{"_id":"5cf8aa23bdec22075b0c1689","slug":"digital-review-review-of-tv-serial-shrimad-bhagwat-mahapuran","type":"story","status":"publish","title_hn":"Serial review: कृष्ण और राधा की जुबानी, भागवत पुराण की रोचक कहानी","category":{"title":"Reviews","title_hn":"रिव्यूज","slug":"movie-review"}}
Serial review: कृष्ण और राधा की जुबानी, भागवत पुराण की रोचक कहानी
Thu, 06 Jun 2019 11:22 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
shrimad bhagwat mahapuran
- फोटो : social media
डिजिटल रिव्यू: श्रीमद्भागवत महापुराण (टीवी सीरियल)
कलाकार: रजनीश दुग्गल, शिनी दोषी
सैटेलाइट चैनल: कलर्स
हिंदू पुराणों और ग्रंथों को लेकर टेलीविजन दर्शकों के मन में काफी उत्सुकता रहती है। तमाम ऐसे किस्से और कथाएं हैं जो कभी पुरानी नहीं होतीं। पीढ़ियां बदलती रहती हैं और नए दर्शक इन कहानियों को नए कलाकारों और संवाद के नए सूत्र के साथ देखने को तत्पर रहते हैं। इन्हीं दर्शकों को लक्षित करके कलर्स चैनल ने शुरू किया है नया धारावाहिक श्रीमद्भागवत महापुराण।
सीरियल श्रीमद्भागवत महापुराण का समय भी धार्मिक धारावाहिकों को देखने वाले दर्शकों की सुविधा के अनुसार ही रखा गया है। और, पुराणों की कथाओं को विस्तार देने के लिए सूत्रधार बनाया गया है श्रीकृष्ण को जो राधा के साथ संवाद करते हुए ये कहानियां सुनाते दिखते हैं। कृष्ण के किरदार में रजनीश दुग्गल हैं और राधा बनी हैं शिनी दोषी। फिल्मों से छोटे परदे पर आए रजनीश दुग्गल कृष्ण की भूमिका में असर छोड़ते दिखते हैं, हालांकि कृष्ण की छोटे परदे पर बनी अब तक की छवि को वह नया विस्तार देने की कोशिश भी इस धारावाहिक में कर रहे हैं।
राधा के किरदार में सरस्वतीचंद्र, जमाई राजा और दिल ही तो है जैसे सीरियलों में दिख चुकी शिनी बिल्कुल फिट दिखती हैं। उनके हाव भाव और उनका लावण्य राधा की लोकचरित गरिमा के करीब ही दिखता है। रजनीश दुग्गल और शिनी दोषी के अलावा इस धारावाहिक के दूसरे किरदार कहानियों के अनुरूप ही चुने गए हैं। सीरियल के पहले एपीसोड में इसका आधार बनाने की कोशिश सफल रही है। अब इसकी कामयाबी इस बात पर निर्भर करेगी कि सीरियल के निर्माता भागवत पुराण की कहानियों का चयन किस क्रम में और किस आधार पर करते हैं।
विज्ञापन
अपराध, धर्म और क्रिकेट छोटे परदे के शुरू से टीआरपी बूस्टर रहे हैं। कलर्स चैनल की कामयाबी की बड़ी वजहों में से एक कारण ये भी रहा है कि इसकी क्रिएटिव लोक कथाओं में मौजूद कहानियों को भी नए कलेवर के साथ प्रस्तुत करती रही है। इस कसौटी पर श्रीमद्भागवत महापुराण का पहला एपीसोड खरा उतरा।