फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Miss India 2026 grand finale when it will start and where to watch know everything

कब और कहां देख सकते हैं मिस इंडिया 2026 का फाइनल? नेहा धूपिया से लेकर जीनत अमान तक कई सेलेब्स होंगे शामिल

Sat, 18 Apr 2026 04:59 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 18 Apr 2026 04:59 PM IST
सार

Miss India 2026 grand finale: आज फेमिना मिस इंडिया 2026 ग्रैंड फिनाले शुरू हो रहा है। मौजूदा मिस इंडिया वर्ल्ड 2024, निकिता पोरवाल, आज अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी। आइए जानते हैं ग्रैंड फिनाले कब शुरू होगा और इसे कहां देखा जा सकता है?

विज्ञापन
Miss India 2026 grand finale when it will start and where to watch know everything
मिस इंडिया की कंटेस्टेंट - फोटो : इंस्टाग्राम@missindiaorg

विस्तार

फेमिना मिस इंडिया 2026 ग्रैंड फिनाले का 61वां एडिशन 18 अप्रैल 2026 यानी आज हो रहा है। पूरे देश से कुल 30 कंटेस्टेंट मिस इंडिया 2026 के टाइटल के लिए मुकाबला करेंगे। आइए जानते हैं इस मशहूर इवेंट के बारे में सभी जरूरी बातें।
विज्ञापन


कब शुरू होगा ग्रैंड फिनाले?
फेमिना मिस इंडिया 2026 ग्रैंड फिनाले आज शाम 6:45 बजे से होगा। मुख्य पेजेंट शाम 7:45 बजे शुरू होगा। यह इवेंट ओडिशा के भुवनेश्वर में कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी कैंपस में होगा। यह पहली बार है, जब कोई यूनिवर्सिटी इस पेजेंट को होस्ट कर रही है।
विज्ञापन

Miss India 2026 grand finale when it will start and where to watch know everything
मिस इंडिया की कंटेस्टेंट - फोटो : इंस्टाग्राम@missindiaorg
ये सेलेब्स होंगे शामिल
फिल्ममेकर मधुर भंडारकर, एक्ट्रेस नेहा धूपिया, म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक और वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान उन मशहूर हस्तियों में शामिल हैं, जिनके इस इवेंट में शामिल होने की उम्मीद है।

कहा देख सकते हैं फिनाले?
उम्मीद है कि ग्रैंड फिनाले का लाइव प्रसारण फेमिना मिस इंडिया के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। दर्शक अपडेट के लिए ऑफिशियल इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज भी देख सकते हैं।
इस इवेंट में अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 30 कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं।

Miss India 2026 grand finale when it will start and where to watch know everything
मिस इंडिया की कंटेस्टेंट - फोटो : इंस्टाग्राम@missindiaorg
निकिता पोरवाल पहनाएंगी ताज
मौजूदा मिस इंडिया वर्ल्ड 2024, निकिता पोरवाल, आज रात अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी, जो आगे चलकर 75वें मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed