फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahesh Babu Birthday Known As Prince Of Tollywood Know About His Journey Movies And Unknown Facts About Him

Mahesh Babu: भगवान की तरह पूजे जाते हैं टॉलीवुड प्रिंस, फैंस ने बनवाया मंदिर; बॉलीवुड में नहीं करना चाहते काम

Sat, 09 Aug 2025 07:30 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 09 Aug 2025 07:30 AM IST
सार

Mahesh Babu Birthday: प्रिंस ऑफ टॉलीवुड कहे जाने वाले महेश बाबू की गिनती तेलुगु सिनेमा के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में होती है। आज महेश बाबू अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानते हैं एक्टर से जुड़े कुछ किस्से।

विज्ञापन
Mahesh Babu Birthday Known As Prince Of Tollywood Know About His Journey Movies And Unknown Facts About Him
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम-@urstrulymahesh

विस्तार

जब भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार्स की बात होती है तो उसमें एक नाम तेलुगु सिनमा के सुपरस्टार महेश बाबू का जरूर शामिल होता है। महेश बाबू एक एक्टर के अलावा प्रोड्यूसर भी हैं और उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। महेश बाबू की कई फिल्मों को नॉर्थ में भी पसंद किया जाता है। बतौर चाइल्ट आर्टिस्ट अपना करियर शुरू करने वाले महेश बाबू साल 1999 में बतौर लीड एक्टर पहली बार नजर आए।

विज्ञापन

अपने करियर में लगभग 28 फिल्में बतौर लीड एक्टर कर चुके महेश बाबू अपने करियर में कई अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। इनमें 9 नंदी अवॉर्ड, पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड (साउथ),  चार एसआईआईएमए अवॉर्ड और 2 गद्दार तेलंगाना फिल्म अवॉर्ड शामिल हैं। टॉलीवुड के प्रिंस कहे जाने वाले महेश बाबू का जन्म 9 अगस्त 1975 को हुआ था। महेश बाबू आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानते हैं उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों के बारे में। साथ ही महेश बाबू से जुड़े कुछ प्रमुख किस्से।

विज्ञापन

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की करियर की शुरुआत
महेश बाबू एक फिल्मी घराने से आते हैं। उनके पिता कृष्णा भी एक मशहूर अभिनेता थे। उनके भाई रमेश बाबू भी साउथ के जाने-माने एक्टर-प्रोड्यूसर थे। महेश बाबू ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ट आर्टिस्ट साल 1979 में आई फिल्म ‘नीदा’ से की थी। इस वक्त वो सिर्फ चार साल के थे। इसके बाद महेश बाबू ने साल 1990 तक कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahesh Babu Birthday Known As Prince Of Tollywood Know About His Journey Movies And Unknown Facts About Him
महेश बाबू, प्रीति जिंटा और सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीति जिंटा के साथ किया बतौर लीड एक्टर डेब्यू
बतौर लीड एक्टर महेश बाबू पहली बार साल 1999 में आई फिल्म ‘प्रिंस नंबर 1’ में नजर आए थे। इसमें उनके साथ प्रीति जिंटा प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और महेश बाबू को इसके लिए बेस्ट मेल डेब्यू का नंदी अवॉर्ड भी मिला।

‘राउडी चीता’ और ‘द वन’ से मिली पहचान
इसके बाद महेश बाबू को पहचान मिली 2001 में आई फिल्म ‘राउडी चीता’ और 2003 में आई ‘द वन’ से। ‘राउडी चीता’ में उनके साथ सोनाली बेंद्रे प्रमुख भूमिका में हैं। जबकि ‘द वन’ में उनके साथ भूमिका चावला नजर आई हैं। ‘द वन’ के लिए महेश बाबू को उनका पहला तेलुगु फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

Mahesh Babu Birthday Known As Prince Of Tollywood Know About His Journey Movies And Unknown Facts About Him
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

इन सुपरहिट फिल्मों ने महेश बाबू को बनाया सुपरस्टार
इसके बाद महेश बाबू ने अपने करियर में एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दीं। इनमें ‘चीता द पॉवर ऑफ वन’ (2005), ‘टपोरी वॉन्टेड’ (2006), ‘द रियल टाइगर’ (2011), ‘नंबर वन बिजनेसमैन’ (2012), ‘सबसे बढ़कर हम दो’ (2013), ‘द रियल तेवर’ (2015), ‘डैशिंग सीएम भरत’ (2018), ‘महर्षि’ (2019), ‘सरिलेरु नीकेवरु’ (202), ‘सरकारु वारी पाता’ (2022) और उनकी हालिया रिलीज ‘गुंटूर करम’ (2024) शामिल हैं। ये महेश बाबू की सुपरहिट फिल्में हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।

Mahesh Babu Birthday Known As Prince Of Tollywood Know About His Journey Movies And Unknown Facts About Him
एस एस राजामौली, महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम

राजामौली की ‘एसएसएमबी 29’ को लेकर चर्चाओं में हैं महेश बाबू
महेश बाबू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस फिल्म को एसएस राजामौली बना रहे हैं। फिल्म में उनके साथ इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की अभी शूटिंग चल रही है। इस फिल्म के 2026 में रिलीज होने की संभावना है। इसे एक बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है।

Mahesh Babu Birthday Known As Prince Of Tollywood Know About His Journey Movies And Unknown Facts About Him
सितारा-महेश बाबू- नम्रता - फोटो : इंस्टाग्राम @urstrulymahesh

शादी से पहले महेश बाबू ने नम्रता शिरोडकर के सामने रखी थी ये शर्त
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर से शादी की है। दोनों की लव स्टोरी साल 2000 में आई फिल्म ‘वामसी’ के सेट पर शुरू हुई थी। इसके बाद लगभग पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, साल 2005 में महेश बाबू ने नम्रता शिरोडकर से शादी कर ली। शादी से पहले महेश बाबू ने नम्रता के सामने शर्त रखी थी कि शादी के बाद वो फिल्मों में काम करना छोड़ देंगी। नम्रता ने ये शर्त मान ली। नम्रता ने शादी के बाद फिल्मों में काम करना छोड़ दिया और अपने परिवार पर ध्यान दिया। कपल के दो बच्चे बेटा गौतम और बेटी सितारा।

Mahesh Babu Birthday Known As Prince Of Tollywood Know About His Journey Movies And Unknown Facts About Him
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम-@urstrulymahesh

महेश बाबू से जुड़े किस्से

  • महेश बाबू उस वक्त काफी चर्चा में आ गए थे जब बॉलीवुड में काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। बॉलीवुड उन्हें अफॉर्ड भी नहीं कर सकता है। उनके इस बयान के बाद वो नॉर्थ इंडिया में लोगों के निशाने पर भी आ गए थे।
  • महेश बाबू तेलुगू सिनेमा के हाइएस्ट पेड स्टार हैं। उनकी फिल्में जब थिएटर्स में रिलीज होती हैं, तो फैन्स उनके पोस्टर को दूध से नहलाते हैं और खूब ढोल-नगाड़े बजाते हैं। 

  • तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाने वाले महेश बाबू ने जब फिल्मों में शुरुआत की थी, तब उन्हें तेलुगु भाषा बिल्कुल नहीं आती थी। जबकि वो तेलुगु परिवार से ही आते थे।

  • अपने शुरुआती वक्त में महेश बाबू को तेलुगु भाषा नहीं आती थी। वो फिल्मों के डायलॉग्स को रट्टा मारकर याद करते थे।

  • महेश बाबू की लोकप्रियता का आलम ये है कि फैन्स अपने चहेते स्टार को पूजते हैं। यही नहीं आंध्र प्रदेश में फैंस ने उनका मंदिर भी बनवाया है। उनका यह मंदिर आंध्रप्रदेश के कोंडापुरम में बनाया गया था, जिसमें एक्टर की बड़ी सी मूर्ति स्थापित की गई है।

  • फैन्स महेश बाबू के लिए किस कदर क्रेजी हो जाते हैं, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है। जब 2017 में महेश बाबू की फिल्म 'स्पाइडर' रिलीज हुई थी तब फैन्स ने एक हेलिकॉप्टर से थिएटर्स पर फूलों की बारिश की थी। वहीं जब विशाखापट्टनम के एक थिएटर में महेश बाबू की फिल्म के टिकट नहीं मिले तो थिएटर के शीशे फोड़ डाले थे।

  • महेश बाबू का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। वह पहले ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा पब्लिक सर्विस अनाउंस की हैं। एक्टर कई एनजीओ चलाते हैं और हजारों बच्चों की हार्ट सर्जरी करवा चुके हैं।

  • हाल ही में महेश बाबू पर 100 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं, जिसके संबंध में उन्हें ईडी का समन भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed