फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   Shahrukh khan's fan box office collection in pakistan

शाहरुख खान की फैन ने पाकिस्तान में तोड़े कमाई के रिकॉर्ड

Mon, 18 Apr 2016 05:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 18 Apr 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh khan's fan box office collection in pakistan

शाहरुख खान की इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म फैन ने भारत में शानदार कमाई की है। पहले और दूसरे दिन फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 2016 में पहले और दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फैन ने इस साल सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली एयरकलिफ्ट को पछाड़ दिया।

विज्ञापन


भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने यूरोप के देशों में भी शानदार कमाई की है। समीक्षकों से फिल्म को खूब सराहना मिल रही है। फिल्म को शाहरुख के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक कहा जा रहा है।
विज्ञापन


फिल्म ने भारत और दूसरे देशों के साथ-साथ पाकिस्तान में भी कमाई में कमाल कर दिया है। पाकिस्तान में दर्शकों को फैन बेहद पंसद आ रही है। सिनेमाघरों में भी फैन को खूब जगह मिली है। पाकिस्तान के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में फैन ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया

Shahrukh khan's fan box office collection in pakistan

पाकिस्तान में फिल्मों का व्यापार भारत की तरह बहुत बड़ा नहीं है। सिनेमाहॉल भी पाकिस्तान में बहुत कम हैं। इसके बावजूद वहां कोई फिल्म बेहतर प्रदर्शन करे तो काफी बड़ी बात है। शाहरुख खान की फैन ने पाकिस्तान में पहले तीन दिन में पांच करोड़ की कमाई की है। ये पाकिस्तान के बॉक्स ऑफिस के लिहाज से बड़ी बात है।

पाकिस्तान के दो बड़े शहरों कराची और लाहौर में फैन के शो हाउसफुल चल रहे हैं। पाकिस्तान के फिल्म वितरक नदीम मांडवीवाला का कहना है कि फैन ने पाकिस्तान में फिल्म व्यवसाय से जुड़े लोगें के चेहरे खिला दिए हैं। उनका कहना है कि शाहरुख खान हिन्दुस्तान के के बड़े स्टार हैं और पाक में भी वितरक उनपर पैसा लगाने में नहीं हिचकते। उनका कहना है कि अगले एक हफ्ते तक लाहौर और कराची के सिनेमाघरों में फैन के टिकट बुक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed