फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Kaagaz 2: Anupam Kher Satish Kaushik Neena Gupta Smriti Kalra Darshan Kumaar movie Review In Hindi

Kaagaz 2 Review: सतीश और अनुपम की अदाकारी का आखिरी संगम, सबसे बड़ा सवाल, कागज पर लिखे कानून की अहमियत क्या है?

Thu, 29 Feb 2024 06:53 PM IST
Virendra Mishra वीरेंद्र मिश्र
Updated Thu, 29 Feb 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
Kaagaz 2:  Anupam Kher Satish Kaushik Neena Gupta Smriti Kalra Darshan Kumaar movie Review In Hindi
कागज 2 रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
कागज 2
कलाकार
सतीश कौशिक , अनुपम खेर , दर्शन कुमार , स्मृति कालरा , नीना गुप्ता , अनंग देसाई , किरण कुमार और करण राजदान व अन्य
लेखक
अंकुर सुमन और शशांक खंडेलवाल
निर्देशक
वी के प्रकाश
निर्माता
गणेश जैन , रतन जैन , निशांत कौशिक और शशि कौशिक
रिलीज:
1 मार्च 2024
रेटिंग
3/5

आम आदमी और खास आदमी के बीच इन दिनों खाई इतनी लंबी और गहरी है कि उसे पाट पाना अब बहुत मुश्किल हो चला है। सबके लिए कानून में बराबर अधिकार दिया गया है लेकिन आम आदमी को इसकी जरूरत पड़े तो क्या वाकई कानून उसकी मदद के लिए साथ खड़ा होता है, फिल्म 'कागज 2' इसी की पड़ताल करती एक बहुत ही संवेदनशील फिल्म है। इस कड़ी की पहली फिल्म 'कागज' सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई थी, लेकिन 'कागज 2' को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। लेकिन, सवाल यही है कि ऐसी फिल्में देखने सिनेमाघरों में कितने दर्शक आएंगे। फिल्म यह सवाल उठाती हैं कि कानून सिर्फ कागजों पर ही मजबूत है या इसके जरिये मिले अधिकार आम इंसान के भी कभी काम आ सकते हैं?

विज्ञापन

Kaagaz 2:  Anupam Kher Satish Kaushik Neena Gupta Smriti Kalra Darshan Kumaar movie Review In Hindi
कागज 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'कागज 2' की कहानी दो परिवारों की कहानी है। उदय प्रताप सिंह के पिता राज नारायण सिंह उसे बचपन में ही छोड़कर चले जाते हैं, उदय प्रताप सिंह को इस बात का मलाल रहता है कि अगर पिता की परवरिश में वह पला बढ़ा हुआ होता तो उनके जीवन का लक्ष्य कुछ और ही होता। दूसरी कहानी एक पिता-पुत्री की है। बेटी आर्या रस्तोगी यूपीएससी टॉपर है और आईपीएस अधिकारी बनने वाली है। लेकिन, उसके माता पिता के सारे सपने उस वक्त चकनाचूर हो जाते हैं, जब प्रशासन की लापरवाही से बेटी की मौत हो जाती है। समाज के दूसरे लोगों के लिए यह महज एक और घटना है, लेकिन जिस परिवार के साथ यह घटा है, उस पर क्या बीतती है, यह वही समझ सकता है जो इससे दो चार हुआ हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kaagaz 2:  Anupam Kher Satish Kaushik Neena Gupta Smriti Kalra Darshan Kumaar movie Review In Hindi
कागज 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'कागज 2' की कहानी अंकुर सुमन ने शशांक खंडेलवाल के साथ मिलकर लिखी है। सुमन और शशांक फिल्म 'कागज' की लेखन टीम का भी हिस्सा थे और इस। बार भी दोनों ने फिल्म की मूल आत्मा को संभाले रखने की पूरी कोशिश की है। कहानी प्रशासन की उन्ही उदासीनताओं के बारे में है, जिनसे आम जनता काफी परेशान होती है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी साउथ सिनेमा के जाने माने निर्देशक वी के प्रकाश ने संभाली है। आम आदमी की समस्याओं को पर्दे पर पेश करने का फिल्म 'कागज' के निर्देशक सतीश कौशिक का जो दृष्टिकोण रहा, उसी को वी के प्रसाद ने 'कागज 2' में भी संभाले रखा है और इसमें वह सफल भी रहे हैं।

विज्ञापन

Kaagaz 2:  Anupam Kher Satish Kaushik Neena Gupta Smriti Kalra Darshan Kumaar movie Review In Hindi
कागज 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'कागज 2' में एक असहाय बाप की पीड़ा उस समय आंखों में आंसू ले आती है जब भरी अदालत में सहानुभूति तो मिलती है लेकिन उसके इरादों को कानून के घेरे में लाकर उसकी मंशा पर सवाल उठाए जाते हैं। एक आम आदमी की पीड़ा इस दृश्य में जो उभरकर आती है, वह दर्शकों को काफी भावुक कर देती है। दिवगंत सतीश कौशिक इस दृश्य में अपनी अभिनय क्षमता के बेहतरीन प्रदर्शन करते नजर आते हैं। वहीं, वकील राज नारायण की भूमिका में अभिनेता अनुपम खेर का अभिनय भी उनकी काबिलियत का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। राज नारायण का अपना एक अतीत है जिसकी वजह से बेटा उदय उनको पसंद नहीं करता है। लेकिन, जब बेटे को पिता की सच्चाई का पता चलता है तो वह अपने पिता का साथ देता है।

Kaagaz 2:  Anupam Kher Satish Kaushik Neena Gupta Smriti Kalra Darshan Kumaar movie Review In Hindi
कागज 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उदय की भूमिका फिल्म 'कागज 2' में दर्शन कुमार ने निभाई है। बाप-बेटे की भूमिका में क्रमश: अनुपम खेर और दर्शन कुमार के बीच रिश्तों का एक ऐसा ताना-बाना फिल्म की लेखन टीम ने बुना है कि उसे नजरअंदाज कर पाना मुश्किल हो जाता है। इन मुख्य कलाकारों के अलावा स्मृति कालरा, नीना गुप्ता, अनंग देसाई, किरण कुमार और करण राजदान ने भी अपनी भूमिकाएं प्रभावशाली ढंग से निभाई हैं। अनु मूथेदाथ की सिनेमैटोग्राफी, संजय वर्मा का संपादन, और शारिब तोशी का संगीत औसत से बेहतर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed