फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mirzapur film and series 4 to be shot together Pankaj Tripathi Ali Fazal to start shooting in september 2025

Mirzapur: एक साथ फिल्माई जाएंगी 'मिर्जापुर' फिल्म और सीरीज, इस दिन से शूटिंग शुरू करेंगे पंकज त्रिपाठी-अली फजल

Wed, 22 Jan 2025 10:52 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 22 Jan 2025 10:52 AM IST
सार

Mirzapur: लोकप्रिय क्राइम ड्रामा सीरीज मिर्जापुर के निर्माता आगामी फिल्म और सीरीज के चौथे सीजन की शूटिंग एक साथ करने की योजना बना रहे हैं। 

विज्ञापन
Mirzapur film and series 4 to be shot together Pankaj Tripathi Ali Fazal to start shooting in september 2025
मिर्जापुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

पिछले साल अक्तूबर में निर्माताओं ने 'मिर्जापुर: द फिल्म' की घोषणा की, जिससे लोकप्रिय क्राइम ड्रामा पहली ओटीटी सीरीज बन गई, जिसे एक फिल्म के रूप में भी बनाया जाएगा। वहीं, अब इस सीरीज की शूटिंग को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी, अली फजल और श्वेता त्रिपाठी शर्मा अभिनीत सीरीज के चौथे सीजन की शूटिंग सितंबर 2025 से एक साथ की जाएगी।

विज्ञापन

Vijay Anand: फिल्ममेकर विजय आनंद ने संवारा भाई देव आनंद का करियर, जानें किन सुपरहिट फिल्मों में साथ किया काम
विज्ञापन


एक साथ ले ली गईं सभी कलाकारों की तारीखें
एक फिल्म और एक सीरीज को एक साथ शूट करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि निर्माताओं ने यह मानते हुए योजना बनाई कि कथात्मक में निरंतरता होगी। साथ ही तारीखों का भी अच्छी तरह से इस्तेमाल किया जाएगा। दिव्येंदु, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल और विजय वर्मा सहित अभिनेताओं से पहले ही बल्क डेट्स ले ली गई हैं। टीम उनकी तारीखों को सही तरीके से इस्तेमाल करने की योजना बनाने में कामयाब रही है, चूंकि उनसे बार-बार तारीखें लेना समझदारी नहीं है, इसलिए निर्माताओं ने दोनों प्रोजेक्ट्स को एक साथ शूट करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Cameron Diaz: कैसे मातृत्व ने बदला कैमरून डियाज का नजरिया, ब्रेक के बाद 'बैक इन एक्शन' में नजर आईं अभिनेत्री

उत्तर प्रदेश में होगी शूटिंग
अगर सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ तो शूटिंग उत्तर प्रदेश में शुरू होगी। इसका एक हिस्सा मुंबई में भी फिल्माया जाएगा। कलाकारों और क्रू के लिए एक ही समय में दो अलग-अलग प्रारूपों पर काम करना एक रोमांचक चुनौती होगी। गुरमीत इस फिल्म का निर्देशन करेंगे, जिसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है, जो शो के निर्माता के रूप में काम करते हैं।
Vivian Dsena: विवियन डीसेना की सरप्राइज पार्टी में पहुंचे बिग बॉस 18 के ये सितारे, देखिए इन साइड तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed