Miss World 2025: थाईलैंड की ओपल सुचाता बनीं मिस वर्ल्ड; भारत की नंदिनी चूकीं, टाॅप 8 में भी नहीं बना सकीं जगह
Miss World 2025 Live Updates: हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में मिस वर्ल्ड 2025 का समापन हुआ। थाईलैंड की 21 साल की मॉडल सुचाता ने यह खिताब अपने नाम किया। वहीं भारत की नंदिनी गुप्ता प्रतियोगिता के टाॅप 8 में जगह नहीं बना पाईं।
लाइव अपडेट
थाईलैंड की ओपल ने जीता खिताब
मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब थाइलैंड की सुचाता ने अपने नाम कर लिया है। 21 साल की ओपल ने मिस वर्ल्ड में मल्टीमीडिया अवॉर्ड भी जीता।
วินาทีประวัติศาสตร์วงการนางงามไทย คนแรกสำหรับมิสเวิลด์ วินาทีมงลงโอปอล👑 สวยสง่า ประจักษ์ทุกด้าน 🇹🇭✨ประเทศไทยมีมงฟ้าแล้ว 💙#โอปอลสุชาตา #Opalsuchata #MissWorld #MissWorld2025 #MissWorldThailand2025
— ฉันที่ไม่มีอะไรเลย🙃 สติ!!! (@Ta_IneedU_plz) May 31, 2025
pic.twitter.com/2RahNuTyc8
जैकलीन के अलावा इवेंट में एक्टर ईशान खट्टर ने भी परफाॅर्म किया। ईशान ने 'झिंगाट' और 'नाटू नाटू' जैसे गानों पर परफॉर्मेंस दी।
फेमिना ने पोस्ट शेयर कर नंदिनी गुप्ता को थैंक्स कहा। उन्होंने लिखा- 'भारत को आप पर गर्व है।'
इवेंट के कॉन्टिनेंटल विनर्स की घोषणा कर दी है। प्रतियोगिता के टाॅप 4 में मार्टिनिक की ओरेली जो, इथोपिया की हासेट डेरेजे, पोलेंड की माजा क्लाज्दा और थाईलैंड की ओपल सुचाता जैसी प्रतियोगी शामिल हैं।
मिस वर्ल्ड 2025 के ग्रैंड फिनाले में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने अपने हिट गाने 'चिट्टियां कलाइयां' पर परफॉर्म किया। इवेंट से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
#MissWorld2025#JacquelineFernandez pic.twitter.com/RrHg1CuRS8
— VinodSunny (@VinodSunny) May 31, 2025
नंदिनी गुप्ता प्रतियोगिता के एशिया एंड ओशियाना कैटेगरी के टॉप 5 तक ही जगह बना पाईं पर कैटेगरी के टाॅप 2 से बाहर हो गईं। कुल मिलाकर नंदिनी इवेंट के टॉप 20 तक ताे शामिल रहीं पर टाॅप 8 में जगह नहीं बना पाईं।
कल्चरल परफाॅर्मेंस में जहां सभी देशों के प्रतियोगियों ने अपने-अपने नृत्य पेश किए। वहीं नंदिनी ने पारंपरिक गिद्दा नृत्य किया।
अर्चना कोचर के गाउन में नंदिनी ने स्टेज पर कल्चरल परफॉर्मेंस दी। इससे पहले उन्होंने पवित्र नदी गंगा से प्रेरित गाउन में भी रैंप वॉक की थी।
नंदिनी ने 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के टाॅप 40 में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनलिस्ट बनने के बाद अब वे टाॅप-5 की रेस के लिए भिड़ेंगी।
Miss World 2025: थाईलैंड की ओपल सुचाता बनीं मिस वर्ल्ड; भारत की नंदिनी चूकीं, टाॅप 8 में भी नहीं बना सकीं जगह
हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो चुका है। यहां 108 देशों की कंटेस्टेंट्स से मुकाबला करने के लिए भारत की नंदिनी गुप्ता पूरी तरह तैयार हैं। वे टॉप-40 में शामिल हो चुकी हैं।
ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और एक्टर ईशान खट्टर परफॉर्म करने वाले हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इस साल ज्यूरी मेंबर्स में शामिल हैं।
इवेंट में जल्द ही टॉप-5 की अनाउंसमेंट होगी और फिर 72वीं मिस वर्ल्ड के नाम की घोषणा की जाएगी। भारत अब तक सबसे ज्यादा (6) बार मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुका है।