फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   tanu weds manu returns review

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स समीक्षा: याद करना पड़ेगा आखिरी बार ऐसी फिल्म कब देखी

Fri, 22 May 2015 03:57 PM IST
Updated Fri, 22 May 2015 03:57 PM IST
विज्ञापन
tanu weds manu returns review

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ****

विज्ञापन

निर्देशकः आनंद एल राय
सितारेः कंगना रनौत, आर माधवन, दीपक डोबरियाल, जिमी शेरगिल

बात जहां खत्म हुई थी, वहीं से शुरू। आनंद एल. राय की तनु वेड्स मनु पर यह बात सौ फीसदी लागू होती है। डॉ. मनोज शर्मा और तनुजा त्रिवेदी की शादी के चार साल चुटकियों में बीत जाते हैं और अचानक आप पाते हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

आरोपों के मोटे पुलिंदे लेकर वे लंदन में मनोचिकित्सक के सामने बैठे हैं। जैसा कि पति-पत्नी बहसों में अक्सर आपे से बाहर हो जाते हैं, यहां भी वही होता है। नतीजा, मनु शर्मा मनोचिकित्सा अस्पताल के मेहमान बन जाते हैं। तनु उन्हें ‘पागलखाने’ में छोड़ कर कानपुर लौट आती है! अब आगे...
विज्ञापन

दत्तो की एंट्री ने सब बदल दिया है

tanu weds manu returns review

तनु-मनु के इस ‘रिटर्न्स’ का ताना-बाना रोचक ढंग से बुना गया है। तेज-तर्रार तनु के पुराने रंग-ढंग और सीधे-सादे मनु के शर्मीले अंदाज के बीच एंट्री होती है दत्तो उर्फ कुसुम सांगवान की, जो पारंपरिक हरियाणवी परिवार से है। एथलीट बनने का सपना पाले है।

दिल से भोली, दिमाग से समझदार और जुबान की साफ। कुछ ही मिनटों में फिल्म ऐसी रफ्तार पकड़ती है कि आप प्रीक्वल को भूल कर नया सिनेमा देखने लगते हैं। तनु फिर से उसी रंग में दिखती है, जिसके लिए वह जानी जाती थी। आवारागर्दी। परिवार में भूचाल आ जाता है।

राजा अवस्थी (जिमी शेरगिल) सोच में पड़ जाते हैं, जब अभी-अभी उनके लिए लड़की देख ली गई है। मनु के माता-पिता भी समझ नहीं पाते की क्या करें? ...और पप्पी (दीपक डोबरियाल), वह इस विवाह का हश्र देख कर भी यह लड्डू खाने की जिद पकड़े है। उसने लड़की ढूंढ ली है।

और सपनों के सारे रंगमहल भरभरा कर ढह जाते हैं

tanu weds manu returns review

निर्देशक आनंद एल.राय और लेखक हिमांशु शर्मा ने फिल्म के माध्यम से विवाह की उन समस्याओं को छूआ है जो चंद महीनों/बरसों बाद सिर उठाने लगती है।

एक-दूसरे से लगाई भारी भरकम उम्मीदें जब दरकने लगती है तो सपनों के सारे रंगमहल भरभरा कर ढह जाते हैं। इस मलबे में तब प्रेम का मोती खोजना कितना कठिन हो जाता है!

वैसे दत्तो के प्रति मनु शर्मा के आकर्षण और प्रेम के माध्यम से लेखक-निर्देशक नारीवाद का घोषणापत्र पढ़ने वालों को भी गुपचुप सबक दे जाते हैं। बीते पांच हजार साल में स्त्री पर हुए अत्याचारों का बदला क्या मर्दों की एक ही पीढ़ी से लिया जाएगा!

विज्ञापन

लंबे अर्से बाद ऐसी सफल फिल्म दिखती है जिसकी कहानी...

tanu weds manu returns review

फिल्म शुरू से अंत तक बांधे रखती है और रह-रह कर गुदगुदाती है। लंबे अर्से बाद ऐसी सफल फिल्म दिखती है जिसकी कहानी, पटकथा और संवाद एक ही व्यक्ति ने लिखे हैं। कोई हस्तक्षेप नहीं। यह कई हलवाइयों के द्वारा तैयार की गई मिठाई नहीं है।

इसीलिए स्वादिष्ट है। फिल्म लेखक-निर्देशक के परस्पर विश्वास का परिणाम है। तनु-मनु की कहानी फिर याद दिलाती है कि हमारे पास अपने ही देश/समाज की ही अनंत कहानियां हैं, जिन्हें खूबसूरती से कहा जाए तो पाश्चात्य सिनेमा की भौंडी नकल बनाने वालों की जरूरत नहीं है।

बीते हफ्ते ही नकली सिनेमा में एक बड़ी कील ठुकी है। विवाह का ड्रामा फिल्मों में हिट के करीब माना जाता है और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स भी दर्शकों के लिए बढ़िया दावत है। इसे देख कर कहा जा सकता है कि इस शादी में जरूर जाना।

सिनेमाघर से जाते-जाते बन्नो का 'सेक्सी स्वैगर' जरूर याद रह जाता है

tanu weds manu returns review

फिल्म की रीढ़ भले ही इसकी कथा-पटकथा और निर्देशन है, मगर कलाकारों ने इसे जिस ढंग से पर्दे पर जीवंत किया है वह इसके प्राण हैं। कंगना रनौत ने तनु और कुसुम की विपरीत भूमिकाओं को सहज ढंग से जीया है। इसमें संदेह नहीं कि वह समकालीन अभिनेत्रियों में सबसे प्रतिभा संपन्न हैं।

कहानी के केंद्र में भले ही तनु हो मगर दत्तो का अंदाज आपका दिल जीत लेता है। माधवन की तारीफ इस बात में है कि वह दो नायिकाओं के बीच अपनी उपस्थिति को लगभग खामोश रहते हुए दर्ज करा जाते हैं। उनकी खामोशी बोलती है। फिल्म दीपक डोबरियाल को फिर से स्थापित करती है।

जिमी शेरगिल सधे हुए ढंग से अपना काम करते हैं। बाकी कलाकार भी अपनी भूमिकाओं में फिट हैं। फिल्म का गीत-संगीत आपको याद रहता है। इसमें अपनी जमीन की सौंधी सुगंध है। बन्नो तेरा स्वैगर लागे सेक्सी खूब बज रहा है। सिनेमा हॉल में सुन कर आइए। वहां सीटियों और तालियों का शोर इसे और मधुर बना देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed