फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Michael Jackson Instagram Page Share Akshay Pal Dance Video On Beat It Son Front of Taj Mahal

माइकल जैक्सन के ऑफिशियल पेज पर भारतीय डांसर का वीडियो, ताजमहल के सामने 'बीट इट' पर थिरके थे DID फेम अक्षय पाल

Fri, 19 Jun 2026 10:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 19 Jun 2026 10:36 PM IST
सार

Akshay Pal Viral Dance Video: एक कलाकार की कला उसे दुनिया के हर कोने में तारीफ का हकदार बना देती है। हाल ही में डांस आइकॉन माइकल जैक्सन के इंस्टाग्राम पेज पर एक इंडियन डांसर अक्षय पाल का डांस वीडियो साझा किया गया। यह देखकर डांसर खुशी से झूम उठा। यहां, देखें वीडियो। 

विज्ञापन
Michael Jackson Instagram Page Share Akshay Pal Dance Video On Beat It Son Front of Taj Mahal
डांस इंडिया डांस फेम डांसर अक्षय पाल माइकल जैक्सन के गाने पर थिरके - फोटो : इंस्टाग्राम@michaeljackson

विस्तार

माइकल जैक्सन के फैंस दुनिया भर मौजूद हैं, भारत में भी इस दिवंगत डांसर को खूब प्यार मिला है। हाल ही में डीआईडी फेम डांसर अक्षय पाल ने ताजमहल के सामने किया जैक्सन स्टाइल में डांस किया। उनके हिट गाने ‘बीट इट’ पर अक्षय जमकर थिरके। यह वीडिया अक्षय ने 20 अप्रैल को साझा किया था लेकिन माइकल जैक्सन के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज ने शुक्रवार देर रात यानी 19 जून को इसे पोस्ट किया, इस अचीवमेंट पर डांसर अक्षय पाल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, उन्होंने इस वीडियो पर रिएक्शन दिया।

विज्ञापन

अक्षय पाल के डांस को वीडियो को सराहा गया

माइकल जैक्सन के इंस्टाग्राम पेज पर अक्षय पाल का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया, ‘दुनिया में कहीं भी आपको कोई न कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाएगा जो माइकल जैक्सन के संगीत का आनंद ले रहा है। अक्षय पाल ने हाल ही में भारत में ताजमहल के सामने ‘बीट इट’ गाने पर अपने डांस का वीडियो पोस्ट किया। माइकल जैक्सन का संगीत आपको कहां इंस्पायर करता है? सोशल मीडिया पर माइकल जैक्सन के म्यूजिक के साथ अपनी पसंदीदा जगह पोस्ट करें।’

विज्ञापन


अक्षय पाल ने भी दिया रिएक्शन 

जब डांस इंडिया डांस रियलिटी शो फेम अक्षय पाल को पता चला कि उनका वीडियो माइकल जैक्सन के ऑफिशियल पेज पर साझा किया गया है तो वह बहुत खुश हुए। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘मेरा दिन बना दिया। यह तो अप्रत्याशित था।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Michael Jackson (@michaeljackson)


 

Michael Jackson Instagram Page Share Akshay Pal Dance Video On Beat It Son Front of Taj Mahal
फिल्म 'माइकल' - फोटो : सोशल मीडिया

माइकल जैक्सन की बायोपिक भी हुई थी रिलीज
बीते दिनों फिल्म 'माइकल' भारतीय सिनेमाघरों में भी रिलीज हुई थी। यह माइकल जैक्सन की बायोपिक थी। इसमें माइकल जैक्सन के शुरुआती दिनों से लेकर आखिर के दिनों को दिखाया गया है। माइकल जैक्सन के संघर्ष, इसके बाद उनकी कामयाबी और स्टार बनने का सफर फिल्म में दिखाया गया है। 'माइकल' के निर्देशक एंटोनी फुक्वा हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed