फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Boonie Bears Guardian Code Review in Hindi by Pankaj Shukla Chinese kids film in English and hindi

Boonie Bears Guardian Code Review: मां-बेटों के रिश्तों की भावुक कर देने वाली कहानी, बच्चों के साथ जरूर देखिए

Fri, 10 May 2024 03:02 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 10 May 2024 03:02 PM IST
विज्ञापन
Boonie Bears Guardian Code Review in Hindi by Pankaj Shukla Chinese kids film in English and hindi
'बूनी बियर्स गार्जियन कोड' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
Movie Review
बूनी बियर्स गार्जियन कोड
कलाकार
पैट्रिक फ्रीमैन , जोसेफ एस लैम्बर्ट , मैक्स राइनहार्ट , कैली खुर्शीद और ओलिविया सीटन हिल आदि
लेखक
क्यी टियेजी , लियू झेंजी और शू युन
निर्देशक
लिन योंगचांग और शाओ हेकी
निर्माता
फैंटावाइल्ड होल्डिंग्स इंक
रिलीज
10 मई 2024 (भारत)
रेटिंग
3/5

भारत में रिलीज होने वाली विदेशी फिल्मों में पड़ोसी देशों की फिल्मों की संख्या नगण्य रही है, जबकि चीन एक ऐसा देश रहा है जहां हिंदी फिल्मों ने हाल के बरसों में रिकॉर्डतोड़ कारोबार किया है और भारतीय सितारे भी वहां खासे लोकप्रिय रहे ही हैं। चीन की फिल्मों का भारतीय सिनेमाघरों में व्यावसायिक प्रदर्शन करने की एक नई शुरुआत अल्ट्रा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप कर रहा है। इस कड़ी में मदर्स डे से ठीक पहले इसने रिलीज की है चीन की विश्वप्रसिद्ध फ्रेंचाइजी ‘बूनी बियर्स’ के तहत बनी फिल्म ‘गार्जिडन कोड’। हिंदी में ‘मम्मा की खोज’ नाम से रिलीज हो रही इस फिल्म के बारे में दर्शकों को खास जानकारी तो नहीं है लेकिन अगर छोटे बच्चों के साथ इस सप्ताहांत आप कोई फिल्म देखने की योजना बना रहे हैं तो फिल्म ‘बूनी बियर्स गार्जियन कोड’ एक अच्छी फिल्म है।

विज्ञापन

Boonie Bears Guardian Code Review in Hindi by Pankaj Shukla Chinese kids film in English and hindi
'बूनी बियर्स गार्जियन कोड' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

90 मिनट मूवी वाले दौर की फिल्म ‘बूनी बियर्स गार्जियन कोड’ की अवधि सिर्फ 95 मिनट है और इसकी ये अवधि इसके अनुभव को सीमित समय में अपने सही स्तर पर बनाए रखती है। कंप्यूटर एनीमेशन श्रेणी की इस फिल्म की कहानी दो शिशु भालुओं से शुरू होती है। जंगल में आग लगती है। दोनों की मां इसकी वजह देखने भागती है और फिर वापस नहीं आती। दोनों बच्चे बड़े होते हैं। उनका एक दोस्त उन्हें विज्ञान प्रदर्शनी में रोबोट बनाकर ले जाता है। और, वहीं उन्हें दिखता है वो करामाती पत्थर, जो उनकी मां पहना करती थी। कृत्रिम मेधा (आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस) की एक वैज्ञानिक भी उनसे आ मिलती है और इस वैज्ञानिक के पीछे लगा है एक खतरनाक गैंग, जिसकी प्याज की परतों सी खुलती कहानी फिल्म का रोमांच आखिर तक बनाए रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Boonie Bears Guardian Code Review in Hindi by Pankaj Shukla Chinese kids film in English and hindi
'बूनी बियर्स गार्जियन कोड' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘बूनी बियर्स गार्जियन कोड’ बीते साल चीन में जब रिलीज हुई थी तो ये अपनी इस फ्रेंचाइजी की सबसे कामयाब फिल्म बनी थी। अब तक 200 मिलियन डॉलर कमा चुकी इस फिल्म को इस साल अंग्रेजी व दूसरी भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म तकनीकी तौर पर शुरू में थोड़ी सपाट लगती है लेकिन इसके एनीमेशन धीरे धीरे असर करते हैं और कुछ देर बाद कहानी की लय में दर्शकों को शामिल करने लगते हैं। एनीमेशन फिल्मों का दुनिया भर के बच्चों खूब चाव रहा है। भारतीय कंपनियां सिनेमाघरों में रिलीज करने लायक ज्यादा एनीमेशन फिल्में बनाती नहीं हैं, ऐसे में चीन के बाद अब दूसरे देशों की एनीमेशन फिल्मों का देसी सिनेमाघरों में रिलीज होना शुरू हो सकता है। फिल्म ‘बूनी बियर्स गार्जियन कोड’ इस दिशा में एक सही रणनीति का काम करती नजर आती है।

विज्ञापन

Boonie Bears Guardian Code Review in Hindi by Pankaj Shukla Chinese kids film in English and hindi
'बूनी बियर्स गार्जियन कोड' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘बूनी बियर्स गार्जियन कोड’ यूनिवर्सल अपील वाली फिल्म है। इसकी कहानी किसी भी देश में घट सकती है। दो भालू के बच्चे हैं। उनकी एक मां है जो दोबारा मिलने पर खुद को इनकी मां नहीं मानती। उसका रंग रूप भी बदल चुका है। कवच कुंडल धारण कर वह जिस युवती के पीछे लगी है, बड़े हो चुके दोनों भालू के बच्चे उसे बचाने के लिए जान की बाजी लगाए हुए हैं। कहानी में कुछ और किरदार भी इसमें रंग मिलाते रहते हैं और कुछ दूसरे किरदार रंग में भंग डालते रहते हैं। कहानी के स्तर पर फिल्म थोड़ा उलझी हुई है। समान और सीधी गति न पकड़कर इसकी पटकथा अलग अलग समयधाराओं में आगे पीछे डोलती रहती है। बच्चों को बार बार आने वाले ये फ्लैशबैक थोड़ा परेशान कर सकते हैं लेकिन बड़ों के लिए यही फिल्म के रोचक मोड़ भी हो सकते हैं।

Boonie Bears Guardian Code Review in Hindi by Pankaj Shukla Chinese kids film in English and hindi
'बूनी बियर्स गार्जियन कोड' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कंप्यूटर एनीमेशन फिल्मों में सबसे ज्यादा जोर इन दिनों वातावरण को उभारने में रहता है लेकिन फिल्म ‘बूनी बियर्स गार्जियन कोड’ का फोकस इसके किरदारों पर ज्यादा है। जंगल, जमीन और जल की इस कहानी में अगर हिंदी डबिंग करते समय लोकप्रिय भारतीय कलाकारों की आवाजें ली जातीं और इसका प्रचार कुछ अरसा पहले से शुरू किया जाता तो छोटे शहरों में इस सप्ताहांत इस फिल्म का अच्छा माहौल बन सकता था। फिल्म अपनी मेकिंग और अपनी तकनीक में अच्छी बन पड़ी है। अगर आपके नजदीकी सिनेमाघरों में लगी हो और घर पर स्कूल जाने वाले बच्चे हों, तो उनके साथ ये फिल्म जरूर देख आइए। उनको आनंद आएगा। आपके लिए भी डेढ़ घंटे का अच्छा मनोरंजन रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed