सफर अभी काफी लंबा है। उनकी अपनी आवाज जब उनके संवादों में सुनाई देगी, तभी उनके अभिनय का असल इम्तिहान होगा। फिल्म ‘यारियां’ में एक और अभिनेत्री ने अपनी तरफ ध्यान खींचने में सफलता पाई है और वह हैं राजलक्ष्मी के किरदार में भाग्यश्री बोरसे। किरदार उनका एक गाने और कुछ सीन्स का ही है लेकिन इतने भर में भाग्यश्री ने फिल्म के भाग्य जगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वरीना हुसैन का किरदार थोड़ा और जमाया जा सकता था और तब शायद उनकी मादक अदाएं अपना असर छोड़ पाने में और कामयाब होती।

Yaariyan 2 Review T Series Divya Khosla Kumar Radhika Vinay Anaswara Bhagyashree Priya Prakash Meezaan Pearl
यारियां 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अरिजीत और जुबिन के दो बेहतरीन गाने

फिल्म के सहायक कलाकारों में लिलेट दुबे और सुधीर पांडे जाने पहचाने चेहरे हैं और अपनी जिम्मेदारियों को दोनों निभाते भी अच्छे से हैं। फिल्म टी सीरीज की है तो गाने इसमें भरपूर होने ही हैं, खासतौर से अगर निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू का है तो। अरिजीत सिंह का गाना ‘ऊंची ऊंची दीवारें’ और जुबिन नौटियाल का गाया ‘बेवफा तू’ बहुत ही अच्छे गाने बन पड़े हैं। बाकी आठ गानों में अधिकतर पंजाबी ठसके के हैं और यूट्यूब पर टी सीरीज के वीडियो व्यूज बढ़ाने में ये मदद करते हैं। रवि यादव की सिनेमैटोग्राफी आकर्षक है। फिल्म पूरे परिवार के साथ देखे जाने लायक है और अगर इस सप्ताहांत आपका मन कजिन्स के साथ वक्त बिताने का है तो फिर तो ये फिल्म दशहरा के शगुन जैसी ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed