फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Cubicles Season 3 Review in hindi Abhishek Chauhan Badri Chavan Ayushi Gupta Niketan Sharma Ketki Kulkarni

Cubicles S3 Review: आत्मसंदेह से आत्मविश्वास की कॉरपोरेट कहानी, ‘केकड़ों’ की कलाकारी पर भारी लगन की ईमानदारी

Fri, 05 Jan 2024 09:21 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 05 Jan 2024 09:21 AM IST
विज्ञापन
Cubicles Season 3 Review in hindi Abhishek Chauhan Badri Chavan Ayushi Gupta Niketan Sharma Ketki Kulkarni
क्यूबिकल्स सीजन 3 - फोटो : अमर उजाला
Movie Review
क्यूबिकल्स सीजन 3
कलाकार
अभिषेक चौहान , बद्री चव्हाण , आयुषी गुप्ता , निकेतन शर्मा , केतकी कुलकर्णी , निमित कपूर , खुशबू बैद , शिवांकित सिंह परिहार , अर्नव भसीन और प्रतीश मेहता
लेखक
अविनाश सिंह , विजय नारायण वर्मा और गौरव शर्मा
निर्देशक
दिव्यांशु मल्होत्रा
निर्माता
अरुणभ कुमार
ओटीटी
सोनी लिव
रिलीज
5 जनवरी 2024
रेटिंग
3/5

फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का गाना ‘मंजिल का इशारा जमे रहो’ हम सबने सुना है। समय बदलता रहता है। पीढ़ियां बदलती रहती हैं। बस, संघर्ष वैसे का वैसा ही रहता है। संघर्ष फिर चाहे वह सड़क पर चल रहे मजदूर के रोजी रोटी का संघर्ष हो या फिर ऊंची ऊंची इमारतों के वातानुकूलित दफ्तरों टिप टॉप कपड़ों में काम करने वाले कॉरपोरेट मजदूरों का। सिनेमा और समाज का रिश्ता बना रहे, इसी में समाज की भी और सिनेमा की भी प्रगति है। टीवीएफ के कथा किस्सों की यही खासियत है कि इसके कथाकार गहरे में डूबते हैं और नायाब मोती निकालकर कर लाते हैं। कॉरपोरेट जगत की उठापटक पर टीवीएफ की सीरीज ‘क्यूबिकल्स’ नए साल का पहला ठंडा झोंका है, जिसका आनंद आप इस सप्ताहांत बिंज वॉच के रूप में ले सकते हैं। नए साल का पहला अच्छा मनोरंजन सबको मुबारक हो!

विज्ञापन

Deepika Padukone Birthday: अभिनय के लिए दीपिका ने छोड़ दी थी पढ़ाई, मॉडल से ऐसे बनीं बॉलीवुड का बड़ा नाम

विज्ञापन

Cubicles Season 3 Review in hindi Abhishek Chauhan Badri Chavan Ayushi Gupta Niketan Sharma Ketki Kulkarni
क्यूबिकल्स सीजन 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘क्यूबिकल्स सीजन 3’: एक कंफर्ट सीरीज

क्यूबिकल यानी नए जमाने के दफ्तरों में काम करने वालों के लिए बने छोटे छोटे दड़बे जैसी जगहें। इन दड़बों में काम करने वालों की ये कहानी दो सीजन में अपने रंग पहले ही जमा चुकी है। पीयूष अब तक खुद को कॉरपोरेट जगत में फिट करने और एक कर्मचारी के रूप में आई मुश्किलों से निपटने के प्रयास में है। इस सीजन में पीयूष प्रजापति की अपने साथियों के साथ हुई जद्दोजहद को दर्शाया गया है। मोटिवेशनल किताबों और पॉडकास्ट से प्रेरणा लेकर एक कामयाब टीम लीडर बनने की ये कोशिशें दर्शकों में सकारात्मकता जगाती है। ये एक ऐसी दुनिया की कहानी जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं हालांकि जाना अधिकतर ऐसी ही किसी दुनिया में चाहते हैं। पीयूष की मुश्किलें हर संघर्षशील इंसान की मुश्किलें हैं और यही वह सबसे बड़ी वजह है जो दर्शकों को इस सीरीज से जोड़े रखती है।

Cubicles Season 3 Review in hindi Abhishek Chauhan Badri Chavan Ayushi Gupta Niketan Sharma Ketki Kulkarni
क्यूबिकल्स सीजन 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खुद को खोजने की कहानी

पीयूष के कॉरपोरेट संघर्ष की इस कहानी में निर्देशक दिव्यांशु मल्होत्रा ने सीरीज के लेखकों के साथ मिलकर कहानी का ताना बाना ऐसा गढ़ा है कि यूं लगता है कि सारे किरदार कुछ देखे देखे से हैं। हर सीन में किसी ना किसी लेखक का संदर्भ दिलचस्पी जाता है। खुद को बदल कर और सफलता के लिए साम, दाम, दण्ड, भेद, हर तरीका आजमाने के साथ साथ काम में निपुणता हासिल करना और खुद को बेहतर साबित करने का जो 21वीं सदी का संघर्ष है, वह भावनाएं जगाता है। निर्देशन और लेखन टीम की जीत इसमें भी है कि ये सीरीज बहुत ज्ञान देने की बजाय जो कुछ भी कहना चाहती है, उसके लिए बहुत सहज तरीके से दृश्यावलियों पिरोती चलती है।

विज्ञापन

Cubicles Season 3 Review in hindi Abhishek Chauhan Badri Chavan Ayushi Gupta Niketan Sharma Ketki Kulkarni
क्यूबिकल्स सीजन 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चौहान का फिर हुआ अभिषेक

‘क्यूबिकल्स सीजन 3’ में पीयूष का किरदार निभा रहे अभिनेता अभिषेक चौहान की अभिनय कुशलता यही है कि वे दर्शकों को इस किरदार की समस्याओं से सीधे और पहले एपिसोड से ही जोड़ लेते हैं। एक मुश्किल हल होती है और दस नई उसके सामने मुंह फाड़े खड़ी मिलती है। अंतर्मन में चल रहा संवाद एक कॉरपोरेट सेटअप में पनपते मानसिक तनाव को बखूबी दिखाता है। गौतम बत्रा के किरदार में अभिनेता बद्री चव्हाण का काम भी प्रभावी है। तनावपूर्ण स्थिति में ये एक ऐसा किरदार है जिसे देख-सुन कर थोड़ी देर के लिए ही सही लेकिन मुस्कुराहट तो आती है। सुनैना चौहान के रोल में आयुषी गुप्ता पूरी तरीके से एक कॉरपोरेट वुमन नजर आ रही हैं। निकेतन शर्मा ने नवीन शेट्टी के किरदार को बखूबी निभाया है। केतकी कुलकर्णी, शिवांकित परिहार और खुशबू बैद के सीन गुदगुदाते हैं।

Cubicles Season 3 Review in hindi Abhishek Chauhan Badri Chavan Ayushi Gupta Niketan Sharma Ketki Kulkarni
क्यूबिकल्स सीजन 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टीवीएफ का सहारा, संगीत सर्वहारा

वेब सीरीज ‘क्यूबिकल्स सीजन 3’ में इसके गानों ने कहानी को और भी भावनात्मक रूप दे दिया है। कार्तिक राव, वरुण जैन और अंकुर ज्योति, भार्गव कटेलिया और अरबिंद निओग की गायिकी में एक कशिश है जिसे अंकुर ज्योति, अरबिंद निओग, अनुराग सैकिया और कार्तिक राव ने सुर लहरियों में बांधकर दर्शकों के सामने रोचक तरीके से परोस दिया है। सीरीज की सिनेमेटोग्राफी, एडिटिंग, संगीत, बैकग्राऊंड म्यूजिक सब अपनी अपनी जगह मुस्तैद है।
Amrish Puri: पहली नजर में ही पत्नी पर दिल हार गए थे 'मोगैंबो', जानें सिनेमा के सबसे खूंखार विलेन की लव स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed