फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   Fan Tuesday and The jungle book day 5 Box Office Collections

शाहरुख की 'फैन' ने पांच दिन में कमाया कितना

Wed, 20 Apr 2016 02:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Apr 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
Fan Tuesday and The jungle book day 5 Box Office Collections

शाहरुख खान की इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'फैन' की कमाई में उतार-चढ़ाव जारी है। क्रिटिक्स ने तो फैन की जमकर तारीफ की है। फिल्म को समीक्षकों ने शाहरुख के करियर की शानदार फिल्मों में शुमार किया है। फिल्म ने कमाई के मामले में भी अच्छी शुरुआत की। फिल्म को पहले तीन दिन के अच्छे बिजनेस के बाद उम्मीद नहीं थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस तरह से लुढ़क जाएगी।

विज्ञापन


फिल्म ने दुनियाभर में पहले तीन दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। भारत में शुक्रवार को फिल्म ने 19.20 करोड़, शनिवार को 15.40 करोड़ और रविवार को 17.75 करोड़ के साथ 50 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। सोमवार को फिल्म के बिजनेस तगड़ी गिरावट आई। फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 6.05 करोड़ की कमाई की। रविवार के 17.75 करोड़ के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई 6.05 करोड़ पर आ गई।
विज्ञापन


इस तरह पहले चार दिन में फिल्म की कमाई 58.40 करोड़ रही। पांचवे दिन(मंगलवार) फिल्म की कमाई में कुछ बढोत्तरी की उम्मीद निर्माताओं को थी, लेकिन फैन को मंगलवार को फिर से तगड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fan Tuesday and The jungle book day 5 Box Office Collections

सोमवार को 6.05 करोड़ की कमाई करने वाली फैन मंगलवार को सिर्फ 5.75 करोड़ की ही कमाई कर सकी। फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई 64.15 करोड़ हो गई है। दुननियाभर में फिल्म की कमाई 130 करोड़ है।




वहीं दूसरी ओर दूसरे सप्ताह में 'द जंगल बुक' का शानदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने मंगलवार को फैन को मात दे दी। फिल्म ने 6.37 करोड़ का कारोबार किया। जोकि फैन के 5.75 करोड़ से काफी ज्यादा है। फिल्म की कमाई 113.70 करोड़ का आंकड़ा छू चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed