फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Love Sitara Movie Review Pankaj Shukla Zee5 Vandana Kataria Shobhita Dhulipala Rajeev Siddhartha B Jayashree

Love, Sitara Review: शोभिता और बी जयश्री की अवॉर्ड विनिंग अदाकारी, तन, मन और धन की आजादी सिखाती ‘लव सितारा’

Fri, 27 Sep 2024 04:36 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:36 PM IST
विज्ञापन
Love Sitara Movie Review Pankaj Shukla Zee5 Vandana Kataria Shobhita Dhulipala Rajeev Siddhartha B Jayashree
'लव सितारा' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
लव, सितारा
कलाकार
शोभिता धुलिपाला , राजीव सिद्धार्थ , बी जयश्री , सोनाली कुलकर्णी , सुधन्वा देशपांडे , वर्जीनिया रॉड्रिग्स , संजय भूटियानी , तमारा डिसूजा , रिजुल रे और इखलाक खान
लेखक
वंदना कटारिया , सोनिया बहल , हुसैन दलाल और अब्बास दलाल
निर्देशक
वंदना कटारिया
निर्माता
रॉनी स्क्रूवाला
ओटीटी
जी5
रिलीज
27 सितंबर 2024
रेटिंग
3/5

सिनेमा दर्शकों की आकांक्षाओं, अपेक्षाओं और उम्मीदों की उड़ान से अपने रंग पाता है। कहानी किसी एक परिवार की हो तो दर्शक राजश्री की फिल्मों जैसे परिवार चाहता है। ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी फिल्मों का कल्पनालोक अगर उसे हकीकत के करीब वाला चाहिए होता है तो वह फिर सीधे दूसरे ध्रुव जाकर ‘एनिमल’ को भी पसंद कर सकता है। इन दोनों के बीच की फिल्म है ‘लव, सितारा’। यहां परिवार तो है लेकिन परिवार जैसा नहीं है। फिल्म कहती भी है कि हर हैपी फैमिली एक जैसी होती है, लेकिन हर अनहैपी एक दूसरे से बिल्कुल अलग होती है। तो ये कहानी है एक अनहैपी फैमिली की। 

विज्ञापन

Love Sitara Movie Review Pankaj Shukla Zee5 Vandana Kataria Shobhita Dhulipala Rajeev Siddhartha B Jayashree
'लव सितारा' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चार पीढ़ियों की बेटियों की कहानी

फिल्म ‘लव सितारा’ दरअसल चार महिला किरदारों की कहानी है। घर की मुखिया अमूमां। उनकी दो बेटियां। एक शादीशुदा और दूसरी एक शादीशुदा मर्द संग विवाहेत्तर रिश्तों में। और बड़ी बेटी की एक बेटी जो शादी करने नानी के घर आई है। फिल्म शुरू वहां से होती हैं जहां इस बेटी के गर्भवती होने की बात सामने आती है। लेकिन, डॉक्टर तो कह चुका था कि उसके अंडाशयों में ही गड़बड़ है और उसके मां बनने की संभावनाएं ही नगण्य हैं। तो अब बेटी क्या करेगी? वह अपने बिछड़े दोस्त से फिर से दोस्ती गांठती है। उसे शादी के लिए मनाती है और पहुंच जाती है केरल में अपनी नानी के पास। नानी बिंदास हैं। सेक्स, संभोग और मैथुन उनके लिए गौशाला में गायों के वंश बढ़ाने के साधन मात्र हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Love Sitara Movie Review Pankaj Shukla Zee5 Vandana Kataria Shobhita Dhulipala Rajeev Siddhartha B Jayashree
'लव सितारा' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बी जयश्री के अभिनय का जादू

शुरू शुरू में फिल्म ‘लव सितारा’ थोड़ी धीमी रफ्तार में चलती दिखती है। शायद यही वजह हो सकती है कि फिल्म चार साल से अपनी रिलीज की राह तकती रही है, और वह भी तब जब इसमें रंगमंच के कुछ बेहतरीन कलाकार हैं। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के 1973 की छात्रा बी जयश्री को परदे पर देखना एक अलग अनुभव है। कन्नड़ सिनेमा के दर्शक उन्हें खूब पहचानते हैं। अभिनेता राजकुमार की फिल्मों में जब माधवी और जया प्रदा जैसी अभिनेत्रियों अभिनय करतीं तो उनकी आवाज बी जयश्री ही हुआ करती थीं। उनके साथ सुधन्वा देशपांडे हैं, संजय भूटियानी हैं, रिजुल रे हैं और तमारा डिसूजा और इखलाक खान की रंगत भी खूब बन पड़ी है। राजीव सिद्धार्थ को भी फिल्म में बड़ा मौका मिला है, और उसे भुनाने की वह पूरी कोशिश करते दिखते हैं।

विज्ञापन

Love Sitara Movie Review Pankaj Shukla Zee5 Vandana Kataria Shobhita Dhulipala Rajeev Siddhartha B Jayashree
'लव सितारा' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मां, मौसी और नानी...

लेकिन, फिल्म ‘लव सितारा’ बी जयश्री, उनकी दोनों बेटियां बनी वर्जीनिया रॉड्रिग्स व सोनाली कुलकर्णी और शोभिता धुलिपाला की फिल्म है। तीन पीढ़ियों की ये बेटियां जब क्लाइमेक्स के दृश्यों में एक साथ एक फ्रेम में होती हैं तो क्या ही फ्रेम खिल उठता है, लेकिन इस संगम तक आने से पहले इन तीन पीढ़ियों की चार अलग अलग कहानियों की सच्चाई खुलती है। जो खुशी सच्चाई में है, वह किसी दूसरी बात में नहीं और सच ये भी है कि सच बोलना दुनिया का सबसे मुश्किल काम भी रहा है। शादी वाले घर में शादी के परकोटे से बाहर वाले रिश्ते एक एक कर खुलते हैं। बच्चे के पिता का सवाल आता है, मौसी के प्रेमी का बवाल आता है और नानी के एकाकी जीवन का टपाल जब खुलता है तो फिल्म का असल कमाल सामने आता है।

Love Sitara Movie Review Pankaj Shukla Zee5 Vandana Kataria Shobhita Dhulipala Rajeev Siddhartha B Jayashree
'लव सितारा' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वंदना कटारिया के निर्देशन का चंदन

दिबाकर बनर्जी की फिल्मों ‘ओए लकी लकी ओए’, ‘शंघाई’ और ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ की प्रोडक्शन डिजाइनर रहीं वंदना कटारिया ने फिल्म ‘गली बॉय’ में जोया अख्तर की सहायक बनकर निर्देशन की पगडंडी पकड़ी है। फिल्म ‘लव सितारा’ उनकी पहली फीचर फिल्म है और फिल्म देखने के बाद कहीं से लगता नहीं है कि वह नौसिखिया निर्देशक हैं। खुद प्रोडक्शन डिजाइनर रही हैं तो फिल्म का हर फ्रेम किसी पेंटिंग जैसा लगता है, ऊपर से केरल की लोकेशन। उफ! करिश्मा शर्मा को उन्होंने सारे कलाकारों की पोशाकें दुरुस्त रखने पर लगाया है और जिमॉन लेंकोव्स्की की सिनेमैटोग्राफी के बूते उन्होंने एक दर्शनीय फिल्म बनाने में सफलता पाई है। वंदना के निर्देशन में ताजगी की एक सोंधी सी खुशबू महसूस होती है।

Love Sitara Movie Review Pankaj Shukla Zee5 Vandana Kataria Shobhita Dhulipala Rajeev Siddhartha B Jayashree
'लव सितारा' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनय के सोने पर शोभिता का सुहागा

तकनीकी टीम की कप्तानी तो वंदना कटारिया ने कुशलता से निभाई ही है, मानवीय संवेदनाओं को अपने किरदारों के जरिये पेश करने में भी वह सौ फीसदी सफल रही हैं। फिल्म की पटकथा थोड़ी और चुस्त होती और किरदारों के आदर्शों का हकीकत से सामना कराने वाले किस्से अगर फिल्म में शुरू से ही एक एक करके पिरोए गए होते तो इसका नतीजा ही कुछ और हो सकता था। कहानी के सारे पत्ते वंदना की राइटिंग टीम यहां फिल्म के आखिरी के 30 मिनट में खोलती है और वहां तक आते आते ही तमाम दर्शकों का धीरज जवाब दे सकता है। फिल्म के गीत-संगीत में रवानी सी तो महसूस होती है, लेकिन इसकी महक फिल्म खत्म होने के बाद तक याद नहीं रह पाती। ये फिल्म देखनी है तो थोड़ा आराम से समय लेकर देखिए। बी जयश्री, सोनाली कुलकर्णी, वर्जीनिया रॉड्रिग्स इस फिल्म में सोने सी चमकी हैं और इन तीनों का सुहागा हैं शोभिता धूलिपाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed