फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Taj Divided By Blood Review in Hindi Zee5 Naseeruddin Shah Aditi Rao Hydari Dharmendra Abhimanyu Singh

Taj Divided By Blood Review: मोहब्बत की कहानी में इंतकाम का तड़का, अदिति और नसीर की अदाकारी ने किया निराश

Fri, 03 Mar 2023 09:15 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 03 Mar 2023 09:15 AM IST
विज्ञापन
Taj Divided By Blood Review in Hindi Zee5 Naseeruddin Shah Aditi Rao Hydari Dharmendra Abhimanyu Singh
ताज डिवाइडेड बाय ब्लड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
ताज डिवाइडेड बाय ब्लड (Taj Divided By Blood)
कलाकार
नसीरुद्दीन शाह , अदिति राव हैदरी , आशिम गुलाटी , ताहा शाह , शुभम मेहरा , संध्या मृदुल , जरीना वहाब , दीपराज राणा और धर्मेंद्र
लेखक
साइमन फैंटुजो और विलियम बोर्थविक
निर्देशक
रॉन स्कैल्पेलो
निर्माता
अभिमन्यु सिंह और रुपाली कादयान
ओटीटी
जी5
रिलीज
3 मार्च 2023
रेटिंग
2/5

मुगलिया सल्तनत के बादशाह अकबर के जीवन की सबसे बड़ी समस्या यही रही कि अपने तीन बेटो में से किसे अपना वारिस चुनें। अकबर को जब बादशाह बनाया जाता है, तो उनके छोटे भाई मिर्जा हाकिम को यह रास नहीं आता। इतिहास इस बात को न दोहराए इसलिए अकबर फैसला करते हैं कि मुगलिया तख्त का वारिस उसकी काबिलियत देख कर चुना जाएगा और सबसे पहले पैदा होना किसी इंसान को ताज पहनने का हकदार नहीं बना सकता है। अकबर के इस फैसले के बाद तीनों बेटों के बीच इस बात की दावेदारी शुरु हो जाती है कि तख्त का असली वारिस कौन होगा ? बड़ा बेटा सलीम हमेशा नशे में धुत हरम की कनीज के साथ अय्याशी में डूबा रहता है। मझिला बेटा मुराद बहादुर है, उसे लड़ाई  के सारे तौर तरीके पता है, लेकिन उसके अंदर रहम नहीं है और सबसे छोटा बेटा दनियाल पांचों वक्त का नमाजी है और समलैंगिक है।

विज्ञापन

Taj Divided By Blood Review in Hindi Zee5 Naseeruddin Shah Aditi Rao Hydari Dharmendra Abhimanyu Singh
ताज डिवाइडेड बाय ब्लड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जी 5 की नई वेब सीरीज ‘ताज डिवाइडेड बाय ब्लड’ की शुरुआत युवा अकबर से होती, कई जंग फतह करने के बाद उसके जीवन में सिर्फ एक ही कमी है और वह है वारिस की। तीन तीन निकाह करने के बाद अकबर को कोई औलाद नहीं, वह शेख सलीम चिश्ती से मिलते से दुआ करने की अपील करते हैं। शेख सलीम चिश्ती का किरदार धर्मेंद्र ने निभाया है। 10 एपिसोड की इस सीरीज में धर्मेंद्र सिर्फ पहले एपिसोड में सिर्फ इसी किरदार के लिए हैं। अकबर के बारे जितना आम लोग जानते हैं, उससे यह सीरीज काफी अलग है। अकबर की कोशिश यही रहती है कि किसी तरह से सलीम को अपनी जिम्मेदारी का एहसास हो, मुराद रहमदिल बने और दानियाल लड़ाई के तौर तरीके को समझ सके, लेकिन अकबर की अपेक्षाओं पर कोई भी खरा नहीं उतरता है।
Allu Arjun: खुशखबरी! बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे अल्लू अर्जुन, 'पुष्पा' ने साइन की भूषण कुमार की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

Taj Divided By Blood Review in Hindi Zee5 Naseeruddin Shah Aditi Rao Hydari Dharmendra Abhimanyu Singh
ताज डिवाइडेड बाय ब्लड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इतिहास के पन्नों या कहें कि उस दौर की किवदंतियों में सलीम और अनारकली के प्रेम की मिसाल दी जाती है। वेब सीरीज ‘ताज डिवाइडेड बाय ब्लड’ के मुताबिक अकबर ने अनारकली को अपने हरम में 14 साल कैद करके रखा है। अकबर का जब मन करता है, अनारकली से हरम में मिलने जाते हैं। फिर सलीम और अनारकली की मुलाकात होती है और दोनो में प्यार होता है। अकबर को बारे में पता चलता है। सलीम सल्तनत से बेदखल होता है और अनारकली से मिलने में मदद करने के जुर्म में दुर्जन सिंह को फांसी की सजा हो जाती हैं। तमाम उठापटक के बाद अकबर को लगता है कि दानियाल उसका वारिस बन सकता है लेकिन तभी खुलासा होता है कि सलीम मरा नहीं बल्कि जिंदा है यानी कि सीरीज का अगला हिस्सा भी आएगा।
Deepika Padukone: 'कान' के बाद 'ऑस्कर 2023' में भारत का मान बढ़ाएंगी दीपिका, द रॉक के साथ मचाएंगी धमाल

विज्ञापन

Taj Divided By Blood Review in Hindi Zee5 Naseeruddin Shah Aditi Rao Hydari Dharmendra Abhimanyu Singh
ताज डिवाइडेड बाय ब्लड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज ‘ताज डिवाइडेड बाय ब्लड’ का निर्देशन रॉन स्कैल्पेलो ने किया है। सीरीज के निर्माता अभिमन्यु सिंह ने ट्रेलर लांच के दौरान ही कह चुके हैं कि मुंबई के किसी निर्देशक का समय न मिलने पर वह हॉलीवुड से निर्देशक लेकर आए। इस बात में कोई शक नहीं की सीरीज को बहुत भव्य तरीके शूट किया गया है लेकिन इसके बावजूद रॉन हिंदुस्तानी एहसास इस सीरीज में पकड़ने से चूक गए हैं। सीरीज में महाराणा प्रताप बंदूक से लड़ते दिखाई दिए है। महाराणा प्रताप की शिकार खेलने के दौरान मृत्यु होती दिखाई गई है। सीरीज में सबसे बड़ी निराशा धर्मेंद्र को देखकर हुई। उनका शरीर अब उनके जुनून का साथ नहीं दे रहा। यहां भी वह लाचार से कलाकार दिखते हैं।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की सुरक्षा में सेंध! मन्नत में दाखिल हुए दो अजनबी शख्स, जांच में जुटी पुलिस

Taj Divided By Blood Review in Hindi Zee5 Naseeruddin Shah Aditi Rao Hydari Dharmendra Abhimanyu Singh
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

नसीरुद्दीन शाह की मौजूदगी भी सीरीज का भला नहीं करती। संवादों के जरिए भले वह अपना प्रभाव छोडने में सफल रहे हों लेकिन उनका ओज अब कैमरे के सामने नजर नहीं आता। आशिम गुलाटी हर सीन में 'आशिकी 2' के आदित्य राय कपूर की नकल करते नजर आते हैं। अनारकली की जिस भूमिका को लेकर अदिति राव हैदरी खूब उत्साहित दिखती रही हैं, वह किरदार काफी फीका निकला। कहां मधुबाला और कहां अदिति!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed