फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Marathi Actor Bhalchandra Kulkarni passed away at age of 88

दुखद: जाने माने मराठी एक्टर भालचंद्र कुलकर्णी का 88 साल की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Sat, 18 Mar 2023 12:02 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 18 Mar 2023 12:02 PM IST
सार

मशहूर मराठी फिल्म अभिनेता भालचंद्र कुलकर्णी का शनिवार को बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। 

विज्ञापन
Marathi Actor Bhalchandra Kulkarni passed away at age of 88
भालचंद्र कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर मराठी फिल्म अभिनेता भालचंद्र कुलकर्णी का शनिवार को बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। कोल्हापुर के फिल्म एक्टिवस्ट अर्जुन नलावडे ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले सांस फूलने की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार को छुट्टी मिली थी। शनिवार की सुबह उनकी तबियत फिर बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


पेशे से शिक्षक रहे भालचंद्र ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत दिवंगत गीतकार जगदीश खेबुदकर के नाटक 'गवरन मेवा' से की थी। अभिनेता भालचंद्र कुलकर्णी ने 300 से अधिक मराठी फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें 'हलद रुसली कुंकू हसाले', 'जुंजा तुजी माजी', 'जव्याची जाट' और अन्य शामिल हैं। उन्होंने मराठी फिल्म उद्योग पर तीन पुस्तकें भी लिखीं।
विज्ञापन


भालचंद्र कुलकर्णी ने अपने करियर के पिछले चार-पांच दशकों में 'असला नवरा नाको गन बाई', 'पिंजरा', 'बॉम्बे चा जवाई', 'सोंगद्या', 'थिरथरत', 'पहरक' जैसी कई फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभाई। भालचंद्र कुलकर्णी को उनकी सहायक भूमिका के लिए जाना जाता है। लेकिन पिछले कई सालों से वह एक्टिंग फील्ड से दूर थे। कुछ महीने पहले उन्हें ब्रांड कोल्हापुर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आलिया के साथ लड़ाई होने पर क्या करते हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने कहा, बीवी वकील बन जाती है
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed