{"_id":"68d56f23d14c67b7d804b1d1","slug":"lokah-chapter-1-chandra-malayalam-movie-ott-release-update-dulquer-salmaan-2025-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lokah OTT release: क्या इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी लोका: चैप्टर 1? यहां जानिए क्या है मामला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Lokah OTT release: क्या इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी लोका: चैप्टर 1? यहां जानिए क्या है मामला
Thu, 25 Sep 2025 10:05 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Thu, 25 Sep 2025 10:05 PM IST
सार
Lokah Chapter 1 OTT Release Updates: मलयालम फिल्म 'लोका: चैप्टर 1' का फैंस ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्या वाकई में फिल्म कल यानी 26 सितंबर को रिलीज हो रही है? चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
लोका चैप्टर 1’
- फोटो : x
विस्तार
मलयालम सिनेमा की इस साल की सबसे बड़ी हिट 'लोका: चैप्टर 1- चंद्रा' को लेकर दर्शकों में पिछले कई दिनों से एक ही सवाल था- आखिर फिल्म कब ओटीटी पर रिलीज होगी? सोशल मीडिया से लेकर फैन ग्रुप्स तक हर जगह यही चर्चा थी कि फिल्म 26 सितंबर को यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर करने वाली है। लेकिन ताजा अपडेट ने सभी कयासों पर विराम लगा दिया है।
बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर
'लोका' ने थिएटर में धमाकेदार सफर तय किया। डॉमिनिक अरुण निर्देशित इस फिल्म ने भारत में लगभग 141 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फीमेल किरदार ‘चंद्रा’ के रूप में कल्याणी प्रियदर्शन की दमदार परफॉर्मेंस और फिल्म की अंधेरे संसार में ले जाने वाली कहानी ने दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया। बेंगलुरु के अंडरवर्ल्ड, अवैध अंग तस्करी और फैंटेसी व यथार्थ के अनोखे मेल ने इस फिल्म को मलयालम सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्मों में शामिल कर दिया।
ओटीटी को लेकर मची हलचल
थिएटर में जब फिल्म का कलेक्शन धीरे-धीरे स्थिर होने लगा, तो स्वाभाविक था कि दर्शकों ने इसकी डिजिटल रिलीज का इंतजार करना शुरू कर दिया। चर्चा थी कि 26 सितंबर को फिल्म जियो हॉटस्टार पर आ जाएगी। कई लोगों ने तो अपने वॉच पार्टियों की तैयारी भी कर ली थी।
विज्ञापन
दुलकर सलमान का पोस्ट
21 सितंबर को निर्माता और अभिनेता दुलकर सलमान ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर पोस्ट डालकर सारी अफवाहों का अंत कर दिया। उन्होंने साफ लिखा- 'लोका अभी ओटीटी पर नहीं आ रही। अफवाहों पर ध्यान न दें, आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें।' इस पोस्ट के बाद दर्शकों को समझ आ गया कि फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए अभी और इंतजार करना होगा।
फैंस को हुई निराशा
हालांकि दर्शकों की निराशा लाजिमी थी, लेकिन टीम का इरादा साफ है कि वो फिल्म को जल्दबाजी में थिएटर से हटाना नहीं चाहते। अभी भी सिनेमाघरों में लोका अच्छी खासी कमाई कर रही है और मेकर्स चाहते हैं कि दर्शक इसका अनुभव बड़े पर्दे पर करें।
दूसरी फिल्में आ रही हैं ओटीटी पर
हालांकि लोका का इंतजार लंबा हो गया है, लेकिन मलयालम फिल्मों के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। इस हफ्ते मोहनलाल की 'हृदयपूर्वम' और आसिफ अली की 'सर्कीत' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही हैं। ऐसे में दर्शकों की वॉचलिस्ट पूरी तरह खाली नहीं रहेगी।

Lokah isn't coming to OTT anytime soon. Ignore the fake news and stay tuned for official announcements! #Lokah #WhatstheHurry
— Dulquer Salmaan (@dulQuer) September 21, 2025