{"_id":"6676badac223b86cde0053a4","slug":"deepak-chaurasia-profile-became-a-part-of-bigg-boss-ott-3-hosted-by-anil-kapoor-know-who-is-he-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deepak Chaurasia: 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा बने दीपक चौरसिया, घर के अंदर रहकर बनाएंगे ब्रेकिंग न्यूज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Deepak Chaurasia: 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा बने दीपक चौरसिया, घर के अंदर रहकर बनाएंगे ब्रेकिंग न्यूज
Sat, 22 Jun 2024 05:23 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:23 PM IST
सार
मशहूर पत्रकार दीपक चौरसिया बिग बॉस ओटीटी सीजन में बतौर प्रतिभागी नजर आएंगे। वह देश के नामी पत्रकारों में से एक हैं। आइए जानते हैं कौन हैं दीपक चौरसिया?
विज्ञापन
दीपक चौरसिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @deepakchaurasia28
विस्तार
मशहूर पत्रकार दीपक चौरसिया ने नामी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' से टीवी की दुनिया में कदम रख दिया है। दीपक देश के जाने-माने पत्रकारों में से एक हैं। दीपक चौरसिया ने कई न्यूज चैनलों में काम किया है। उनकी रिपोर्टिंग का अलग अंदाज रहा है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की जब शुरुआत हुई थी, तब दीपक चौरसिया उभरते हुए नामों में शामिल रहे। आइए जानते हैं उनके बारे में
हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं दीपक चौरसिया
दीपक चौरसिया का जन्म 28 दिसंबर 1968 को हरियाणा के रोहतक में हुआ है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और एक सफल पत्रकार के रूप में उभर कर सामने आए। उन्होंने कई न्यूज चैनलों में काम किया है। अब वह 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में प्रतिभागी के तौर पर जुड़े हैं।
Bigg Boss OTT 3: जिगरी यार एल्विश से सलाह लेकर बिग बॉस में पहुंचे लवकेश, दोस्त के नक्शेकदम पर चलेंगे यूट्यूबर?
विज्ञापन
टेलीविजन की दुनिया में किया डेब्यू
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ने के बाद दीपक चौरसिया अब चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ में आ पहुंचे हैं। बिग बॉस देशभर से तरह-तरह के मशहूर लोगों को अपने शो में लेने के लिए जाना जाता है। बता दें कि दीपक से पहले एंकर शेफाली बग्गा भी बिग बॉस शो का हिस्सा रह चुकी हैं।
अनिल कपूर कर रहे होस्ट
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। इस रियलिटी शो के जरिए अनिल कपूर ने बतौर होस्ट डेब्यू किया है। 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। दूसरे सीजन को सलमान खान ने। अब तीसरे सीजन में अनिल कपूर होस्ट की भूमिका में हैं। शो में एंट्री होने पर दीपक चौरसिया ने कहा कि वह 'बिग बॉस ओटीटी 3' हाउस में ब्रेकिंग न्यूज बनाएंगे'।
दीपक को मिल रही सबसे ज्यादा फीस
आपको यह जानकर हैरानी होगी की ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ में सबसे ज्यादा फीस दीपक चौरसिया को ही मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी प्रतिभागियों में दीपक सबसे ज्यादा चार्ज कर रहे हैं।
Riteish Deshmukh: 'पिल' से ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार रितेश देशमुख, सीरीज की रिलीज डेट के साथ मोशन पोस्टर जारी