Miss World 2025: थाईलैंड की ओपल सुचाता को मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब, 21 साल की उम्र में रचा इतिहास
Miss World 2025 Winner Opal Suchata: मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब थाईलैंड की ओपल सुचाता ने अपने नाम कर लिया है। 21 साल की ओपल सुचाता ने मिस वर्ल्ड में मल्टीमीडिया अवॉर्ड भी हासिल किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
ओपल ने रचा इतिहास
थाईलैंड की ओपल चुआंगश्री उर्फ ओपल सुचाता चुआंगश्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। उनका जन्म 20 मार्च 2003 को फुकेत शहर में हुआ था। ओपल वर्तमान में थाईलैंड की प्रतिष्ठित थामसैट यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल मामलों की पढ़ाई कर रही हैं। वो थाई, अंग्रेजी और चीनी भाषाओं में दक्ष हैं और अपनी भाषाई क्षमता से वैश्विक मंच पर प्रभावशाली संवाद स्थापित करने में सक्षम हैं।
मिस यूनिवर्स थाईलैंड भी रह चुकीं
16 साल की उम्र में उन्हें एक स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने का बीड़ा उठाया। उन्होंने ‘ओपल फॉर हर’ नाम के अभियान की शुरुआत की, जो अब थाईलैंड में एक मजबूत सामाजिक मुहिम बन चुका है।
ओपल पहले भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। 2024 में वो मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में थाईलैंड की ओर से भाग ले चुकी थीं और वहां तीसरे स्थान पर रही थीं। हालांकि, मिस वर्ल्ड थाईलैंड का खिताब स्वीकार करने के बाद उन्हें मिस यूनिवर्स थाईलैंड का टाइटल छोड़ना पड़ा।
टॉप 20 में रहीं नंदिनी गुप्ता
72वें मिस वर्ल्ड के आयोजन में इस बार कुल 108 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। भारत की ओर से मॉडल नंदिनी गुप्ता ने भाग लिया और वह टॉप 20 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं। हालांकि वो अंतिम दौर तक नहीं पहुंच पाईं, लेकिन उन्होंने भारत के लिए गर्व का क्षण जरूर रचा। प्रतियोगिता में इथियोपिया की हसेट डिरेजे फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि पोलैंड की माजा क्लायडा ने सेकंड रनर-अप का स्थान हासिल किया। मार्टिनिक की अर्ली जोआचिम ने टॉप 4 में जगह बनाई।
ये खबर भी पढ़ें: Miss world 2025: थाईलैंड की ओपल सुचाता बनी मिस वर्ल्ड 2025, नंदिनी से चूका खिताब; टाॅप 8 में नहीं बना पाईं जगह
भारत में मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले
इस बार मिस वर्ल्ड का आयोजन भारतीय संस्कृति की झलक के साथ किया गया। पूर्व मिस वर्ल्ड स्टेफनी डेल वैली ने पारंपरिक भारतीय लहंगे में मंच की शोभा बढ़ाई, जबकि बॉलीवुड कलाकार जैकलीन फर्नांडीज और ईशान खट्टर ने अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस आयोजन में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, अभिनेता चिरंजीवी, राणा दग्गुबती और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी मौजूद रहे। जूरी पैनल में सोनू सूद भी शामिल थे, जिन्हें ‘मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। साथ ही, ग्लोबल एम्बेसडर सुदा रेड्डी और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. कैरिना टरेल ने भी निर्णायक की भूमिका निभाई।