फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Laughter chefs Season 2 winner announced elvish yadav and karan kundrra lifts the trophy

Laughter chefs Season 2: एल्विश-करण बने ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ के विजेता, यूट्यूबर बोले- मेरे पास शब्द नहीं है

Mon, 28 Jul 2025 07:22 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 28 Jul 2025 07:22 AM IST
सार

Laughter Chefs Season 2 Winner: 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 2 के ग्रैंड फिनाले का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें एल्विश यादव और करण कुंद्रा विजेता घोषित किए गए। 

विज्ञापन
Laughter chefs Season 2 winner announced elvish yadav and karan kundrra lifts the trophy
एल्विश यादव और करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी का पॉपुलर कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स' के दूसरे सीजन का रविवार रात को शानदार समापन हुआ और आखिरकार विजेताओं का भी एलान हो गया, जिसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। कुछ दिनों से ये चर्चाएं काफी तेज हो गई थी कि आखिर कौन बनेगा विजेता। तो सीजन 2 के विनर एल्विश यादव और करण कुंद्रा बन चुके हैं। इसके साथ ही रनरअप के भी नाम सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


करण कुंद्रा और एल्विश यादव बने विजेता
27 जुलाई को कलर्स टीवी के पॉपुलर कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स' के दूसरे सीजन का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ। फाइनल राउंड में तीन जोड़ियां पहुंची थी, जिनमें अंकिता-विक्की, अली-रीम और एल्विश-करण शामिल थे। फिर सभी फाइनलिस्ट को आखिरी डिश बनाने का काम दिया गया, जिसमें एल्विश यादव और करण कुंद्रा की जोड़ी ने बाजी मार ली और वो दूसरे सीजन के विजेता बन गए। ट्रॉफी जीतने के बाद दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।  
विज्ञापन


कौन बना रनरअप?
करण-एल्विश इस शो के विजेता चुने गए। इसके साथ ही 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 2 के पहले रनरअप के रूप में एली गोनी और रीम शेख की जोड़ी रही। इस फाइनल को यादगार बनाने के लिए कई सितारे मौजूद रहे। ग्रैंड फिनाले में सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी ने भी शिरकत किया, जो अपना आगामी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ लेकर आ रहे हैं। आपको बताते चलें कि इस शो को कॉमेडियन भारती सिंह ने होस्ट किया था और इसमें जज के रूप में शेफ हरपाल सिंह नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने 'हमराज' के स्टार बॉबी-अक्षय के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, फैंस ने लुटाया प्यार

जीत के बाद क्या बोले एल्विश यादव?
इस ट्रॉफी को उठाने के बाद मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि उन्हें दर्शकों का इतना प्यार मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि शुक्रिया करने के लिए उनके पास शब्द नहीं है और यूट्यूबर ने सभी क्रू मेंबर्स का भी धन्यवाद किया। उनके इस पोस्ट पर तमाम सेलेब्स एल्विश और करण कुंद्रा को बधाई दे रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed