फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Malayalam filmmaker Sanal Kumar Sasidharan was detained at Mumbai airport in harassment case of female actress

Sanal Kumar: एयरपोर्ट पर फिल्ममेकर सनल कुमार को पुलिस ने लिया हिरासत में, एक्ट्रेस को परेशान करने का है आरोप

Sun, 07 Sep 2025 03:58 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 07 Sep 2025 03:58 PM IST
सार

Sanal Kumar News: मलयालम फिल्म निर्माता सनल कुमार शशिधरन को मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनपर एक अभिनेत्री ने परेशान करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Malayalam filmmaker Sanal Kumar Sasidharan was detained at Mumbai airport in harassment case of female actress
सनल कुमार - फोटो : एक्स

विस्तार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मलयालम फिल्म निर्माता सनल कुमार को रविवार के दिन मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया, क्योंकि एक महिला एक्ट्रेस ने हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज कराई थी। इससे संबंधित मामले में केरल पुलिस द्वारा लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

विज्ञापन


फिल्ममेकर ने खुद पोस्ट कर दी हिरासत की जानकारी
फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए मलायालम फिल्ममेकर सनल कुमार ने बताया कि वह मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने लिखा, "कोच्चि सिटी पुलिस द्वारा जारी लुकआउट नोटिस के तहत मुझे हिरासत में लिया गया है। मुझे विश्वास है कि पुलिस और केरल की राजनीतिक पार्टी मेरे साथ कानून के मुताबिक व्यवहार करेगी। मुझे अपने खिलाफ दर्ज मामले की जानकारी नहीं है।"
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Shikhar Pahariya: जान्हवी कपूर के प्रेमी शिखर पहाड़िया ने लालबागचा राजा को दी विदाई, लिखा भावुक नोट
विज्ञापन
विज्ञापन






नहीं मिला खाना-पानी
फिल्ममेकर ने फेसबुक पर कई पोस्ट करके अपने फॉलोअर्स को इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने एक्ट्रेस द्वारा दर्ज की गई 2022 की शिकायत का भी जिक्र किया और पूछा कि जब उस मामले में अभी तक कोई फैसला नहीं आया है, तो उन पर नजर क्यों रखी जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें खाना-पानी तक नहीं दिया गया। उन्होंने लिखा, 'मैं अभी भी यहीं बैठा हूं। न खाना, न पानी। कोच्चि से एक टीम मुझे लेने आ रही है।'

यह खबर भी पढ़ें: 
Anil Kapoor: 'नायक' की रिलीज के 24 साल हुए पूरे, पहले यह फिल्म शाहरुख खान-आमिर को हुई थी ऑफर

किस मामले में हिरासत में लिए गए सनल कुमार?
जनवरी 2025 में पुलिस ने बताया था कि अभिनेत्री ने एक शिकायत दर्ज कराई, जो मलयालम फिल्म निर्माता सनल कुमार शशिधरन के खिलाफ था। सनल कुमार पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर परेशान करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed