फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mastiii 4 Box Office Collection day 1 ritesh deshmukh aaftab vivek oberoi nargis fakhari

Mastiii 4 Box Office Collection: 'मस्ती 4' को मिली धीमी शुरुआत, जानें पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Fri, 21 Nov 2025 08:50 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 21 Nov 2025 08:50 PM IST
सार

Mastiii 4 Box Office Collection Day1: रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म की ओपनिंग को लेकर अब तक आकंड़े क्या कहते हैं, चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
Mastiii 4 Box Office Collection day 1 ritesh deshmukh aaftab vivek oberoi nargis fakhari
मस्ती 4 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म मस्ती की फ्रेंचाइजी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है। रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की तिकड़ी वाली मस्ती 4 ने आज बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर उम्मीदें थीं और अब पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म ने ओपनिंग कलेक्शन के मामले में कैसा परफॉर्म किया है, चलिए जानते हैं। 

विज्ञापन

Mastiii 4 Box Office Collection day 1 ritesh deshmukh aaftab vivek oberoi nargis fakhari
मस्ती 4 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 
फिल्म ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, मस्ती 4 ने पहले दिन 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि फिल्म ने धीमी लेकिन स्थिर शुरुआत दर्ज की है। हालांकि, फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता और लंबे समय बाद तीनों एक्टर्स की वापसी को देखते हुए उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म ओपनिंग डे पर 4 करोड़ के करीब पहुंच सकती थी। बावजूद इसके, शुक्रवार की धीमी शुरुआत के साथ भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mastiii 4 Box Office Collection day 1 ritesh deshmukh aaftab vivek oberoi nargis fakhari
मस्ती 4 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

नौ साल बाद रिलीज हुआ अगला पार्ट
दर्शकों की रुचि का बड़ा कारण यह है कि यह फ्रेंचाइजी 2004 में आई पहली ‘मस्ती’ से ही अपनी बोल्ड कॉमेडी और तीन दोस्तों की केमिस्ट्री के लिए जानी जाती है। ग्रैंड मस्ती और ग्रेट ग्रैंड मस्ती के बाद लगभग नौ साल बाद यह चौथा पार्ट रिलीज हुआ है। एक बार फिर रितेश देशमुख ‘अमर’, विवेक ओबेरॉय ‘मीत’ और आफताब शिवदासानी ‘प्रेम’ के किरदारों को निभा रहे हैं, जिनकी जिंदगी शादी के बाद नीरस हो जाती है और वही पुरानी शरारतें वापस शुरू हो जाती हैं। फिल्म का ट्रैक पुराने दर्शकों के लिए नॉस्टैल्जिया लेकर आया है।

यह खबर भी पढ़ें: Masti 4 Movie Review: ये मस्ती नहीं..मुसीबत है, कॉमेडी के नाम पर परोसा कचरा; धैर्य की परीक्षा लेती है फिल्म

विज्ञापन

Mastiii 4 Box Office Collection day 1 ritesh deshmukh aaftab vivek oberoi nargis fakhari
मस्ती 4 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की स्टारकास्ट में नए चेहरे
इस बार कहानी को नए अंदाज में पेश करने के लिए फिल्म में एलनाज नोरोजी, नरगिस फाखरी, अरशद वारसी, नतालिया जानोशेक जैसे कलाकार भी जुड़े हैं। इन किरदारों के आने से फिल्म का कॉमिक टेंपो और तेज हुआ है।

 

Mastiii 4 Box Office Collection day 1 ritesh deshmukh aaftab vivek oberoi nargis fakhari
मस्ती 4 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का बजट
फिल्म के बजट की बात करें तो बॉक्स ऑफिस विश्लेषक रोहित जैसवाल के अनुसार, मस्ती 4 लगभग 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। इसमें प्रमुख शूटिंग लोकेशन लंदन, बर्मिंघम और ईस्टबोर्न शामिल हैं, जहां फिल्म की कहानी का बड़ा हिस्सा फिल्माया गया है। अब देखना ये है कि क्या आने वाले दिनों में फिल्म को मजबूती मिलती है या फिर नहीं। 

 

Mastiii 4 Box Office Collection day 1 ritesh deshmukh aaftab vivek oberoi nargis fakhari
मस्ती 4 - फोटो : एक्स
कैसी है फिल्म की कहानी?
फिल्म की शुरुआत तीन दोस्तों से होती है – मीत (विवेक ओबेरॉय), अमर (रितेश देशमुख) और प्रेम (आफताब शिवदासानी)। तीनों शादीशुदा हैं, लेकिन अपनी शादी से खुश नहीं हैं। उन्हें लगता है कि उनकी जिंदगी अब फीकी और उबाऊ हो चुकी है। इसी बीच उनका दोस्त कामराज (अरशद वारसी) आता है। वह बताता है कि उसकी पत्नी (नरगिस फाखरी) उसे लव वीजा देती है – मतलब चाहे तो वह किसी भी लड़की के साथ एक हफ्ता बिता सकता है। यह सुनकर तीनों दोस्तों को यह बात बहुत अच्छी लगती है और वे भी अपनी-अपनी पत्नियों से यही अनुमति मांगते हैं। कुछ झगड़ों के बाद उनकी पत्नियां मान भी जाती हैं। लेकिन जब ये दोस्त घूमकर लौटते हैं, तो उन्हें बड़ा झटका मिलता है। उनकी पत्नियां  भी उनसे लव वीजा मांगती हैं और उन्हें भी मंज़ूरी मिल जाती है। यानी अब पत्नियां छुट्टी पर जाने वाली हैं… और यहीं से असली परेशानी शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed