फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   movie review of arjun rampal film daddy

Movie Review: 'डैडी' में छाए रहे अर्जुन रामपाल

Fri, 08 Sep 2017 01:09 PM IST
रवि बुले
रवि बुले Updated Fri, 08 Sep 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
movie review of arjun rampal film daddy
अर्जुन रामपाल

-इसमें संदेह नहीं कि अंडरवर्ड की क्राइम फिल्मों से डैडी थोड़ी अलग है। मुंबई में माफिया डॉन से नेता बने अरुण गवली की बायोपिक सीधी लकीर जैसी है, जिसमें निर्देशक अशीम अहलूवालिया ने सिनेमाई लटकों-झटकों से बचने की कोशिश की। इससे एंटरटेनमेंट के लिए बनाई फिल्म और डॉक्युमेंट्री के बीच की दूरियां कहीं-कहीं खत्म होने लगती है।

विज्ञापन


तब एहसास होता है कि यहां ज्यादातर वही बातें हैं जो पहले से पता हैं। कुछ नई बातें आतीं तो ईमानदार फिल्म हो सकती थी। फिल्म मिस लवली (2012) के लिए चर्चित निर्देशक ने डैडी को ज्यादा से ज्यादा रीयल लोकेशनों पर शूट किया और गवली को ‘हीरो’ नहीं बनाया। मगर उसका दर्द जरूर उभारा है कि जनता ने भले उसे लीडर बना दिया परंतु राजनीति के लिए वह अब भी अंडरवर्ल्ड डॉन है।

विज्ञापन

movie review of arjun rampal film daddy
अर्जुन रामपाल

फिल्म की समस्या यह है कि पर्दे पर अंडरवर्ल्ड की दुनिया इतनी दिख-बिक चुकी है कि कई किरदार, दृश्य, कहानियां खुद को दोहराते मालूम पड़ते है। आतंकी दाउद इब्राहिम यहां मकसूद नाम से है और फरहान अख्तर इस रोल में बिल्कुल नहीं जमे। फिल्म में 1970-80 के दशक में गवली के मुंबई के बंद होते कपड़ा मिलों के बीच अचानक डॉन की तरह उभरने की कहानी में कई खाली स्थान हैं, जो सवालों की तरह आते हैं।

के के दिन काटने वाले गवली की जिंदगी में अचानक बदलाव आते हैं। धन उगाही, जुए और हत्याओं के बीच वह अपने दोस्तों बाबू और रामा के साथ गैंग बना कर उभरता है। और आप समझ नहीं पाते हैं कि इस सबके पीछे कौन है? गवली की कहानी घटनाओं को केंद्र में रखती है, ऐसे में बायोपिक क्रमिक ढंग से नहीं उभरती।

विज्ञापन

movie review of arjun rampal film daddy
अर्जुन रामपाल

फिल्म के पहले हिस्से में गवली जहां डॉन के रूप में उभरता है वहीं दूसरे में उसका पारिवारिक/राजनीतिक जीवन केंद्र में है। मुस्लिम लड़की जुबैदा (ऐश्वर्या) से विवाह के साथ उसकी ऐसी छवि सामने आती है, जिसमें वह मुश्किल दौर से गुजरने वाले दोनों धर्मों के लोगों की मदद करता है। यहां में कव्वाली है तो गणेश आरती भी। पूरी फिल्म वन मैन शो जैसी है। अर्जुन रामपाल छाए हैं। गवली जैसा दिखने-बोलने, चलने, उठने-बैठने में उन्होंने कसर बाकी नहीं रखी।

संवादों में ठेठ मराठी टच है। अर्जुन ने इस रोल को निभाने में कड़ी मेहनत की है और निःसंदेह यह उनके करिअर की सर्वश्रेष्ठ भूमिका है। वह अभिनय का लोहा मनवाते हैं। निशिकांत कामत इंस्पेक्टर की भूमिका में जमे हैं। कहानी की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए फिल्म में मराठी ऐक्टरों को ज्यादा जगह दी गई है। इसके बावजूद फिल्म को बॉलीवुड की अंडरवर्ल्ड फिल्मों में गॉडफादर वाली जगह नहीं दे सकते। डैडी अर्जुन की अदाकारी और गैंगस्टर फिल्मों के शौकीनों के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed