फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ameesha Patel share throwback pic with Humraaz Co Stars Bobby Deol Akshaye khanna

Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने 'हमराज' के स्टार बॉबी-अक्षय के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, फैंस ने लुटाया प्यार

Mon, 28 Jul 2025 12:42 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 28 Jul 2025 12:42 AM IST
सार

Humraaz Co Stars Bobby Deol And Akshaye Khanna: अमीषा पटेल ने 'हमराज' के सह-कलाकारों के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर उनकी 2002 की फिल्म 'हमराज' के दौरान की है। 
 

विज्ञापन
Ameesha Patel share throwback pic with Humraaz Co Stars Bobby Deol Akshaye khanna
अमीषा पटेल, बॉबी देओल और अक्षय खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@ameeshapatel9

विस्तार

अमीषा पटेल ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर लंदन में फिल्म 'हमराज' के प्रीमियर के दौरान की है, जिसमें उनके साथ सह-कलाकार बॉबी देओल और अक्षय खन्ना नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

अमीषा का पोस्ट
अमीषा ने इंस्टाग्राम पर अक्षय खन्न और बॉबी देओल के साथ फिल्म 'हमराज' के दौरान की इस खास तस्वीर को शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। इस तस्वीर में अमीषा और अक्षय पीले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं, जबकि बॉबी डेनिम जैकेट में स्टाइलिश दिख रहे हैं। अमीषा ने इंस्याटाग्राम पर इस खास तस्वीर को शेयर किया और लिखा, "थ्रोबैक संडे- बॉबी देओल और अक्षय खन्ना के साथ प्यारी तस्वीर, हमराज के लंदन प्रीमियर से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की, पिकाडिली सर्कस थिएटर में।"

View this post on Instagram

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'हमराज' के बारे में 
'हमराज' का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था। यह 1998 की हॉलीवुड फिल्म 'ए परफेक्ट मर्डर' से प्रेरित थी, जो अल्फ्रेड हिचकॉक की 1954 की फिल्म 'डायल एम फॉर मर्डर' का रीमेक थी। यह फिल्म 5 जुलाई 2002 को रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी। यह उस साल की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी।
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
सैफ अली खान की बहन और शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की बेटी सबा पटौदी ने अमीषा की इस पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी बरसाए हैं। एक फैन ने लिखा, 'हमराज 2 प्लीज', एक और फैन ने लिखा, 'हमराज सर्वश्रेष्ठ फिल्म', एक और फैन ने लिखा, 'मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक हमराज री-रिलीज प्लीज... और हम हमराज 2 के हकदार हैं', एक और फैन ने लिखा, 'मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई', एक और फैन ने लिखा, 'बिल्कुल शानदार।'

यह भी पढ़ें: Kriti Sanon: कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की अनदेखी तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed