फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Badass Ravi Kumar Review in Hindi by Pankaj Shukla Himesh Reshammiya Kirti Kulhari Sunny Leone Sanjay Mishra

Badass Ravi Kumar Review: हिमेश ही हिमेश, एक बार देख तो लें, मिलेगा प्लानिंग से बनी पिक्चरों से ज्यादा मजा

Fri, 07 Feb 2025 08:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 07 Feb 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
Badass Ravi Kumar Review in Hindi by Pankaj Shukla Himesh Reshammiya Kirti Kulhari Sunny Leone Sanjay Mishra
बैडआस रवि कुमार - फोटो : अमर उजाला
Movie Review
बैडआस रवि कुमार
कलाकार
हिमेश रेशमिया , कीर्ति कुलहरि , सनी लियोन , संजय मिश्रा , जॉनी लीवर और प्रशांत नारायण
लेखक
हिमेश रेशमिया , कुशल वेद बख्शी और बंटी राठौर
निर्देशक
कीथ गोम्स
निर्माता
हिमेश रेशमिया
रिलीज
7 फरवरी 2025
रेटिंग
3/5

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर की बड़े परदे पर डेब्यू फिल्म ‘लवयापा’ का नाम सुनते ही जो दूसरा शब्द आपके दिमाग में आता है, फिल्म ‘बैडआस रविकुमार’ वही है। और, उसकी भी ये हद है। हॉलीवुड में ऐसी फिल्में तमाम कलाकार जानबूझकर बनाते हैं। लोगों के दिमाग से तनाव का गोबर बाहर निकालने में मदद करते हैं। और, पब्लिक ऐसी फिल्मों को गाली दे, उल्टा सीधा कहे, इनके मजे ले, लेकिन, ये भी तय है कि उसे इन फिल्मों का टाइमपास मटीरियल पसंद तक नहीं आता है। और, जिन चीजों को हम पसंद नहीं करते लेकिन फिर भी उनकी तरफ आकर्षित होते हैं, उसके पीछे के मनोविज्ञान का महसूस करने के लिए ये फिल्म देखना जरूरी है।

विज्ञापन

Badass Ravi Kumar X Review: यूजर्स पर छाया हिमेश की 'बैडएस रवि कुमार' का खुमार, लोगों ने बताया पैसा वसूल फिल्म

विज्ञापन

Badass Ravi Kumar Review in Hindi by Pankaj Shukla Himesh Reshammiya Kirti Kulhari Sunny Leone Sanjay Mishra
बैडआस रवि कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अगर आपने हिमेश रेशमिया की कोई 11 साल पहले आई फिल्म ‘एक्सपोज’ देखी है तो आपको रवि कुमार भी याद होगा। अनंत महादेवन निर्देशित इस फिल्म में सोनाली राउत और जोया अफरोज की अदावत में मर्डर होता है और रवि कुमार तफ्तीश में शामिल होता है। रवि कुमार कोई साधारण पुलिस अफसर नहीं है, ये उसकी जुल्फों से आप समझ सकते हैं। दो घंटे 22 मिनट की फिल्म में पूरे तीन घंटे वह हर फ्रेम में मौजूद रहता है। मुझे पता था कि आप की गणितेन्द्रिय सक्रिय हो चुकी है कि दो घंटे 22 मिनट में तीन घंटे, लेकिन हिमेश रेशमिया ने यहां फिल्म शुरू करते ही बता दिया है, कृपया लॉजिक न लगाएं। सिर्फ पिक्चर देखें और दिमाग घर पर छोड़कर आएं। हफ्ते में एक बार इतना करना भी अब जरूरी हो चला है। 
Himesh Reshammiya: अपनी नेटवर्थ का 26% लगाकर हिमेश ने बनाई 'बैडएस रवि कुमार', कहां से लाए इतनी मोटी रकम?

Badass Ravi Kumar Review in Hindi by Pankaj Shukla Himesh Reshammiya Kirti Kulhari Sunny Leone Sanjay Mishra
बैडआस रवि कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘बैडआस रविकुमार’ में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और उनसे भी पहले के अनिल शर्मा वाली फिल्मों के धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा आदि सितारों का कॉकटेल हैं, हिमेश रेशमिया। उनके पास हर मर्ज का इलाज है। कहानी भी उन्हीं की है। गाने भी उन्हीं के हैं। मुसीबतें भी उनकी ही खड़ी की हुई हैं और इलाज भी उनका। अगर आपने मान लिया है कि इस फिल्म में आपका कुछ नहीं है। तो मजे लीजिए फिल्म के। तारीफ की बात ये भी है कि सवा दो घंटे करीब की ये फिल्म देखते हुए कोई बीच में फिल्म छोड़कर जाता नही दिखता, जैसे सब मन बनाकर ये सियापा देखने आए हैं। सियापा लिखना ही ठीक है, असल शब्द लिखने से दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन

Badass Ravi Kumar Review in Hindi by Pankaj Shukla Himesh Reshammiya Kirti Kulhari Sunny Leone Sanjay Mishra
बैडआस रवि कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पूरी फिल्म में एक्शन है, इमोशन है, सस्पेंस के नाम पर हिमेश रेशमिया हैं और ड्रामा का दूसरा नाम ही हिमेश। तुकबंदी वाले डायलॉग गुदगुदी करते हैं। स्पूफ वाली भी फीलिंग ये फिल्म देखते आती है और क्रिंज कॉमेडी वाली भी। हिंदी सिनेमा में इस श्रेणी के सिनेमा की मौजूदा दौर में बहुत जरूरत है। तमाम दिमाग लगाकर भी हिंदी सिनेमा के धुरंधर न रीमेक ढंग की बना पा रहे हैं और न ही ओरिजिनल तो जब कचरे में ही लोटना है तो फिर ‘बैडआस रविकुमार’ में तो हिमेश रेशमिया बताकर ऐसा करवा रहे हैं। करने को कुछ नहीं हो, सवा दो घंटे टाइम काटना हो, पैसे की ज्यादा मारामारी न हो तो इस हफ्ते ये फिल्म देख डालिए। दिमाग को कभी कभी रिलैक्स रखना भी जरूरी है।

Badass Ravi Kumar Review in Hindi by Pankaj Shukla Himesh Reshammiya Kirti Kulhari Sunny Leone Sanjay Mishra
बैडआस रवि कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हां, अगर आपको इस समीक्षा में फिल्म की कहानी, संवाद, निर्देशन, गीत-संगीत और बाकी तकनीके चीजें भी जाननी हैं तो समझ लीजिए कि कहानी एक ऐसे इंस्पेक्टर की है जो देश में तो क्या दुनिया में कहीं भी आ जा सकता है। झुमरीतलैया वाले जेम्स बॉन्ड जैसा है। कीर्ति कुलहरि ने ये फिल्म काहे की, वही जानें लेकिन पैसा तो सबको कमाना है। सनी लिओन ने तो पहले ही खूब कमा रखा है, अब वह फिल्में रिन जैसी चमकार पाने के लिए करती हैं। संजय मिश्रा अपने मस्त हैं। उनको भी पइसा चाहिए। रोल कुछ भी करवा लो। गाना-बजाना ठीक ठाक है। वैधानिक चेतावनी ये है कि एक गाना बहुत लंबा है और सू सू करने के लिए ब्रेक लेने का पिक्चर देखते समय बिल्कुल सही समय पर सही ब्रेक देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed