फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reviews ›   Chahatt Khanna and Mika Singh Music Video Song Quarantine Love Review

Quarantine Love Review: कोरोना के सन्नाटे में दिल को छू जाएगा मीका सिंह का ये अलहदा अंदाज

Wed, 15 Apr 2020 08:17 PM IST
Avinash Pal पंकज शुक्ल, मुंबई
पंकज शुक्ल, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Wed, 15 Apr 2020 08:17 PM IST
सार

डिजिटल रिव्यू: क्वारंटीन लव (म्यूजिक वीडियो)
कलाकार: मीका सिंह, चाहत खन्ना
मूल गीतकार: आनंद बक्षी, राजेंद्र कृष्ण
मूल संगीतकार: आर डी बर्मन
यूट्यूब चैनल: सारेगामा म्यूजिक
रेटिंग: ***

विज्ञापन
Chahatt Khanna and Mika Singh Music Video Song Quarantine Love Review
मीका और चाहत का गाना क्वारंटीन लव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किसी गाने में नाम मीका सिंह का जुड़ा हो और खबरें हफ्ते भर पहले से उनके चाहत खन्ना से रोमांस की आ रही हों, तो फीलिंग कुछ ठीक आती नहीं है। लेकिन, इसे सुनने के बाद धारणा बदलती है। कोरोना काल में मीका सिंह की गायिकी और गाने में आया ये बदलाव काफी सुखद है। सारेगामा म्यूजिक ने इससे पहले विजय बेनेडिक्ट के गाए शानदार गाने 'आई एम ए डिस्को डांसर' पर बेनी दयाल की आवाज में जो अत्याचार किया था, उससे मिथुन चक्रवर्ती के करोड़ों दीवानों के दिल टूटे थे, मीका सिंह का ये गाना उस दर्द पर किसी मरहम सा काम करता है।

विज्ञापन


क्वारंटीन लव दरअसल दो मशहूर गानों का ओवरले है। मीका सिंह ने अरसे बाद बिना भोंडेपन का सहारा लिए बिल्कुल शराफत से ये दोनों  गाने गाए हैं और एक गाने से दूसरे गाने पर वह जिस सहजता से चले जाते हैं, वह उनकी म्यूजिक पर पकड़ की असली बानगी भी हैं। मीका को जिन लोगों ने दिल्ली में उनके शुरुआती दिनों में देखा है, उन्हें उनका पहला अलबम गबरू भी याद है और ये भी याद है कि उन्होंने अपने भाई दलेर मेहंदी की सुरक्षा और सेवा में कितनी तपस्या की है।

विज्ञापन

Chahatt Khanna and Mika Singh Music Video Song Quarantine Love Review
मीका और चाहत का गाना क्वारंटीन लव - फोटो : सोशल मीडिया

मीका सिंह की आवाज अरिजीत सिंह जैसे सुनाई देने वाले जैसे दर्जनों गायकों से बिल्कुल अलग है। उनका दर्शन भी सबसे जुदा है। क्वारंटीन लव जैसे गाने वह ओरीजनल भी गाएं तो लोगों को भीड़ में एक अलग एहसास मिल सकता है। बालिका वधू का गाना 'बड़े अच्छे लगते हैं' तो खैर है ही कालजयी गीत लेकिन उसकी बनिस्बत कम सुनाई देने वाले फिल्म पड़ोसन के गाने ‘कहना है’ को भी मीका सिंह ने बहुत खूब गाया है।

क्वारंटीन लव का वीडियो ठीकठाक है। अच्छे संगीत को वैसे किसी म्यूजिक वीडियो की खास जरूरत होती नहीं है। फिर भी मणिकरन सिंह ने इनडोर रहते हुए एक अच्छा वीडियो शूट किया है, ये अलग बात है कि चाहत खन्ना से गानों के बोल के हिसाब से एक्टिंग हो नहीं पाई। तालियां तक उनसे खुलकर नहीं बजतीं तो भाव भला क्या आ पाएंगे। खैर वीडियो को छोड़िए, मीका सिंह के इस अलग अंदाज को देखिए मत बस सुनिए, कोरोना काल में फीलिंग अच्छी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed