Fatima Sana Shaikh: फातिमा सना शेख ने किस बात पर किया कलेश? पोस्ट शेयर कर बोलीं- 'सुकून से बैठी हूं'
Fatima Sana Shaikh Post: अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने आज रविवार को अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। वे साड़ी में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने क्रिप्टिक सा कैप्शन लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री फातिमा सना शेख हाल ही में फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आईं। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी यह फिल्म 04 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अभिनेत्री फातिमा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने स्टाइलिश लुक शेयर करती हैं। आज रविवार को उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके कैप्शन पर लोगों की नजरें ठहर गई हैं।
बोलीं- 'कलेश करके बैठी हूं'
फातिमा सना शेख ने आज रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। वे व्हाइट कलर की नेट की साड़ी में पोज देती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'बस कलेश कर के सुकून से बैठी हूं। मासूम लड़की'। इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी बनाई है।
नेटिजन बोले- 'चंदन सा रूप'
फातिमा के इस पोस्ट पर नेटिजन्स के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। उनके लुक की यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सुकून तो आपने हमारा छीन लिया, दिल में बस गई हो'। एक यूजर ने लिखा, 'हमेशा की तरह खूबसूरत'। एक यूजर ने लिखा, 'आपके कैप्शन हमेशा बेहद फनी होते हैं फातिमा'। एक यूजर ने लिखा, 'चंदन सा रूप'।
Anup Jalota: 'मैं समझ गया, कोई खेल हुआ है', बिग बॉस में 31 साल छोटी जसलीन संग नाम जुड़ने पर अनूप जलोटा की सफाई
'मेट्रो इन दिनों का बॉक्स ऑफिस'
फिल्म 'सैयारा' की रिलीज के बाद भी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' सिनेमाघरों में डटी हुई है। आज 17वें दिन रविवार को इसने दो करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 48.90 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, अली फजल और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे हैं। 'मेट्रो इन दिनों' के अलावा फातिमा फिल्म 'आप जैसा कोई' में भी नजर आई हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज इस फिल्म में वे आर. माधवन के अपोटिज दिखी हैं।