{"_id":"5d6f35bd8ebc3e93ab3b6a71","slug":"gully-boy-kunal-pandagale-release-his-new-ganpati-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली ब्वॉयज ने बनाया गणपति का ये गाना, सुख-समृद्धि के साथ हरियाली की भी प्रार्थना","category":{"title":"Reviews","title_hn":"रिव्यूज","slug":"movie-review"}}
गली ब्वॉयज ने बनाया गणपति का ये गाना, सुख-समृद्धि के साथ हरियाली की भी प्रार्थना
Wed, 04 Sep 2019 09:25 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 04 Sep 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
kaam bhari
- फोटो : social media
डिजिटल रिव्यू: गणपति आला रे (उत्सव गीत)
गायक और गीतकार: काम भारी
संगीतकार: रखिस, नुका औऱ शिवेन पांचाल
यूट्यूब चैनल: इंकइंक रिकॉर्ड्स
सुपरस्टार रणवीर सिंह और फिल्म निर्माता नवजर ईरानी के म्यूजिक लेबल इंकइंक रिकॉर्ड्स ने अपना पहला उत्सव गीत "गणपति आला रे" जारी किया है। फिल्म गली बॉय से मशहूर हुए मशहूर रैपर काम भारी ने अपनी आवाज दी है। काम भारी का असली नाम कुणाल पंडागले है। गणेश उत्सव को समर्पित इस गीत को लिखा भी कामभारी ने ही है। वह कहते हैं, ‘यह गीत भगवान गणेश का आगमन गीत होने के साथ ही उनके साथ आने वाली खुशी "बप्पा आला रे, आनंद झाला रे!" को समर्पित है।‘
गाने के बोल मराठी में हैं और यह गीत जीवन में भगवान गणेश के प्रवेश का जश्न मनाने के साथ ही अपने साथ आनंद की बारिश को भी लाने की प्रार्थना का गीत है। गीत के बोलों में उम्मीदों को दर्शाया गया है। परेशानियों से घिरे होने की स्थिति में एक नया अवसर प्रदान करने की विनती करता यह गीत भक्त को खुशी में डुबोने और एक उज्जवल और अधिक समृद्ध भविष्य की संभावना की बात करती है। गाने का म्यूजिक वीडियो भी कामभारी ने बहुत ही क्रिएटिव तरीके से बनाया है।
गणपति आला रे के बारे में बात करते हुए रणवीर कहते हैं, “इस गीत में की गई वितनी को इसके संगीत से काफी सहारा मिला है। खूबसूरती से लयबद्ध काम भारी के गीत और इसके उत्साहपूर्ण संगीत ने हमारे उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है, क्योंकि हम गणपति बप्पा के साथ इस गाने में मूसलाधार बारिश का भी स्वागत कर रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि ये गीत सभी के दिलों में आशा और सकारात्मकता की उम्मीद जगाए रखने के साथ ही हमारे सभी दुखों और गलतफहमी को दूर करने की प्रार्थना का गीत बनने में सफल रहेगा। कामभारी के इस म्यूजिक वीडियो में वह एक जंगल से गुजरते दिखते हैं और मिट्टी की सुंदर मूर्ति से प्रार्थना करते दिखते हैं।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन