नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, समारोह में उत्साहित दिखीं मैथिली ठाकुर, बोलीं- यह महापर्व…
Maithili Thakur At Chief Minister Nitish Kumar Oath Ceremony: गुरुवार को नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक और गायिका मैथिली ठाकुर भी मौजूद दिखीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
25 साल की मैथिली ठाकुर पटना की अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक हैं। वह भी आज शपथ ग्रहण समारोह में नजर आईं। सभी मंत्रियों के शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान वह काफी उत्साहित नजर आईं।
मैथिली ठाकुर बोलीं- मेरे भीतर उत्साह बढ़ रहा है
मीडिया से बातचीत करते हुए मैथिली कहती हैं, ‘मेरे अंदर उत्साह बढ़ता जा रहा है। यह तो महापर्व है। हम एनडीए गठबंधन की जीत को पर्व की तरह मना रहे हैं। देखिए महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में आए हैं। प्रधानमंत्री जी भी आने वाले हैं।’ आगे मैथिली ने अपनी साड़ी का जिक्र भी किया इस पर बिहार की मशहूर मधुबनी पेंटिंग बनी है।
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Maithili Thakur: बेटी की जीत पर छलके मां के आंसू, मैथिली ने शेयर किया वीडियो; कुछ यूं मनाया जीत का जश्न
संगीत की दुनिया में नाम कमाने के बाद राजनीति में रखा कदम
मैथिली ठाकुर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कर चुकी हैं। लेकिन उन्होंने संगीत जगत में भी बहुत नाम कमाया है। खासकर अपने भक्ति गीतों के लिए वह बहुत मशहूर हैं। मैथिली ने संगीत जगत में साल 2011 में कदम रखा था। वह सबसे पहले जी टीवी के लिटिल चैंप्स नाम के एक रियलिटी शो में दिखाई दी थीं। इसके बाद साल 2017 में गायिका ने 'राइजिंग स्टार' के सीजन 1 में 'ओम नम: शिवाय' गाया, जिसने उन्हें अलग पहचान दी। इसके बाद मैथिली ने कई भक्ति और लोक गीत गाए। मैथिली ने बिहार के लोक गीतों को भी सोशल मीडिया पर पॉपुलर बनाया। वह अपने दो भाइयों ऋषभ और अयाची के साथ मिलकर भक्ति गीत गाती हैं।