फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Maatrubhumi Actor Salman Khan Instagram unavailable For 30 Minutes fans Wonder If It Was Hacked Or Deleted

क्या हैक हो गया था सलमान का इंस्टाग्राम अकाउंट? आधे घंटे तक हुई ऐसी हरकत; चिंतित हुए भाईजान के फैंस

Mon, 25 May 2026 04:41 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 25 May 2026 04:41 PM IST
सार

Salman Khan Instagram Profile: अभिनेता सलमान खान के फैंस चिंतित हैं और यह चिंता इस बात को लेकर है कि क्या दबंग खान का इंस्टाग्राम प्रोफाइल हैक कर लिया गया था? दरअसल, आज सोमवार को कुछ देर तक उनका इंस्टा अकाउंट अनुपलब्ध रहा।

विज्ञापन
Maatrubhumi Actor Salman Khan Instagram unavailable For 30 Minutes fans Wonder If It Was Hacked Or Deleted
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर सुर्खियों में हैं। काम से अलग इन दिनों वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। भाईजान के फैंस भी उनकी पोस्ट पर नजर रख रहे हैं। मगर, आज अचानक फैंस की चिंता बढ़ गई। दरअसल, कथित तौर पर सलमान का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया। करीब 30 मिनट तक एक्टर का इंस्टा प्रोफाइल सस्पेंड दिखा। इसके बाद हलचल मच गई। 

विज्ञापन


काजोल बोलीं- 'हम दोनों टिककर नहीं रह सकते'; करीना बोलीं- 'लव यू'; करण जौहर के जन्मदिन पर सेलेब्स ने दी बधाई
विज्ञापन


अचानक कैसे गायब हुआ भाईजान का अकाउंट?
सलमान खान के इंस्टाग्राम अकाउंट के कुछ स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें उनकी प्रोफाइल फेोटो दिख रही है। मगर, पोस्ट और फॉलोअर्स को लेकर कोई डिटेल नहीं नजर आ रही है। साथ ही लिखा है, 'यूजर उपलब्ध नहीं है'। इसके अलावा यह भी लिखा, 'यह प्रोफाइल प्राइवेट है'। इसके बाद फैंस की बेचैनी बढ़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




फिर से लाइव हुआ सलमान खान का अकाउंट
फैंस अपने-अपने स्तर से कयास लगाने लगे कि अकाउंट कहीं डिलीट तो नहीं हो गया या किसी ने हैक तो नहीं कर लिया। हालांकि, इन सवालों और अनुमानों का सिलसिला ज्यादा देर नहीं चला। दबंग खान का अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया है। उनके पोस्ट और फॉलोअर्स की संख्या स्पष्ट रूप से नजर आ रही है। हालांकि, सलमान खान या उनकी टीम की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

सलमान खान के इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स?
बता दें कि सोशल मीडिया पर सलमान खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर ही उन्हें 72 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। एक्टर का प्रोफाइल फिर से एक्टिव होने पर फैंस खुश हैं। हालांकि, वे इंतजार कर रहे हैं कि सलमान खान इस बारे में कोई प्रतिक्रिया देंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed