फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manoj bajpayee styled the clothes of character Bhiku Mhatre in satya movie actor revealed

Manoj Bajpayee: ‘भीकू म्हात्रे’ को खुद मनोज बाजपेयी ने किया था स्टाइल, ‘सत्या’ को लेकर किया दिलचस्प खुलासा

Sat, 22 Jun 2024 05:42 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 22 Jun 2024 05:42 PM IST
सार

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपनी फिल्म ‘सत्या’ को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में अपने किरदार को उन्होंने खुद स्टाइल किया है। आइए जानते हैं मनोज बाजपेयी ने कैसे खुद के किरदार को स्टाइल किया? 
 

विज्ञापन
Manoj bajpayee styled the clothes of character Bhiku Mhatre in satya movie actor revealed
'सत्या' फिल्म में मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता मनोज बाजपेयी हिंदी सिनेमा के उन अभिनेताओं में से एक हैं जो अपने स्वाभाविक और शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। शुरुआती दिनों में उन्हें काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा। साल 1988 में आई फिल्म ‘सत्या’ में उन्होंने ‘भीकू म्हात्रे’ का किरदार इतनी सच्चाई के साथ निभाया कि लोग उन्हें एक शानदार कलाकार के रूप में पहचानने लगें। अभिनेता ने एक साक्षात्कार में फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प बात साझा की है। उन्होंने बताया कि फिल्म में उन्होंने अपने किरदार ‘भीकू म्हात्रे’ के लिए खुद कपड़े खरीदे थे। आइए जानते हैं…
विज्ञापन


25 हजार में खरीदा था कॉस्ट्यूम
एक साक्षात्कार में अभिनेता ने खुलासा किया कि राम गोपाल वर्मा की फिल्म में उनके किरदार के कॉस्ट्यूम के लिए 25 हजार रुपये का बजट मिला था। अभिनेता ने बताया कि कैसे उन्होंने बांद्रा के हिल रोड मार्केट की सभी दुकानों पर कपड़े ढूढ़ें थे, क्योंकि वह भीकू म्हात्रे के किरदार को वास्तविक रूप में दिखाना चाहते थे। अभिनेता ने कहा, ‘मुझे अपनी कॉस्ट्यूम के लिए 25 हजार रुपये मिले थे। उन दिनों अगर आप बड़े स्टार नहीं थे तो आपको इसी तरह अपने कॉस्ट्यूम का इंतजाम करना पड़ता था या फिर सेट पर कॉस्ट्यूम दादा आपके लिए यह काम कर देते थे, निर्देशक जो भी कहते थें, वे किसी तरह आपके लिए कपड़े सिल देते थे या कपड़े चुन लेते थे। लेकिन 'सत्या' में, मैं यह काम खुद करना चाहता था।’
विज्ञापन

Jitendra Kumar : श्रद्धा और कार्तिक आर्यन पर जीतू भैय्या का बड़ा बयान, बनाना चाहते हैं अपना सोशल मीडिया मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन


भीकू म्हात्रे के सारे कपड़ खुद अभिनेता ने खरीदे थे
अभिनेता ने कहा कि वह जानते थे कि भीकू म्हात्रे किस तरह के कपड़े पहनेगा, इसलिए वह अक्सर हिल रोड पर आते थे और सही कपड़ों और प्रिंट की तलाश किया करते थे, ताकि वह स्क्रीन पर किरदार को वास्तविक रूप में दिखा सके। अभिनेता ने आगे कहा, ‘आप जो भी शर्ट, डेनिम और बनियान पहने हुए किरदार को देखते हैं, सब कुछ यहीं से खरीदा जाता था। मैंने हर एक चीज को खुद चुना है।’


शुरुआती फिल्मों में खुद कपड़ों को किया स्टाइल
दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी ने साझा किया कि उन्होंने अपनी कुछ शुरुआती फिल्मों में खुद को स्टाइल किया है। बाजपेयी ने कहा कि जब भी कोई फिल्म उनके पास आती है, तो वह अपने किरदार को गढ़ने के बारे में सोचना शुरू कर देते हैं, इसलिए उनके लिए यह बहुत जरूरी हो जाता है कि वह कौन से कपड़े पहनेंगे। 

मनोज बाजपेयी वर्क फ्रंट
मनोज के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘भैयाजी’ रिलीज हुई है। इसमें जोया हुसैन सह-कलाकार हैं। इससे पहले वह जी5 की क्राइम थ्रिलर ‘साइलेंस 2’ में नजर आए हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्राची देसाई नजर आई हैं। 
Deepak Chaurasia: 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा बने दीपक चौरसिया, घर के अंदर रहकर बनाएंगे ब्रेकिंग न्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed