{"_id":"66bf321ca06ab21aaa0e446e","slug":"manoj-bajpayee-on-gulmohar-wins-3-national-awards-said-it-is-such-a-big-achievement-for-the-entire-team-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manoj Bajpayee: गुलमोहर को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर मनोज बाजपेयी ने जताई खुशी, कहा-बहुत बड़ी उपलब्धि है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Manoj Bajpayee: गुलमोहर को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर मनोज बाजपेयी ने जताई खुशी, कहा-बहुत बड़ी उपलब्धि है
Fri, 16 Aug 2024 04:34 PM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 16 Aug 2024 04:34 PM IST
सार
मनोज बाजपेयी की फिल्म गुलमोहर को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। इसे लेकर अभिनेता ने अपनी खुशी जाहिर की है। गुलमोहर से शर्मिला टैगोर ने पर्दे पर अपनी वापसी की थी।
विज्ञापन
गुलमोहर, मनोज बाजपेयी
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की खुशी का ठिकाना नहीं है। क्योंकि उनकी पारिवारिक ड्रामा फिल्म गुलमोहर ने आज शुक्रवार को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में आज शुक्रवार को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की गई है। फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष राहुल रवैल, गैर-फीचर फिल्म जूरी की अध्यक्ष नीला माधब पांडा और सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन जूरी के अध्यक्ष श्री गंगाधर मुदलै का नाम जूरी के सदस्यों में शामिल है।
विज्ञापन
गुलमोहर को मिले तीन पुरस्कार
मनोज बाजपेयी की फिल्म गुलमोहर को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला है। फिल्म को स्पेशल मेंशन और बेस्ट स्क्रीनप्ले के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इसे लेकर अभिनेता ने अपनी खुशा जाहिर की है। उन्होंने इस पूरी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। मनोज बाजपेयी ने एएनआई के साथ एक बातचीत में कहा कि फिल्म को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से वह बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी ने बताई बड़ी उपलब्धि
अभिनेता ने कहा, 'यह पूरी टीम और निर्देशक के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, जिनकी पहली फिल्म ने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।' बता दें कि फिल्म गुलमोहर से शर्मिला टैगोर ने पर्दे पर अपनी वापसी की है। इसमें बत्रा परिवार की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन राहुल वी चिटेला ने किया है। यह फिल्म 3 मार्च 2023 को रिलीज हुई थी। शर्मिला टैगोर और मनोज बाजपेयी के अलावा इस फिल्म में सिमरन, सूरज शर्मा, कावेरी सेठ, उत्सवी झा, जतिन गोस्वामी, चंदन रॉय और अमोल पालेकर जैसे सितारे नजर आए थे।
National Film Awards 2024: ऋषभ शेट्टी को मिला 'कांतारा' के लिए पुरस्कार, 'केजीएफ 2' -'ब्रह्मास्त्र' भी शामिल
बत्रा परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है 'गुलमोहर'
गुलमोहर के अलावा मलयालम फिल्म कधिकन, पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1 और संजय सलिल चौधरी को भी पुरस्कार मिला। राहुल वी चिट्टेला द्वारा निर्देशित गुलमोहर कई पीढ़ियों के बत्रा परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने 34 साल पुराने पारिवारिक घर से निकलने के लिए तैयार होते हैं, तभी उनके जीवन में नए बदलाव आते है।