फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Maithili Thakur won in Bihar Election from Alinagar Assembly video goes viral

Maithili Thakur: बेटी की जीत पर छलके मां के आंसू, मैथिली ने शेयर किया वीडियो; कुछ यूं मनाया जीत का जश्न

Fri, 14 Nov 2025 07:06 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 14 Nov 2025 07:06 PM IST
सार

Bihar Election 2025: लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने बिहार चुनाव में जीत दर्ज की है। वह अलीनगर विधानसभा सीट से जीती हैं। जीत के बाद उन्होंने करीबियों के साथ जश्न मनाया है। इसका वीडियो वायरल है।

विज्ञापन
Maithili Thakur won in Bihar Election from Alinagar Assembly video goes viral
मां के साथ मैथिली ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम @maithilithakur

विस्तार

बिहार चुनाव में जिला दरभंगा की अलीनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने जीत दर्ज कर ली है।  अलीनगर सीट से वह एनडीए समर्थित उम्मीदवार थीं। लोक गायिका मैथिली ने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार मनोज मिश्रा को 11 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी है।
विज्ञापन


मैं नहीं, जनता जीती है
अपनी जीत पर मैथिली ठाकुर ने मीडिया से कहा 'मैं नहीं जीती हूं। जितने लोगों ने मुझ पर भरोसा किया है वह सब जीते हैं। अलीनगर विधानसभा की जनता जीती है। बहुत खुशी की बात है। भारतीय जनता पार्टी को जो प्यार मिला है उसके बारे में मैं क्या बोलूं? मैं अभी कुछ नहीं सकती।' इसके बाद मैथिली ने गाना गाया।
विज्ञापन

 

मैथिली ने जनता को धन्यवाद दिया 
बिहार चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मैथली ने अलीनगर की जनता और भारतीय जनता पार्टी को धन्यवाद दिया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है 'आज मैं आपके अपार प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के कारण आपकी प्रतिनिधि नहीं बल्कि बेटी बनकर खड़ी हूं। ये जीत सिर्फ मेरी नहीं है। ये जीत अलीनगर की है, अलीनगर के हर घर की है, हर उस हाथ की है जिसने मुझे अपना आशीर्वाद दिया।'

View this post on Instagram

A post shared by Maithili R Thakur (@maithilithakur)




जीत के बाद मैथिली के करीबियों ने मनाया जश्न
जीत के बाद मैथिली ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि  मैथिली अपनी मां और करीबियों के साथ हैं। उन्होंने फूलों की माला पहनी है। इस बीच उनकी मां के खुशी के आंसू निकल पड़ते हैं। मैथिली अपनी मां के आंसू पोंछती हैं और खुद भी भावुक हो जाती हैं। उनके करीबी मैथिली की जीत का जश्न मना रहे हैं। एक महिला मैथिली का हाथ पकड़ कर खुशी से उछलती है और जीत का जश्न मनाती है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maithili R Thakur (@maithilithakur)

वीडियो पर यूजर्स ने किए कमेंट
मैथिली की पोस्ट को उनके फैंस लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स ने मैथिली को जीत की शुभकामनाएं दी हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'मैथिली ठाकुर बनीं भारत की सबसे कम उम्र की विधायक, अलीनगर बिहार से आपको जीतने पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'एमएलए मैडम।'

Maithili Thakur won in Bihar Election from Alinagar Assembly video goes viral
मैथिली ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
मैथिली ठाकुर के बारे में
आपको बता दें कि मैथिली ठाकुर एक मशहूर लोक गायिका हैं। वह मैथिली, भोजपुरी, हिंदी और अवधी में गाने गाती हैं। मैथिली ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षा हासिल की है। चुनाव में जीत के बाद वह युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed