फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   I Am Groot Review by Pankaj Shukla Baby Groot Kirsten Lepore Vin Diesel Guardians of the Galaxy vol. 3

I Am Groot Review: इस वीकएंड बच्चों के साथ देखिए बेबी ग्रूट के कारनामे, एमसीयू की जानकारी होना भी जरूरी नहीं

Sat, 13 Aug 2022 01:13 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:13 PM IST
विज्ञापन
I Am Groot Review by Pankaj Shukla Baby Groot Kirsten Lepore Vin Diesel Guardians of the Galaxy vol. 3
आई एम ग्रूट - फोटो : अमर उजाला
Movie Review
आई एम ग्रूट
कलाकार
विन डीजल , ब्रैडली कूपर , जेम्स गन और ट्रेवर डेवाल आदि (आवाजें)
लेखक
जैक किर्बी , स्टैन ली , कर्स्टन लेपोर , लैरी लीबर , कीथ गिफेन और बिल मैंटलो
निर्देशक
कर्स्टन लेपोर
निर्माता
मार्वल स्टूडियोज
ओटीटी
डिज्नी+ हॉटस्टार
रेटिंग
4/5

मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स की कहानियां जिस दौर और दिशा में चल निकली हैं, वे रास्ते न सिर्फ उबड़ खाबड़ हैं बल्कि इनकी मंजिल तय होने में अभी थोड़ा समय भी लग रहा है। हालांकि स्टूडियो की तरफ से इसके कर्ता धर्ता कैविन फाइगी ने अपनी साल 2025 तक की फिल्मों की लिस्ट घोषित कर दी है, लेकिन अभी मामला सेट होने में समय लगेगा। ऐसे में इस दुनिया के एक बिरले किरदार ग्रूट पर अलग से एक सीरीज देखने का फैसला लेने में समय लग सकता है। लेकिन, खुशखबरी ये है कि एमसीयू की पहले और आगे की कहानियों से इस सीरीज का खास लेना देना नहीं है। ना तो ये पिछली किसी कहानी का संदर्भ लेकर आगे बढ़ती है और ना ही ऐसा कोई संकेत ही छोड़ती है जिससे पता चले कि आगे किसी फिल्म में इसका उपयोग हो सकता है। यानी कि वेब सीरीज ‘आई एम ग्रूट’ की अपनी अलग वैयक्तिक पहचान है। चार, चार मिनट के इस सीरीज के कुल पांच एपीसोड हैं और सब ग्रूट के भोलेपन से भरे हुए हैं।

विज्ञापन

I Am Groot Review by Pankaj Shukla Baby Groot Kirsten Lepore Vin Diesel Guardians of the Galaxy vol. 3
आई एम ग्रूट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

छोटा ग्रूट, बड़ा धमाल
कुदरत की कोई भाषा नहीं होती है। जंगल जितने अमेरिका के नेशनल पार्क के सुंदर लगते हैं, उतना ही सुकून ये जंगल अपने यहां भी देते हैं। ग्रूट जब पहली बार मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स की कहानी में दिखा था तभी से उसने दुनिया भर के दर्शकों को मोहित कर लिया था। यहां कहानी बेबी ग्रूट की है। मशहूर किरदारों के बचपन पर अलग से कहानियां खूब लोकप्रिय रही हैं। भारत में ‘छोटा भीम’, ‘लिटिल सिंघम’ हैं, हॉलीवुड में ‘बेबी योडा’ है और अब बेबी ग्रूट है। सबसे मजेदार बात इस किरदार की है कि ये हर परिस्थिति में बोलता सिर्फ एक ही बात है, ‘आई एम ग्रूट’। अपनी हर कहानी के इस इकलौते संवाद में ही इसका गुस्सा, इसकी खुशी, इसकी खीझ और इसका रास छुपा है। और, अपनी आवाज के आरोह, अवरोह से सिर्फ इस एक लाइन के जरिये ग्रूट की भावनाएं बेहद खूबसूरती से जताते हैं अभिनेता विन डीजल। उनके बोले ये संवाद भी इस सीरीज को चमकाने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

I Am Groot Review by Pankaj Shukla Baby Groot Kirsten Lepore Vin Diesel Guardians of the Galaxy vol. 3
आई एम ग्रूट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पांच कहानियां, पांच कलेवर
बेबी ग्रूट की कहानियां कहती वेब सीरीज ‘आई एम ग्रूट’ में पांच अलग अलग कहानियां हैं। इन कहानियों का भी आपस में कोई लेना देना नहीं है। यानी कि आप कोई भी कहानी पहले और कोई भी कहानी बाद में देख सकते हैं। लेकिन, थोड़ा समझते हुए सीरीज देखनी हो तो क्रम है, ‘ग्रूट्स फर्स्ट स्टेप्स’, ‘द लिटिल गाय’, ‘ग्रूट्स परस्यूट’, ‘ग्रूट टेक्स ए बाथ’ और ‘मैगनम ऑपस’। ये सीरीज एक तरह से डिजनी और मार्वल के मिलन का उत्सव भी है। डिज्नी की एनीमेशन फिल्मों के शौकीन रहे दर्शक जानते हैं कि कैसे वाल्ट डिज्नी ने कम से कम संवादों का सहारा लेकर सिर्फ किरदारों के हाव भाव से संवाद संप्रेषण में महारत हासिल की थी। वेब सीरीज ‘आई एम ग्रूट’ भी इसीलिए एक शानदार सीरीज बनकर उभरती है क्योंकि इसमें संवाद गिनती के हैं या कहें कि न के बराबर हैं।

विज्ञापन

I Am Groot Review by Pankaj Shukla Baby Groot Kirsten Lepore Vin Diesel Guardians of the Galaxy vol. 3
आई एम ग्रूट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ग्रूट के गुमान से ग्रूट के गुम होने तक
पाचों एपीसोड्स में से मेरा अपना सबसे एपीसोड रहा ‘ग्रूट टेक्स ए बाथ’। नन्हा सा पौधा ग्रूट जब तालाब में कीचड़ खेलने उतरता है तो इसके नतीजों से अनजान है। खाद, पानी पाकर ग्रूट के साथ जो होता है, वह वाकई आनंददायक है। ग्रूट के तरह तरह के रूप और तरह तरह के स्वांग इस एपीसोड में बहुत ही मनोरंजक बन पड़े हैं। इसके अलावा बोंसाई ट्री से मुकाबले वाला एपीसोड हो या फिर ग्रूट की पेटिंग बनाने की कोशिश में होने वाला धमाका, ये कहानियां भी दिलचस्प हैं और दिन भर की थकान को छूमंतर कर देने वाली हैं। चार चार मिनट के एपीसोड होने के चलते पांचों एपीसोड बिंज वॉच भी किए जा सकते हैं और यकीन मानिए इस फैसले पर पछतावा भी नहीं होगा।

I Am Groot Review by Pankaj Shukla Baby Groot Kirsten Lepore Vin Diesel Guardians of the Galaxy vol. 3
आई एम ग्रूट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देखें कि न देखें
तकनीकी रूप से वेब सीरीज ‘आई एम ग्रूट’ एनीमेशन के बदलते संसार का अनोखा विस्तार है। सिनेमा के शोधार्थी इन एनीमेशन कहानियों को देख ये भी सीख सकते हैं कि कैसे अब किरदारों के लिए अलग से दृश्य प्रभाव पैदा किए जाते हैं और यह भी कि प्रकाश संयोजन भी एनमीशन फिल्मों का कितना अहम हिस्सा बन चुका है। हालांकि, वेब सीरीज ‘आई एम ग्रूट’ के कुछ एपीसोड्स में आसपास का वातावरण सृजित करने में इसकी टीम चूकी है लेकिन यहां मजबूरी शायद कहानियों के स्पेसशिप में घटित होने की रही होगी। मस्ती, म्यूजिक और मैजिक से भरी वेब सीरीज ‘आई एम ग्रूट’ की ये कहानियां इस वीकएंड पर आप अपने बच्चों के साथ देखकर भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed