फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Legendary Punjabi Singer Gurdas Maan Younger Brother Gurpanth Maan Passes Away

Gurdas Maan Brother Demise: गुरदास मान के भाई गुरपंथ मान का निधन, चंडीगढ़ में होगा अंतिम संस्कार

Tue, 10 Jun 2025 12:30 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 10 Jun 2025 12:30 AM IST
सार

Gurupanth Maan Death: दिग्गज पंजाबी सिंगर गुरदास मान के भाई गुरपंथ मान के निधन से पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बीमारी के बाद हुआ निधन।

विज्ञापन
Legendary Punjabi Singer Gurdas Maan Younger Brother Gurpanth Maan Passes Away
गुरदास मान और गुरपंथ मान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान का आज निधन हो गया। उन्होंने सोमवार शाम मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में आखिरी सांस ली। वो पिछले दो महीने से बीमार चल रहे थे।

विज्ञापन

पिछले दो महीने से चल रहे थे बीमार
पिछले दो महीनों से बीमार चल रहे गुरपंथ मान की सेहत में पिछले कुछ दिनों से सुधार देखने को मिल रहा था। जानकारी के मुताबिक, उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी। लेकिन सोमवार शाम करीब पांच बजे अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें फिर से अस्पताल ले जाया गया। वहां तुरंत उनका इलाज भी शुरू हो गया,लेकिन फिर भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन

चंडीगढ़ में होगा अंतिम संस्कार
गुरपंथ सिंह मान मूल रूप से गिद्दड़बाहा के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, गुरपंथ मान कमीशन एजेंट के तौर पर काम करते थे। गुरपंथ मान के जाने के बाद अब उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बच्चे, एक बेटी और एक बेटा है। उनके दोनों बच्चे विदेश में रहते हैं। गुरपंथ गुरदास के छोटे भाई थे। उनका अंतिम संस्कार आज मंगलवार को चंडीगढ़ में किया जाएगा। परिवार ने जानकारी दी है कि अंतिम संस्कार में मान परिवार के सदस्य और उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed