फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Megalopolis female extra artist breaks silence on Francis Ford Coppola Kissed her on set says I was In shock

Megalopolis: 'मैं सदमे में थी', 'मेगालोपोलिस' के सेट पर फ्रांसिस फोर्ड द्वारा किस करने पर महिला ने तोड़ी चुप्पी

Sat, 03 Aug 2024 10:10 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 03 Aug 2024 10:10 AM IST
सार

पिछले सप्ताह निर्देशक फ्रांसिस फोर्ड कोपोला द्वारा अपनी फिल्म मेगालोपोलिस के सेट पर एक्स्ट्रा कलाकारों को चूमने का फुटेज सामने आया था। अब इस मामले में महिला कलाकार ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Megalopolis female extra artist breaks silence on Francis Ford Coppola Kissed her on set says I was In shock
फ्रांसिस फोर्ड कोपोला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

विस्तार

फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की फिल्म 'मेगालोपोलिस' के सेट पर एक एक्स्ट्रा कलाकार लॉरेन पैगोन ने बताया कि एक दृश्य के फिल्मांकन के दौरान जब निर्देशक ने उन्हें किस किया तो वे स्तब्ध रह गई और उन्हें सदमा लगा। उनकी टिप्पणी ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता के वीडियो प्रकाशित होने के एक सप्ताह बाद आई है, जिसमें वह भीड़ के बीच से गुजरते हुए महिला बैकग्राउंड अभिनेताओं को चूमने के लिए रुकते हैं।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
दरअसल, पिछले सप्ताह निर्देशक द्वारा अपनी नई डायस्टोपियन ड्रामा के सेट पर एक्स्ट्रा कलाकारों को चूमने का फुटेज सामने आया था, जबकि महीनों पहले उन पर सेट पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था। कथित तौर पर क्रू के एक सदस्य द्वारा ली गई और दो क्लिपों में फ्रांसिस फोर्ड कोपोला को फिल्म के एक डांस फ्लोर दृश्य में घूमते हुए देखा गया और वे महिला कलाकारों को गले लगा रहे थे और उन्हें चूम रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले लगाया गले, फिर किया किस
रिपोर्ट्स के अनुसार, कई टेक्स के बाद निर्देशक ने माइक्रोफोन पर घोषणा की, 'माफ करें, अगर मैं आपके पास आकर आपको चूम लूं। बस इतना जान लें कि यह पूरी तरह से मेरी खुशी के लिए है।' वीडियो में एक महिला लॉरेन पैगोन नजर आईं, जो 'मेगालोपोलिस' में एक एक्स्ट्रा कलाकार के रूप में कई दृश्यों में दिखाई दी थीं। वीडियो में उन्होंने कहा कि वह एक नाइट क्लब सीक्वेंस के लाइव टेक के बीच में नाच रही थीं, जब फ्रांसिस फोर्ड कोपोला उनके पास आए और उन्हें अपनी ओर खींचा। फिर उन्होंने महिला को गले लगाया और किस किया।

विज्ञापन

दो बार पास आए थे निर्देशक
फ्रांसिस फोर्ड कोपोला चूमे जाने के बाद लॉरेन पैगोन ने कहा कि मैं सदमे में थी। मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह मुझे इस तरह चूमेंगे और गले लगाएंगे। मैं अचंभित रह गई और मैं आपको बता सकती हूं कि वह दो बार मेरे पास आए थे। लॉरेन पैगोन तब सामने आईं, जब एक अन्य कलाकार ने इस बात से इनकार किया कि निर्देशक सेट पर अनुचित व्यवहार कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed