{"_id":"57a0764c4f1c1b54762b8f3a","slug":"dhishoom-box-office-collection","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन ही औंधे मुंह गिरी जॉन-वरुण की 'ढिशूम'","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
चौथे दिन ही औंधे मुंह गिरी जॉन-वरुण की 'ढिशूम'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 02 Aug 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार रिलीज हुई जॉन अब्राहम और वरुण धवन की फिल्म 'ढिशूम' ने जिस तरह से पहली तीन दिन उम्मीद जगाई, उसे वो चौथे दिन कायम नहीं रख सकी। 'ढिशूम' ने पहले दिन (शुक्रवार) को 11.05 करोड़, शनिवार को 12.02 करोड़, इतवार को 14.25 करोड़ की कमाई की। इस तरह से पहले वीकएंड पर ही फिल्म 37 करोड़ पार कर गई।
विज्ञापन
पहले वीकएंड पर 37 करोड़ से ज्यादा कमाने से निर्माताओं के चेहरे खिले हुए थे लेकिन सोमवार को फिल्म की कमाई में तगड़ी गिरावाट दर्ज हुई। इतवार को 14.25 करोड़ कमाने वाली 'ढिशूम' सोमवार को सिर्फ 4.85 करोड़ की कमाई कर सकी। इस तरह अब पहले चार दिन में फिल्म की कमाई 42.17 करोड़ हो गई है। फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
विज्ञापन
#Dishoom Fri 11.05 cr, Sat 12.02 cr, Sun 14.25 cr, Mon 4.85 cr. Total: ₹ 42.17 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 2, 2016
विज्ञापन