{"_id":"5d0a76e98ebc3e07be2d92a3","slug":"song-review-of-tere-do-naina-of-film-article-15-singer-yasser-desai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Song Review: यासर के सुर पाकर थिरक उठा गाना, दो नैना ये","category":{"title":"Reviews","title_hn":"रिव्यूज","slug":"movie-review"}}
Song Review: यासर के सुर पाकर थिरक उठा गाना, दो नैना ये
Wed, 19 Jun 2019 11:46 PM IST
Vikas Kumar
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:46 PM IST
सार
डिजिटल रिव्यू: नैना ये (गाना)
गायक: यासर देसाई और आकांक्षा शर्मा।
संगीतकार: पीयूष शंकर, गीतकार: रश्मि विराग
निर्देशक: अनुभव सिन्हा
फिल्म: ऑर्टिकल 15
विज्ञापन
ayushman khurana
- फोटो : social media
विस्तार
हिंदी सिनेमा के संगीत की नब्ज समझने वालों की नजर इन दिनों जिस पुरुष गायक पर सबसे ज्यादा टिकी है, उन यासर देसाई का नया गाना नैना ये इन दिनों सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है। गाने का मार्केटिंग भले उस स्तर की न हो जैसी टी-सीरीज कंपनी अपने गायकों के गानों की करती है, पर यासर देसाई की आवाज असर कर रही है। उनकी जगह धीरे-धीरे ही सही पर पार्श्व गायन में बन रही है।
विज्ञापन
निर्देशक अनुभव सिन्हा के बारे में जो लोग शुरू से जानते हैं, वे ये भी जानते हैं कि फिल्म निर्देशक बनने से पहले अनुभव ने देश के कुछ बेहतरीन म्यूजिक वीडियोज निर्देशित किए हैं। सोनू निगम की कामयाबी की शुरूआत में अनुभव के म्यूजिक वीडियोज का खासा योगदान रहा है। मुंबई की आबोहवा ने उन्हें बीच में काफी भटकाया, लेकिन कमर्शियल सिनेमा में अपना असल गुर भूले अनुभव पहले मुल्क और अब आर्टिकल 15 में घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
नैना ये एक रोमांटिक गाना है जो खेतों से शुरू होकर ककई ईंटों की बनी इमारतों और शांत पानी की धारों से होता हुआ धीरे-धीरे रिसता है। गाने का असर परदे पर दिखते कलाकारों के अभिनय से भी मजबूती पाता है। कैमरा ताल के साथ ही धीरे धीरे थिरकता है और एडिटिंग भी वैसे ही है जैसी इस गाने की होनी चाहिए।
विज्ञापन
रश्मि विराग को दिल की सिलवटें सुलझाने में महारत हासिल है। उनके बोल के हिसाब से पीयूष शंकर ने संगीत भी सजा दिया है। गाने में मिट्टी की खुशबू है और गेहूं के लहलहाते खेतों सी रवानगी भी। सांवरे से बांवरे से, दो नैना ये, मौसम के मिजाज से भी मेल खाता है और इस मॉनसून का फेवरिट गाना बनने के इसके भीतर सारे गुण मौजूद हैं।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन