फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lin Laishram shares special Post on husband Randeep Hooda Birthday says my forever Netflix and Chill partner

Randeep Hooda B'day: 'मेरे नेटफ्लिक्स, चिल पार्टनर', रणदीप के जन्मदिन पर पत्नी लिन लैशराम का स्पेशल पोस्ट

Wed, 20 Aug 2025 06:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 20 Aug 2025 06:08 PM IST
सार

Randeep Hooda Birthday: अभिनेता रणदीप हुड्डा आज 20 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी लिन लैशराम ने स्पेशल पोस्ट शेयर किया। 

विज्ञापन
Lin Laishram shares special Post on husband Randeep Hooda Birthday says my forever Netflix and Chill partner
रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आज 20 अगस्त को रणदीप हुड्डा के जन्मदिन के मौके पर इंडस्ट्री की दिग्गज हस्तियों और प्रशंसकों ने अभिनेता को शुभकामनाएं दी हैं। रणदीप की पत्नी लिन लैशराम ने भी स्पेशल  पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी और रणदीप की थ्रौबैक तस्वीरें शेयर की हैं और बेहद मजेदार कैप्शन लिखा है।

विज्ञापन

 

लिन ने रणदीप को बताया 'पर्सनल नेटफ्लिक्स'
लिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'मेरे फॉरएवर नेटफ्लिक्स और चिल पार्टनर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आई लव यू'। पत्नी के इस बेहद प्यारे पोस्ट पर रणदीप हुड्डा ने प्यार लुटाते हुए रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं। साथ ही लिखा है, 'लव यू वाइफी'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lin Laishram (@linlaishram)


विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2023 में हुई लिन-रणदीप की शादी
लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा की शादी साल 2023 में हुई। दोनों की शादी इम्फाल, मणिपुर में पारंपरिक मेइतेई रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। रणदीप हुड्डा इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा हैं। वहीं, रणदीप की तरह ही लिन लैशराम भी अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। लिन मूल रूप से मणिपुर की रहने वाली हैं। लिन चर्चित मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से की थी। 

Shah Rukh Khan: बेटे की सीरीज के प्रीव्यू लॉन्च पर बोले शाहरुख- 'नेशनल अवाॉर्ड उठाने के लिए एक हाथ ही काफी है'

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म में काम कर चुकी हैं लिन
लिन लैशरााम ने प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मैरी कॉम' में भी काम किया है। इसके अलावा लिन जाने जान, रंगून, मटरू की बिजली का मंडोली और हैट्रिक जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। रणदीप के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उन्हें सनी देओल के साथ फिल्म 'जाट' में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed