फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahima Chaudhary and Sanjay Mishra film Durlabh Prasad Ki Doosri Shadi Teaser out

जारी हुआ 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का टीजर, अलग अंदाज में दिखे संजय मिश्रा और महिमा चौधरी

Fri, 28 Nov 2025 04:36 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 28 Nov 2025 04:36 PM IST
सार

Durlabh Prasad Ki Doosri Shadi Teaser Out: 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का टीजर जारी हो चुका है। इसमें संजय मिश्रा और महिमा चौधरी नजर आए हैं।

विज्ञापन
Mahima Chaudhary and Sanjay Mishra film Durlabh Prasad Ki Doosri Shadi Teaser out
दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी - फोटो : एक्स

विस्तार

संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की अपकमिंग फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म को लेकर पहले से काफी चर्चा थी। ऐसा इसलिए क्योंकि संजय मिश्रा की दूसरी शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। टीजर में संजय मिश्रा हल्के-फुल्के अंदाज में कॉमेडी करते हुए नजर आए हैं। वहीं महिमा चौधरी ग्लैमरस लुक में नजर आई हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

टीजर में क्या है?
टीजर में सबसे पहले संजय मिश्रा नजर आते हैं। वह भगवान हनुमान से प्रार्थना करते हैं कि अगर उनकी कुंडली में दूसरी शादी लिखी है, तो कोई सुंदर, सुशील और कलावती महिला से शादी हो। वह हनुमान से कहते हैं कि प्रभु थोड़ा ध्यान रखना वर्ना ये लोग मुझे कहीं भी फंसा देंगे। इसके बाद वह महिमा चौधरी से टकरा जाते हैं। अगले सीन में संजय मिश्रा का बेटा उनके पास आता है और कहता है कि मां मिल गई। इस पर संजय मिश्रा इतराते हैं।

Mahima Chaudhary and Sanjay Mishra film Durlabh Prasad Ki Doosri Shadi Teaser out
दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी फिल्म - फोटो : यूट्यूब
सामने आई रिलीज डेट
मेकर्स ने इस टीजर को सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। इसके साथ इसकी रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। बताया जाता है कि यह फिल्म 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

फिल्म के बारे में
फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' में संजय मिश्रा और महिमा चौधरी के अलावा व्योम यादव, पलक लालवानी, प्रवीण सिंह सिसोदिया और श्रीकांत वर्मा ने अभिनय किया है। इसका निर्देशन सिद्धांत राज सिंह ने किया है। इसके निर्माता एकांश बच्चन और हर्ष बच्चन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed