Michael Jackson: कोई हवा में लटका तो किसी ने पत्नी होने का किया दावा, जैक्सन के फैंस की दीवानियत के 5 किस्से
Michael Jackson Death Anniversary: 'किंग ऑफ पॉप' के नाम से मशहूर रहे सिंगर-डांसर माइकल जैक्सन की आज 16वीं डेथ एनिवर्सरी है। इस मौके पर आइए उनसे जुड़ी कुछ बातें आपको बताते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माइकल जैक्सन का जन्म
29 अगस्त 1958 को अमेरिका के इंडियाना प्रांत के गैरी शहर में जन्मे माइकल जैक्सन ने बेहद कम उम्र में संगीत की दुनिया में कदम रखा। वो ‘जैक्सन 5’ नामक बैंड का हिस्सा बने और अपने भाइयों के साथ मिलकर शुरुआती सफलता हासिल की। बाद में उन्होंने एकल करियर की शुरुआत की और देखते ही देखते पूरी दुनिया पर राज करने लगे।
विज्ञापन विज्ञापन
1. 'थ्रिलर' बना सबसे आइकॉनिक एल्बम
साल 1982 में माइकल जैक्सन का एल्बम ‘थ्रिलर’ रिलीज हुआ, जो इतिहास रच गया। ये एल्बम बिलबोर्ड 200 चार्ट पर लगातार 37 हफ्तों तक नंबर 1 पर रहा। अमेरिका में ये दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है, जिसकी अब तक 34 मिलियन से ज्यादा कॉपियां बिक चुकी हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Diljit Dosanjh: 'सरदार जी 3' विवाद पर दिलजीत ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'फिल्म में बहुत पैसा…'; मैनेजर भी आईं साथ
2. एक ही एल्बम से सात टॉप-10 हिट्स
‘थ्रिलर’ के बाद 1987 में रिलीज हुआ एल्बम ‘बैड’ भी किसी चमत्कार से कम नहीं था। इस एल्बम से सात गाने बिलबोर्ड हॉट 100 के टॉप 10 में पहुंचे- ये उपलब्धि पहले किसी भी कलाकार को नहीं मिली थी।
3. तीन दशकों में नंबर 1 रहे कई गाने
माइकल जैक्सन साल 1970 के दशक से लेकर 1990 के दशक तक हर दशक में नंबर 1 हिट देने वाले पहले कलाकार बने। साल 1972 में बेन, 1983 में बिली जीन और 1991 में ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ जैसे गानों ने टॉप पर रहकर उनका दबदबा कायम रखा।
4. माइकल के 13 गाने बने नंबर 1
माइकल जैक्सन के पास बिलबोर्ड 100 पर कुल 13 गाने हैं जो नंबर 1 पर पहुंचे। इससे वो इस चार्ट में सबसे ज्यादा नंबर 1 देने वाले पुरुष सिंगर बन गए। साल 1995 में ‘यू आर नॉट अलोन’ पहला ऐसा गाना था जो डेब्यू करते ही नंबर 1 पर पहुंचा।
5. पुरुष कलाकार के तौर पर सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स
अपने करियर में माइकल ने कुल 26 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स जीते, जो अब तक किसी भी पुरुष कलाकार के लिए रिकॉर्ड है। 1984 में उन्होंने अकेले साल में 8 ग्रैमी अवॉर्ड्स भी जीते थे।
माइकल जैक्सन के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते थे। उनकी शोहरत सिर्फ स्टेज तक सीमित नहीं थी, वो जहां भी जाते, वहां हजारों की भीड़ उमड़ पड़ती। आइए नजर डालते हैं उनके फैंस की दीवानगी के 5 किस्से-
1. हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर अफरा-तफरी
साल 1885 में जब माइकल जैक्सन को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में शामिल किया जा रहा था, तो तकरीबन 5,000 फैंस इकट्ठा हो गए। उसी इवेंट में भीड़ इतनी उग्र हो गई कि कई लोग बेहोश हो गए और पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी दिक्कत हुई। आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम को बीच में रोकना पड़ा।
2. लंदन की सड़कों पर कार के ऊपर चढ़े जैक्सन
उसी साल मैडम तुसाद म्यूजियम के दौरे पर जब माइकल लंदन पहुंचे थे, तो उनकी एक झलक पाने के लिए सड़कों पर हजारों लोग जमा हो गए। जैक्सन ने लोगों का उत्साह देखकर अपनी कार के ऊपर चढ़कर फैंस को हाथ हिलाया, जिससे और हंगामा मच गया। पुलिस को उन्हें सुरक्षित वहां से अंदर ले जाना पड़ा था।
3. ऑस्ट्रेलिया में मंच से भागना पड़ा
साल 1995 में पर्थ शहर में एक शो के दौरान जब जैक्सन मंच से नीचे आए तो फैंस इतनी तेजी से आगे बढ़े कि उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ गई। सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें स्टेज के नीचे से निकलवाया और दौड़ते हुए बिल्डिंग में सुरक्षित पहुंचाया।
4. दक्षिण कोरिया में फैन स्टेज पर चढ़ा
साल 1996 में कोरिया के सोल में ‘अर्थ सॉन्ग’ पर परफॉर्म करते हुए जब जैक्सन हवा में झूले पर ऊपर जा रहे थे, तभी एक फैन सुरक्षा घेरे को तोड़कर उनके साथ स्टेज पर पहुंच गया। फैन भी जैक्सन के साथ ही झूले पर चढ़ गया था लेकिन सिंगर ने उस पल को बहुत शांत रहते हुए हैंडल किया।
5. ‘बिली जीन जैक्सन’ नाम की महिला का दावा
सिंगर का जुनून इस कदर था कि एक महिला जिसका नाम लवॉन पैलेस था, वो खुद को ‘बिली जीन जैक्सन’ बुलवाती थी। उसने दावा किया कि माइकल जैक्सन ने उससे शादी की है और वो उनके बच्चों की मां है। मामला इतना बढ़ गया कि माइकल को कोर्ट से रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर लेना पड़ा और महिला को जेल तक जाना पड़ा।
आज भी जिंदा है माइकल की विरासत
माइकल जैक्सन का जीवन जितना चमकदार था, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी रहा। उनकी लोकप्रियता सिर्फ उनके गानों या डांस मूव्स तक सीमित नहीं थी, बल्कि वो एक सांस्कृतिक प्रतीक बन चुके थे। आज उनकी पुण्यतिथि पर दुनिया उन्हें याद कर रही है- एक कलाकार के रूप में, एक आइकन के रूप में और सबसे बढ़कर, एक इंसान के रूप में जो अपनी कला से दुनिया को जोड़ना चाहता था।