फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Blue Beetle Review know about Xolo Mariduena Becky G George Lopez film here in detail

Blue Beetle Review : सुपरहीरो की दुनिया का नीला विस्तार, डीसी यूनिवर्स में ब्लू बीटल की धमाकेदार एंटी

Fri, 18 Aug 2023 10:54 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 18 Aug 2023 10:54 AM IST
विज्ञापन
Blue Beetle Review know about Xolo Mariduena Becky G George Lopez film here in detail
ब्लू बीटल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
Movie Review
ब्लू बीटल
कलाकार
जोलो मारिडुएना , ब्रूना मार्केजिन , बेकी जी , डेमियन अल्कजार और जॉर्ज लोपेज
लेखक
गैरेथ डननेट-अल्कोसेर
निर्देशक
एंजेल मैनुएल सोटो
निर्माता
जॉन रिकार्ड और जेव फोरमैन
रिलीज
18 अगस्त 2023
रेटिंग
3/5
फिल्म 'ब्लू बीटल'  डीसी कॉमिक बुक पर आधारित है।  फिल्म की कहानी  जैमी रेयेस के इर्द -गिर्द घूमती है, जो कॉलेज के बाद अपने परिवार के घर लौटता है, लेकिन उसे पता चलता है कि उसका परिवार आर्थिक संकटो से जूझ रहा है, जिस मकान में वह वर्षों से भाड़े पर रह रहे हैं उसे खाली करना पड़ सकता है क्योंकि मकान मालिक ने तीन गुना भाड़ा बढ़ा दिया है।  जैमी रेयेस नौकरी करके अपने परिवार की आर्थिक मदद करने का फैसला करता है, इसी बीच जैमी रेयेस की मुलाकात जेनी कोर्ड से होती है, वह उसे स्कार्ब देती है, जिसकी मदद से वह सुपर हीरो बन जाता है, लेकिन इस दौरान उसे शारीरिक रूप से दर्दनाक दौर से गुजरना पड़ता है।   . 
विज्ञापन

 

Blue Beetle Review know about Xolo Mariduena Becky G George Lopez film here in detail
ब्लू बीटल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
जेनी कोर्ड,  कोर्ड इंडस्ट्रीज की  उत्तराधिकारी है, लेकिन उसकी सोच उनकी बुआ  विक्टोरिया कोर्ड  से नहीं मिलती है।  कोर्ड इंडस्ट्रीज,  विक्टोरिया कोर्ड  द्वारा  संचालित एक विशाल तकनीकी कंपनी है। जो खतरनाक से खतरनाक आधुनिक  हथियार बनता है। जेनी कोर्ड, जेनी रेयेस  को फास्ट-फूड बॉक्स में छिपा हुआ एक चुराया हुआ स्कारब सौंपती है।  जैमी रेयेस  को पता चलता है कि ब्लू बीटल प्राचीन विदेशी तकनीक का एक संवेदनशील टुकड़ा है, जिसका अपना दिमाग है। वह  जैमी रेयेस के साथ जुड़ जाता है, उसकी रक्षा करता है, उसे उड़ने, और कोई भी हथियार बनाने की क्षमता देता है, जिसकी वह कल्पना करता है। जैसे ही  विक्टोरिया कोर्ड को पता चलता है कि  स्कारब जैमी रेयेस के पास है, उसे वह हासिल करना चाहती है। जैमी रेयेस  खुद और अपने परिवार को कैसे विक्टोरिया कोर्ड खतरनाक मंसूबों से बचाता है, पूरी फिल्म की कहानी इसी के इर्द -गिर्द घूमती है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Blue Beetle Review know about Xolo Mariduena Becky G George Lopez film here in detail
ब्लू बीटल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
जैमी रेयेस सुपर हीरो की तरह खुद और अपने परिवार और प्रेमिका जेनी कोर्ड की रक्षा करता है।  अगर आप यह फिल्म पहली बार देख रहे है तो फिल्म के हैरतअंगेज कर देने वाले दृश्य आपको को खूब प्रभावित करेंगे।  लेकिन अगर आपने 'आयरन मैन', 'स्पाइडर-मैन' और  'ब्लैक पैंथर' जैसी फिल्में देखी है, तो इस फिल्म के बहुत सारे दृश्य ऐसे दिखेंगे कि आपको लगेगा कि इस दृश्यों को कहीं न कहीं जरूर देखा है।  इस फिल्म की एक खास बात प्रभावित करती है, वह यह है कि मुसीबत के समय में परिवार की एकजुटता। जैमी रेयेस जब मुसीबत में होता है, तो पूरा परिवार एकजुट होकर उसकी मदद करने के लिए निकल पड़ता है, इस दृश्य को फिल्म में बहुत भी भावनात्मक तरीके से पेश किया गया है।  
विज्ञापन

Blue Beetle Review know about Xolo Mariduena Becky G George Lopez film here in detail
ब्लू बीटल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
फिल्म 'ब्लू बीटल' के भले ही कुछ दृश्य 'आयरन मैन', 'स्पाइडर-मैन' और  'ब्लैक पैंथर' से मिलते हो, लेकिन फिल्म में एक आम इंसान के सुपरहीरो बनने और उसके संघर्ष की यात्रा को  बहुत ही रोचक तरीके से पेश किया गया है। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस और विजुअल इफेक्ट्स दर्शकों को एक नई दुनिया में लेकर जाते हैं। सुपरहीरो और  विलेन के बीच  मुकाबले वाले दृश्य रोमांच और उत्साह से भर देते हैं। यह फिल्म नए सुपरहीरो की ऐसी कहानी है, जो दर्शकों को उनके संघर्षों यात्रा और अद्वितीयता की दुनिया में ले जाती है। जहां उसके साहसिक कारनामे, एक्शन सीक्वेंस दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। 

OMG 2: 'ओएमजी 2' के लिए अक्षय कुमार ने नहीं लिया एक भी रुपया! निर्माता का अभिनेता की फीस को लेकर बड़ा खुलासा
 

Blue Beetle Review know about Xolo Mariduena Becky G George Lopez film here in detail
ब्लू बीटल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
फिल्म में  जैमी रेयेस और  ब्लू बीटल के रूप में  अभिनेता जोलो मारिडुएना का परफॉर्मेंस काफी प्रभावित करता है। एक किशोर कॉलेज छात्र की भूमिका से लेकर ब्लू बीटल  सुपरहीरो की भूमिका को बहुत ही प्रभावी ढंग से निभाया है।  विक्टोरिया की भतीजी और जैमी रेयेस की प्रेमिका की भूमिका में ब्रुना मार्केजिन फिल्म में खूबसुरत लगी और अपने परफॉर्मेंस से प्रभावित करती हैं।  जैमी की दादी की भूमिका में एड्रियाना बर्राजा का काम बहुत ही सराहनीय है। विक्टोरिया कोर्ड की भूमिका में  सुसान सरंडन को देखना एक अलग ही अनुभव रहा, एक एक व्यवसायी महिला और टेड कोर्ड की भूमिका में अच्छा खासा प्रभाव छोड़ती हैं। सुसान सरंडन का किरदार लोकतंत्र के नाम पर साम्राज्यवाद के विषय का प्रतिनिधित्व करता है, और अपने भाई के रहस्यमय ढंग से गायब होने और अपनी कंपनी छोड़ने के बाद वह महत्वाकांक्षी होने और खुद को साबित करने की आवश्यकता से प्रेरित है। जैम के पिता के किरदार में डेमियन अलकजार, चाचा के किरदार में जॉर्ज लोपेज, मां के किरदार में एल्पिडिया कैरिलो, बहन के किरदार में बेलिसा एस्कोबेडो और विक्टोरिया कोर्ड के  अंगरक्षक के किरदार में राउल ट्रूजिलो का काम सराहनीय है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed