{"_id":"66c8740621a4b5199c09ef67","slug":"malayalam-actor-nirmal-benny-passed-away-due-to-heart-attack-at-age-of-37-sanjay-padiyoor-confirmed-news-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nirmal Benny Death: दिल का दौरा पड़ने से मलयालम अभिनेता निर्मल बेनी का निधन, 37 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nirmal Benny Death: दिल का दौरा पड़ने से मलयालम अभिनेता निर्मल बेनी का निधन, 37 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Fri, 23 Aug 2024 05:05 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:05 PM IST
सार
मलयालम अभिनेता निर्मल बेनी का आज शुक्रवार, 23 अगस्त की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 37 वर्ष के थे।
विज्ञापन
मलयालम अभिनेता निर्मल बेनी
- फोटो : इंस्टाग्राम: @sanjaypadiyoor
विस्तार
मलयालम अभिनेता निर्मल बेनी का शुक्रवार, 23 अगस्त की सुबह निधन हो गया। उन्होंने 37 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता के निधन का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया है। इस खबर की पुष्टि सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए निर्माता संजय पडियूर ने की है। उन्होंने यह दुखद खबर प्रशंसकों के साथ साझा की।
विज्ञापन
Theatre: सितंबर से शुरू होगा ‘दिल्ली थिएटर फेस्टिवल’ का पांचवा सीजन, शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह करेंगे मंचन
विज्ञापन
निर्माता संजय पडियूर ने साझा की खबर
निर्मल बेनी का तिरुवनंतपुरम स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। संजय ने अपने पोस्ट में लिखा, 'एक प्यारे दोस्त को भारी मन से अलविदा। निर्मल फिल्म 'आमीन' में मुख्य किरदार कोचाचन थे। आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। ईश्वर से प्रार्थना है कि मेरे प्यारे दोस्त की आत्मा को शांति मिले।'
विज्ञापन
Kangana Ranaut: क्या कंगना रणौत को अपनी मिमिक्री देखकर लगता है बुरा? अभिनेत्री ने खुद दिया ये जवाब
इन फिल्मों में बिखेरा अदाकारी का जलवा
अभिनेता निर्मल को मशहूर फिल्म 'आमेन' में कोचाचन की भूमिका के लिए जाना जाता था। उन्होंने फिल्म 'नवगाथारक्कु स्वागतम' से अपने करियर की शुरुआत की और फिल्म 'डूरम' में भी दिखाई दिए।
Ramayana: टेरी नोटरी ने की 'रामायण' में काम करने की पुष्टि, 'एवेंजर्स एंडगेम' का एक्शन कर चुके हैं निर्देशित
गम में डूबे प्रशंसक
निर्मल ने लोकप्रिय यूट्यूब वीडियो में अपनी उपस्थिति के माध्यम से डिजिटल दुनिया पर भी अपनी छाप छोड़ी। उनके असामयिक निधन से इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों के बीच गम का माहौल है।
Kanika Dhillon: स्क्रिप्ट राइटर कनिका ढिल्लों ने महिला सुरक्षा के लिए उठाई आवाज, कहा- पुरुषों को आना होगा आगे