फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reviews ›   ajay devgn, tabu, rakulpreet starrar film de de pyaar de trailer digital review

Trailer Review: अजय देवगन की कॉमेडी का नया टोटल धमाल है दे दे प्यार दे का ट्रेलर

Wed, 03 Apr 2019 02:50 PM IST
विजय जैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजय जैन Updated Wed, 03 Apr 2019 02:50 PM IST
सार

  • डिजिटल रिव्यू: दे दे प्यार दे (ट्रेलर)
  • कलाकार: अजय देवगन, रकुलप्रीत, तब्बू, आलोक नाथ आदि। संपादक-निर्देशक: अकीव अली। निर्माता: भूषण कुमार, क्रिशन कुमार, लव रंजन और अनुज गर्ग। 
  • बैनर: टी सीरीज

विज्ञापन
ajay devgn, tabu, rakulpreet starrar film de de pyaar de trailer digital review
De De Pyar De - फोटो : मुंबई ब्यूरो

विस्तार

हिंदी सिनेमा में फिल्मों को एडिट करने वालों के काबिल निर्देशक बनने की ऋषिकेश मुखर्जी से लेकर डेविड धवन तक लंबी परंपरा रही है। 30 से ऊपर फिल्में एडिट कर चुके अकीव अली इसी परंपरा की अगली कड़ी हैं। मर्डर, अग्निपथ, बर्फी, बैंग बैंग और सोनू के टीटू के स्वीटी जैसी फिल्में एडिट कर चुके अकीव अपने पुराने दोस्त और प्रोड्यूसर लव रंजन की फिल्म दे दे प्यार दे से बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं।
विज्ञापन


संयोग ही है कि जिस दिन अजय देवगन को परदे पर पहली बार 50 साल का किरदार करते दिखाने वाले फिल्म दे दे प्यार दे के ट्रेलर की लॉन्चिंग हुई, उसी दिन अजय रीयल लाइफ में भी वे 50 के हो गए। 50 के हीरो का 26 की हीरोइन से इश्क हो तो लोग इसकी बातें करते हैं, यहां तो कहानी ही यही है और, पूरा ट्रेलर उम्र के इसी अंतर के खूब मजे लेता है।
विज्ञापन


कलंक के टाइटल ट्रैक को यूट्यूब की नंबर वन ट्रेंडिंग पोजीशन से हटाने वाला दे दे प्यार दे का ट्रेलर आते ही छा गया है। अजय देवगन के साथ ट्रेलर में रकुलप्रीत और तब्बू भी पूरे टशन में हैं। तरुण जैन और लव रंजन के लिखे संवाद इसकी जान हैं और सुधीर के चौधरी की सिनेमैटोग्राफी सोने पर सुहागा। प्रोडक्शन डिजाइनर शशांक तेरे ने फिल्म का लुक मॉडर्न रखने में कामयाबी पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म दे दे प्यार दे के में ट्रेलर अजय देवगन की कॉमिक टाइमिंग लाजवाब है और बॉक्सिंग रिंग में उनकी प्रैक्टिस के समय रकुल प्रीत की छेड़छाड़ ट्रेलर की हाइलाइट। फिल्म का संगीत ट्रेलर के हिसाब से तो यूथ को पसंद आता दिख रहा है। फिल्म के पोस्टर में अजय दो नावों मतलब दो कारों की सवारी करते दिख रहे हैं, पति, भूतपूर्व पत्नी और वो का ये त्रिकोण ट्रेलर में तो हिट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed