फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Dhaakad Movie Review and Rating in Hindi Kangana Ranaut Arjun Rampal Divya Dutta Razneesh Ghai Tetsuo Nagata

Dhaakad Review: फियरलेस कंगना की उमा थर्मन बनने की नाकाम कोशिश, निर्देशन में मात खा गई ये एक्शन थ्रिलर

Fri, 20 May 2022 02:20 PM IST
पंकज शुक्ल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पंकज शुक्ल Updated Fri, 20 May 2022 02:20 PM IST
विज्ञापन
Dhaakad Movie Review and Rating in Hindi Kangana Ranaut Arjun Rampal Divya Dutta Razneesh Ghai Tetsuo Nagata
dhaakad - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Movie Review
धाकड़
कलाकार
कंगना रणौत , अर्जुन रामपाल , दिव्या दत्ता , शाश्वत चटर्जी , शारिब हाशमी और तुमुल बालयान
लेखक
चिंतन गांधी , रिनिश रवींद्र और रजनीश घई
निर्देशक
रजनीश घई
निर्माता
दीपक मुकुट और सोहेल मकलई
रेटिंग
2/5

कंगना रणौत हिंदी सिनेमी की चंद बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार हैं। अपने किरदारों के साथ प्रयोग करने की उनकी जिजीविषा उनकी अदाकारी के प्रमाण हैं। प्रशंसा उनकी इस बात के लिए भी होती रहती है कि वह एक ऐसी फिल्म इंडस्ट्री में अपना वजूद कायम रखने में कामयाब हैं जहां बाहर से आने वालों को पहले तो काम पाना ही बहुत मुश्किल है, दूसरे काम मिल भी जाए तो शोहरत का सातवां आसमान नापना और मुश्किल है। कंगना ने ये दोनों कर दिखाए हैं। अभिनय के लिए अब तक चार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं कंगना रणौत में वह दम है जो उनका नाम हिंदी सिनेमा की कालजयी अभिनेत्रियों में शामिल करा सकता है, लेकिन कहानियां चुनने के उनके कौशल और इन कहानियों को परदे पर उनकी संवेदनाओँ के साथ पेश कर सकने वाले निर्देशकों के बीच सामंजस्य गड़बड़ाता जा रहा है। कंगना की नई फिल्म ‘धाकड़’ इसी असंतुलन की शिकार है।

विज्ञापन

Dhaakad Movie Review and Rating in Hindi Kangana Ranaut Arjun Rampal Divya Dutta Razneesh Ghai Tetsuo Nagata
dhaakad - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कंगना की एक्शन स्टार बनने की कोशिश
फिल्म ‘धाकड़’ के ट्रेलर के बाद से इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें रही हैं। उनके पहले भी तमाम अभिनेत्रियों ने एक्शन स्टार बनने की कोशिशें की हैं। फियरलेस नाडिया से लेकर दीपिका पादुकोण तक तमाम अभिनेत्रियों ऐसा करने के प्रयास कर चुकी हैं या कर रही हैं। लेकिन, कंगना का मामला थोड़ा अलग है। वह फिल्म ‘धाकड़’ में उमा थर्मन बनना चाह रही हैं। क्वैंटिन टैरिंटिनो की ‘किल बिल’ सीरीज सी दिखती इस फिल्म में कंगना ने जितनी मेहनत की है, वह दर्शनीय है। वह एक सीक्रेट एजेंट बनी हैं जो दुनिया भर में फैले एक ऐसे जाल को तोड़ना चाहती है जिसका सूत्रधार भारत में है। कहानी विदेश से शुरू होकर वापस अपने देश आती है। निशाने पर है एक कोयला माफिया जो दूसरे तमाम अपराधों में अरसे से लिप्त है। उसकी एक पार्टनर भी है। कहानी अपने विचार के स्तर पर ऐसी किसी एक्शन फिल्म के लिए बिल्कुल सही है। लेकिन, इसकी पटकथा? फिल्म ‘धाकड़’ यहीं मात खाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhaakad Movie Review and Rating in Hindi Kangana Ranaut Arjun Rampal Divya Dutta Razneesh Ghai Tetsuo Nagata
dhaakad - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अच्छे विचार पर बनी खराब फिल्म
एक जबर्दस्त ट्रेलर की झलक दिखाकर दर्शकों को बेहद उत्साहित करने वाली फिल्म ‘धाकड़’ के निर्देशक रजनीश घई इस फिल्म के सबसे बड़े गुनहगार हैं। उन्होंने कंगना रणौत को कहानी का जो नरेशन दिया होगा और जिसके चलते कंगना ने इस फिल्म को करने की हामी भरी होगी, उसे वह परदे पर हू ब हू दिखाने से चूक गए। वह कंगना को एक्शन क्वीन तो बनाते हैं लेकिन इंसानी जज्बात ठीक से कहानी में उभरने नहीं देते। फिल्म में ठहराव की भारी कमी है और इसके किरदार लीक से इतर होते हुए भी मसाला फिल्मों की घिसी पिटी लीक पर ही भागते नजर आते हैं। फिल्म की मेकिंग में पानी की तरह पैसा बहाया गया दिखता है लेकिन इसका असर जैसा होना चाहिए था, वह हो नहीं सका।

विज्ञापन

Dhaakad Movie Review and Rating in Hindi Kangana Ranaut Arjun Rampal Divya Dutta Razneesh Ghai Tetsuo Nagata
कंगना रनौत की 'धाकड़' का पोस्टर - फोटो : Social media

कंगना का करिश्मा कायम
अभिनय के मामले में कंगना ने अपनी कूवत एक बार फिर से दिखाई है। अलग अलग रूपों में वह कमनीय भी दिखती हैं और खूंखार भी। फिल्म में एक संवाद है, ‘तुम्हारी दिक्कत ये है कि तुम खुद को मसीहा समझने लगी हो।’ इस एक संवाद में कंगना की सारी मेहनत का रिपोर्ट कार्ड छुपा हुआ है। कंगना को वन मैन आर्मी बनने से बचने की जरूरत है। सिनेमा टीम वर्क का मामला है। यहां वह अपने से काबिल निर्देशकों का साथ पाकर ही करिश्मा कर सकती है और ऐसा करने में वह सक्षम भी हैं। बस उनका अपना अति आत्मविश्वास उनकी फिल्मों में रोड़े अटका रहा है।

Dhaakad Movie Review and Rating in Hindi Kangana Ranaut Arjun Rampal Divya Dutta Razneesh Ghai Tetsuo Nagata
धाकड़ फिल्म में कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फरमे में फंसे कलाकार
फिल्म के बाकी कलाकार कहानी के रिक्त स्थानों की पूर्ति से ज्यादा कुछ नहीं करते। अर्जुन रामपाल सिर्फ अतीत वाले हिस्से में असरदार हैं। दिव्या दत्ता की मेहनत भी बेकार जाती दिखती है। यही काम उन्होंने किसी बेहतर फिल्म में किया होता तो शुक्रवार का दिन उनकी जय जयकार के नाम होता। शारिब हाशमी का अपने पर से नियंत्रण हट रहा है। शोहरत कमाने के बाद उनके पैसे कमाने के दिन हैं और उनके काम को देखकर लगने भी लगा है कि वह अब बस ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहते हैं। शाश्वत चटर्जी का अभिनय का अपना दायरा है और उनकी हिंदी सिनेमा में ‘बॉब बिस्वास’ वाली पहचान का लोग फायदा भी उठाना चाह रहे है।

Dhaakad Movie Review and Rating in Hindi Kangana Ranaut Arjun Rampal Divya Dutta Razneesh Ghai Tetsuo Nagata
Dhaakad teaser - फोटो : सोशल मीडिया

तेत्सुओ की प्रभावी सिनेमैटोग्राफी
तकनीकी रूप से फिल्म ‘धाकड़’ सिर्फ इसकी सिनेमैटोग्राफी के लिए देखी जा सकती है। जापानी छायाकार तेत्सुओ नगाता ने पूरी फिल्म को एक अलग अंदाज में शूट किया है। इसका कलर पैलेट इसका प्रभाव भी अच्छा ही छोड़ता है। रंगों और रोशनी के साथ किए गए उनके प्रयोग बड़े परदे पर आकर्षित भी करते हैं लेकिन उनकी इस सजावट में कहानी की आत्मा खो जाती है। फिल्म के संवाद अच्छे हैं। और, फिल्म खत्म होने के बाद याद भी रह जाते हैं, मसलन ‘जिस्म से रूह अलग करना बिजनेस है मेरा’ या फिर ‘कठपुतलियां हैं हम सब, डोर ऊपर वाले के हाथ में अब भी है..।’ ध्रुव घानेकर का पार्श्वसंगीत हिंदी फिल्म के हिसाब से शोर जैसा लगता है। उनके संगीत में ताल कम है और शोर ज्यादा। फिल्म के गाने सबसे ज्यादा बोर करते हैं।

Dhaakad Movie Review and Rating in Hindi Kangana Ranaut Arjun Rampal Divya Dutta Razneesh Ghai Tetsuo Nagata
धाकड़ - फोटो : सोशल मीडिया

देखें कि न देखें
फिल्म ‘धाकड़’ अपने ट्रेलर से बंधी उम्मीदों पर नाकाम रही फिल्म है। अगर आप कंगना रणौत के धाकड़ प्रशंसक हैं तो ही सिनेमाघर जाकर यह फिल्म देखें। बाकी आम दर्शकों को ये फिल्म देखने के लिए इसके ओटीटी पर आने का इंतजार करना ही ठीक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed