फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   film review of mirzya

Film Review Mirzya: बार-बार उन्हीं रास्तों पर लौटता प्रेम

Fri, 07 Oct 2016 01:55 PM IST
रवि बुले
रवि बुले Updated Fri, 07 Oct 2016 01:55 PM IST
विज्ञापन
film review of mirzya
mirzya

-निर्माता-निर्देशकः राकेश ओमप्रकाश मेहरा

विज्ञापन


-सितारेः हर्षवर्द्धन कपूर, सैयामी खेर, अनुज चौधरी, अंजली पाटिल

रेटिंग ***

राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म में वे दोनों बातें हैं, जिनका जिक्र उन्होंने मिर्जिया के आने से पहले किया था। वादियां दूधिया कोहरे की। बहती नदियां सदियों की। मिर्जिया दो स्तरों पर चलती है। एक तो विशाल खूबसूरत पेंटिंगों के जैसे दूर-दूर तक फैले कैनवास पर और दूसरी कैमरे की आंख से पकड़ी गई लोहारों की भट्टी से उठती सुनहरी आग की लपटों पर।

मेहरा ने अपने अंदाज में सिनेमा के बड़े फलक को पकड़ा है और इसमें उन्हें गुलजार जैसे लेखक का साथ मिला है। फिल्म की खूबसूरती आंखों को रिझाती है। सिनेमाई अंदाज-ए- बयां बीच ऑपेरा का लहजा भी लोच पैदा करता है। मिर्जिया के दो घंटे 10 मिनट उसके कैमरावर्क, भव्य फिल्मांकन और कहीं-कहीं छूने वाले गीत-संगीत के लिए याद रह जाते हैं। 

विज्ञापन

Film Review Mirzya: बार-बार उन्हीं रास्तों पर लौटता प्रेम

film review of mirzya

फिल्म सदियों पहले मिर्जा और साहिबां के प्रेम के साथ शुरू होती है और जोधपुर में मुनीष (हर्षवर्द्धन) और सुचित्रा (सैयामी) तक पहुंचती है। एक क्लास में पढ़ते और एक बेंच पर बैठते। तिल के लड्डुओं और कॉपियों के लेन-देन के बीच पनपने वाले कोमल एहसासों में तब खून का रंग घुल जाता है, जब किशोरवय में कदम रखता मुनीष इसलिए टीचर को गोली मार देता है कि उसने सुचित्रा की हथेलियों को बेंत से लाल कर दिया। मुनीष को सुधार गृह में भेजा जाता है और सुचित्रा को उसके पुलिस अधिकारी पिता शहर से दूर ले जाते हैं।

वक्त करवट लेता है और सुचित्रा एक राजघराने के वारिस करन (अनुज चौधरी) की पत्नी बनने वाली है। मुनीष यहीं अस्तबल में घोड़ों की देखरेख करता है। वह सुधार गृह से भागा था और लोहारों की बस्ती में बड़ा हुआ। उसका नाम-पहचान बदल चुकी है। वह आदिल हो चुका है। मुनीष और सुचित्रा का फिर से मिलना कहानी में मोड़ लाता है।

Film Review Mirzya: बार-बार उन्हीं रास्तों पर लौटता प्रेम

film review of mirzya

मेहरा कई वर्षों से इस सवाल का जवाब तलाश रहे थे कि आखिर साहिबां ने मिर्जा के तीर क्यों तोड़ दिए थे, जबकि वह जानती थी कि उसके भाई मिर्जा तक पहुंचे तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे? प्रेम कहानियां शायद इसीलिए सदियों तक जिंदा रहती हैं कि वे खुद को दोहराती हैं। उनके रास्ते, उनका चलन नहीं बदला। मुनीष और सुचित्रा की कहानी भी उसी दर्द के साथ खत्म होती है।

हर्षवर्द्धन और सैयामी के रूप में दो नए चेहरे सिनेमा के पर्दे पर आए। मेहरा ने उन्हें गैरपारंपरिक अंदाज में पेश किया है। वे रोमांटिक गाने गाते और नाचते हुए नहीं दिखते। इसमें संदेह नहीं कि सैयामी के हिस्से अपनी प्रतिभा दिखाने का अधिक मौका आया और उन्होंने इसका फायदा उठाया। वह आश्वस्त करती हैं कि लंबी रेस के लिए तैयार हैं।

राजकुमार करन बने अनुज प्रभावित करते हैं। अपने किरदार में वह बहुत संतुलित हैं। मेहरा की फिल्म किसी किताब के खूबसूरत कवर की तरह है, जो सहज लुभाता है। हालांकि पढ़ते हुए कुछ कसक बाकी रह जाती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed